एक्सप्लोरर

#MeToo: सैफ अली खान ने कहा- 25 साल पहले मेरा भी उत्पीड़न हुआ था, अभी भी गुस्सा आता है

सैफ अली खान मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और दिग्गज क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी के बेटे हैं. उन्होंने साल 1993 में आई फिल्म 'परंपरा' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी.

मुंबई: बालीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने कहा है कि वह #MeToo अभियान के तहत यौन उत्पीड़न की अपनी कहानियों को साझा करने वाली महिलाओं के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े है, क्योंकि वह उनकी उस पीड़ा को बखूबी समझते हैं, जिससे वे गुज़री हैं. सैफ ने कहा कि उन्होंने कई साल पहले उत्पीड़न का सामना किया था लेकिन वह यौन प्रकृति का नहीं था. सैफ ने कहा, ‘‘मेरे करियर में मेरा भी उत्पीड़न हुआ है, यह यौन प्रकृति का नहीं था, लेकिन 25 साल पहले मुझे सताया गया था और मैं अब भी उसे लेकर गुस्से में हूं.’’

उन्होंने कहा,‘‘ज्यादातर लोग अन्य लोगों को नहीं समझते हैं. अन्य लोगों के दर्द को समझना बहुत मुश्किल है. मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहता हूं क्योंकि मैं आज महत्वपूर्ण नहीं हूं. यहां तक कि जब मैं सोचता हूं कि मेरे साथ क्या हुआ, तब मुझे गुस्सा आ जाता है. आज, हमें महिलाओं का ध्यान रखना है.’’

सैफ ने कहा कि अपराधियों को सज़ा दी जानी चाहिए, चाहे क्यों नहीं वे पुराने मामले में दोषी पाए जाएं. ‘‘हमशकल्स’’ फिल्म की उनकी सह-कलाकार बिपाशा बसु और ईशा गुप्ता ने 2014 में आई इस फिल्म के सेट पर निर्देशक साजिद खान के ‘असभ्य’ व्यवहार के बारे में हाल ही में खुलासा किया था.

बिपाशा ने कहा था कि वह महिलाओं के प्रति साजिद के व्यवहार से नाराज थीं, जबकि ईशा ने खुलासा किया था कि उनसे उनकी बहस हुई थी. गौरतलब है कि तीन अभिनेत्रियों और एक पत्रकार ने साजिद पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं.

बता दें कि सैफ अली खान मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और दिग्गज क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी के बेटे हैं. उन्होंने साल 1993 में आई फिल्म 'परंपरा' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. हालांकि उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. एक साल बाद 1994 में आई 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' फिल्म से सैफ को शोहरत मिली थी.

इन कलाकारों  पर लग चुके हैं आरोप

गौरतलब है कि तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर इल्ज़ाम लगाए जाने के बाद से #MeToo कैम्पेन ने सही मायने में भारत में दस्तक दी. तनुश्री के बाद एक एक कर कई बड़े सितारों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जा चुके हैं. इनमें सुभाष घई, विकास बहल, कैलाश खेर, चेतन भगत, साजिद खान और आलोक नाथ जैसे बड़े सितारे शामिल हैं. हालांकि कई कलाकारों ने आगे आकर खुद पर लगाए गए इल्ज़ामों के गलत बताया है. वहीं कई लोगों  ने अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी है.

यह भी पढ़ें:

#MeToo: आरोप साबित हुए तो दोषियों संग काम नहीं करेंगी जोया, कोंकणा, किरण राव समेत ये 11 महिला निर्देशक

#MeToo: अध्ययन सुमन ने सुनाई अपनी आपबीती, कंगना रनौत बोलीं- उम्मीद है उन्हें न्याय मिलेगा

#MeToo: किरण खेर ने कहा, हर संस्थान विशाखा गाइडलाइंस का पालन करे

#MeToo: साजिद खान पर बोलीं बिपाशा बसु- सेट पर खुले तौर पर अश्लील बातें करते थे 

#MeToo: तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर का नार्को और लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की मांग की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection: 'धमाल 4' ने दूसरे दिन 'अल्फा' सहित 25 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'धमाल 4' ने दूसरे दिन 'अल्फा' सहित 25 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
Dhamaal 4 BO Day 2: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 10 बजे तक 31 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 36 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
आकांक्षा रंजन के संगीत में करण जौहर ने रीक्रिएट किया सलमान खान का 'तौलिया डांस', जाह्नवी कपूर ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो
आकांक्षा रंजन के संगीत में करण जौहर ने किया 'तौलिया डांस', जाह्नवी कपूर ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget