एक्सप्लोरर

'हां, मैंने ही किया है...' Saif Ali Khan के हमलावर शहजाद का कबूलनामा, कैसे हुई एंट्री, कैसे भागा, पुलिस के सामने किया उगला सच

सैफ पर हमले के बाद से ही सवाल हो रहा था कि आखिर कैसे किसी हमलावर ने सैफ को हमले में इतनी बुरी तरह से घायल कर दिया? पुलिस से पूछताछ में आरोपी शहजाद ने जो खुलासा किया है वो बेहद ही चौंकाने वाला है. 

सैफ अली खान पर हमले के बाद शुरुआत से ही सवाल खड़ा हो रहा था कि आखिर कैसे किसी हमलावर ने सैफ को हमले में इतनी बुरी तरह से घायल कर दिया. इसको लेकर अब पुलिस से पूछताछ में आरोपी शहजाद ने जो खुलासा किया है वो बेहद ही चौंकाने वाला है. 

शहजाद ने पुलिस को बताया कि वो बांग्लादेश में कुश्ती का खिलाड़ी था और कम वेट केटेगरी में कुश्ती खेलता था. शहजाद नेशनल लेवल का कुश्ती खिलाड़ी रहा और इसी वजह से ही वो सैफ को काबू करने में कामयाब रहा हालांकि बांग्लादेश में बेरोजगार होने की वजह से शहजाद भारत आया था.

शहजाद ने पुलिस को क्या बताया 

  • बांग्लादेश में कुश्ती का खिलाड़ी था
  • कम वेट केटेगरी में कुश्ती खेलता था
  • नेशनल लेवल का कुश्ती खिलाड़ी रहा
  • कुश्ती की वजह से ही सैफ को काबू में किया
  • बेरोजगारी की वजह से भारत आया था

शहजाद ने पुलिस के सामने उगला सच

आरोपी के मुताबिक कुछ दिनों पहले ही बांद्रा के एक होटल में काम करना शुरू किया था. शिफ्ट खत्म होने के बाद देर रात वो इस इलाके में पैदल चलता था. ऐसे ही वारदात की रात सैफ के घर के पास पहुंचा.

सैफ के घर में कैसे घुसा
इमारत के पीछे की ओर कोई गार्ड और सीसीटीवी नहीं है, ये देखने के बाद वो सैफ के घर में दाखिल हुआ. पार्किंग एरिया के रास्ते ये सीढ़ियों के फायर एग्जिट के पास पहुंचा और 11वीं मंजिल तक सीढ़ियों से पहुंचा. वहां पहुंचने के बाद इसे डक्ट एरिया में जाने का रास्ता मिला और इसमें घुसने के बाद ये सीधे सैफ अली खान के घर में बने बाथरुम के अंदर निकला.

सैफ पर क्यों किया हमला

  • आरोपी ने पुलिस के सामने अपने जुर्म को कबूल करते हुए कहा- हां, मैंने ही किया है
  • आरोपी ने कहा कि वो चोरी के इरादे से ही वहां गया था. जब घर में अफरा तफरी मची तब अपने बचाव के लिए उसने सैफ पर हमला किया.
  • आरोपी सही कह रहा है या गलत इसको पता करने के लिए पुलिस क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी.

पहले भी चोरी कर चुका है मोहम्मद शहजाद 
शहज़ाद पिछले साल अगस्त में वर्ली के एक कैफे में ग्राहक की हीरे की अंगूठी चोरी में शामिल था जिसके बाद उसे नौकरी से निकाला गया.  शहज़ाद ने एक बार वर्ली के एक पब में काम करते समय चोरी करने का प्रयास किया था. पिछले साल अगस्त में वर्ली के एक कैफे में ग्राहक की अंगूठी चोरी में उसकी संलिप्तता उजागर होने के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया था. 

होटल स्टाफ के मुताबिक ,शरीफ़ुल थोड़ा सनकी था, लेकिन बात करने में अच्छा था. वह इस कैफे में हाउसकीपिंग का काम करता था. उसके काम पर कोई सवाल नहीं उठाता था. अगस्त 2024 में पब में आए एक ग्राहक की हीरे की अंगूठी चोरी हो गई. ग्राहक ने पब के प्रबंधन को इसकी सूचना दी और अपनी नाराजगी व्यक्त की. इसके बाद तत्काल निरीक्षण किया गया , पता चला कि आरोपी शरीफुल ने अंगूठी चुराई थी. उसे तुरंत नौकरी से निकाल दिया गया. 
कल पुलिस ने वर्ली में उस जगह के पूर्व कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जहां शरीफुल काम करता था.

कई सेलेब्स के घर की रेकी कर चुका था शहजाद
शहजाद ने सैफ अली खान के घर में घुसने से पहले कई मशहूर हस्तियों के घरों की रेकी की थी. आरोपी रिक्शा चालक से हस्तियों के घरों के बारे में जानकारी लेता था. पुलिस रिक्शा चालक की तलाश कर रही है.  

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने रिक्शा चालक से बांद्रा इलाके में रहने वाली हस्तियों के घर के बारे में जानकारी हासिल की थी. शहजाद, रिक्शा चालक से कलाकारों के घर के बारे में पूछताछ करता था कि कौन सा घर किसका है? पुलिस उस रिक्शा चालक की तलाश कर रही है, ताकि पता चल सके कि आरोपी ने किस-किस स्टार के घर की रेकी की थी.

आरोपी ने शाहरुख खान-सैफ अली के अलावा अन्य कई हस्तियों के घर की रेकी की थी.

पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि सैफ अली पर हमले का आरोपी बांग्लादेशी नागरिक शहजाद पुलिस की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रख रहा था. आरोपी के मोबाइल फोन से पुलिस को संदिग्धों की तस्वीरें मिली हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी इन तस्वीरों और खबरों के माध्यम से पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखता था. मोबाइल फोन से उन संदिग्धों की तस्वीर मिली है, जिन्हें पुलिस पूछताछ के लिए लेकर आती थी. आरोपी के मोबाइल फोन में न्यूज चैनलों पर दिखाए जा रहे संदिग्धों के स्क्रीनशॉट भी मिले हैं. पुलिस ने फोन जब्त कर लिया है.

बता दें, मुंबई पुलिस ने सैफ अली पर हुए हमले को लेकर पहले भी दो संदिग्धों को उठाया था और उनसे पूछताछ की थी. इन दोनों की शक्ल और कदकाठी मुख्य आरोपी से मिलती-जुलती थी.

सैफ के घर फिर जाएगा शहजाद, पुलिस रिक्रिएट करेगी क्राइम सीन
मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया कि वे सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर क्राइम सीन रीक्रिएट करेंगे, जहां वारदात हुई थी.  अधिकारी के मुताबिक, क्राइम सीन को रीक्रिएट करने के लिए पुलिस शहजाद को सैफ के घर ले जाएगी. कथित तौर पर आरोपी ने गुनाह कबूलते हुए कहा कि "हां, मैंने ही किया है." 

30 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक आरोपी शहजाद को पुलिस ने रविवार सुबह ठाणे शहर से गिरफ्तार किया था. अदालत ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शहजाद को रविवार को मुंबई के बांद्रा इलाके में खान के घर से करीब 35 किलोमीटर दूर ठाणे के कासरवदावली में हीरानंदानी एस्टेट के पास से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने ठाणे के एक जंगली इलाके में एक श्रमिक शिविर में शहजाद का पता लगाया. सूत्रों के अनुसार, "शहर में सात घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद उसे गिरफ्तार किया गया."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhurandhar 2 Advance Booking: 'धुरंधर 2' का रिलीज से पहले जलवा, एडवांस बुकिंग में ही लूट लिया बॉक्स ऑफिस, बंपर ओपनिंग तय!
'धुरंधर 2' का रिलीज से पहले जलवा, एडवांस बुकिंग में ही लूट लिया बॉक्स ऑफिस, बंपर ओपनिंग तय!
Friday Movie Releases: आज थिएटर में रिलीज हो रहीं ये 9 फिल्में, बॉलीवुड से तमिल तक दमदार लाइन-अप
फ्राइडे रिलीज: आज थिएटर में रिलीज हो रही हैं ये 9 फिल्में, हिंदी से तेलुगु तक, हर लैंग्वेज में फुल एंटरटेनमेंट
April Hindi 2026 Release: अप्रैल में होगा बॉक्स ऑफिस पर धमाका, सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक मचाएंगे धमाल, रिलीज होंगी ये फिल्में
अप्रैल के महीने में होगा बॉक्स ऑफिस पर धमाका, सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक मचाएंगे धमाल
The Kerala Story 2 BO Day 14: 'द केरल स्टोरी 2 ने 14वें दिन भी काटा बवाल, सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को पछाड़ बना डाला इतना बड़ा रिकॉर्ड
'द केरल स्टोरी 2 ने 14वें दिन भी काटा बवाल, 'बॉर्डर 2' को पछाड़ बना डाला इतना बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking | PM Modi
Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, संतों के साथ निकलेगी रामकोट परिक्रमा
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, निकलेगी रामकोट परिक्रमा
Iran-US War: 'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
Benefits Of Drinking Water: चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
Embed widget