एक्सप्लोरर

Saif Ali Khan पर हमला के बाद खर्राटे मारकर सो रहा था 'चाकूबाज', फ्लैट में कैसे घुसा, कैसे भागा, खुल गए सारे राज

सैफ अली खान पर अटैक करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया है कि आखिर सैफ के घर में हमलावर की एंट्री कहां से और कैसे हुई. साथ ही यह भी बताया है कि वो चाकू मारने के बाद किस रास्ते भाग निकला.

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी को हुए हमले के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. उसका नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है और उसकी उम्र 30 साल है. पुलिस ने कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं. पुलिस ने बताया है कि सैफ पर हमला करने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला और बस स्टॉप पर जाकर सो गया था. 

आरोपी को गिरफ्त में लेने के बाद पुलिस ने कई सारे राज खोले हैं. पुलिस ने बताया है कि आखिरी उसकी सैफ के घर में एंट्री कहां से और कैसे हुई. साथ ही यह भी बताया है कि वो चाकू मारने के बाद किस रास्ते भाग निकला.

पुलिस ने ये भी बताया है कि आरोपी घटना वाले दिन सुबह सात बजे तक बांद्रा में था और वहां एक बस ‘स्टॉप’ पर सोया था. 

  • कौन है सैफ का हमलावर
    मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को आज दिन में निकटवर्ती ठाणे शहर से गिरफ्तार किया गया था. आरोपी एक बांग्लादेशी नागरिक है जिसने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद अपना नाम बदलकर बिजॉय दास रख लिया था.

किस इरादे से सैफ के घर में घुसा था हमलावर

  • पुलिस ने कहा कि वह 16 जनवरी को तड़के चोरी के इरादे से बांद्रा में ‘सतगुरु शरण’ बिल्डिंग में स्थित बॉलीवुड स्टार के फ्लैट में घुसा था.
  • अधिकारी ने कहा, ‘‘वह घटना के बाद 16 जनवरी की सुबह सात बजे तक बांद्रा पश्चिम में पटवर्धन गार्डन के पास एक बस स्टॉप पर सोया हुआ था. बाद में वह ट्रेन में सवार हुआ और वर्ली (मध्य मुंबई) पहुंचा.’’

सैफ के घर में हमलावर की एंट्री कैसे हुई, पुलिस ने बताया

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारी जांच में पाया गया है कि वह सातवीं-आठवीं मंजिल तक सीढ़ियां चढ़कर गया, फिर ‘डक्ट’ क्षेत्र में प्रवेश किया और वहां लगी पाइप के सहारे 12वीं मंजिल पर पहुंचा और बाथरूम की खिड़की के माध्यम से अभिनेता के फ्लैट में घुस गया. फिर वह बाथरूम से बाहर आया, जहां उसे अभिनेता के स्टाफ ने देखा लिया. इसके बाद घटनाक्रम शुरू हुआ जिसकी परिणति हमले के रूप में हुई.’’

  • सैफ के हमलावर ने मांगे थे एक करोड़
    अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने घर की एक घरेलू सहायिका (आया) के साथ बहस करना शुरू कर दिया और एक करोड़ रुपये की मांग की. उन्होंने कहा कि हंगामा सुनकर सैफ अली खान वहां पहुंचे और उन्होंने उसे सामने से पकड़ लिया.

फ्लैट बंद किया, फिर भी भाग गया हमलावर

पुलिस अधिकारी ने डिटेल्स देते हुए ये भी बताया कि सैफ अली खान को देखते ही आरोपी घबरा गया. पुलिस के मुताबिक, ''आरोपी चौंक गया और उसने खान की पीठ में चाकू से हमला कर दिया. बाद में खान ने यह सोचकर फ्लैट बंद कर दिया कि आरोपी अंदर फंस गया है. हालांकि, आरोपी उसी क्षेत्र से भागने में सफल रहा जहां से वह घुसा था. हमने उसके बैग से एक हथौड़ा, पेचकस, नायलॉन की रस्सी और अन्य सामग्री बरामद की है.’’

अधिकारी ने बताया कि इन चीजों से पुलिस को संदेह होता है कि उसका आपराधिक इतिहास हो सकता है.

अधिकारी ने कहा कि टेलीविजन पर प्रसारित खबरों और सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ी पोस्ट देखने के बाद ही आरोपी को पता चला कि उसने एक बॉलीवुड अभिनेता पर हमला किया है.

इस बीच एक अन्य अधिकारी ने दावा किया कि शहजाद को भागने का समय मिल गया क्योंकि बांद्रा पुलिस थाने का एक जांचकर्मी खान की इमारत के सीसीटीवी डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) लेकर चला गया और इसे मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के साथ साझा नहीं किया गया.


Saif Ali Khan पर हमला के बाद खर्राटे मारकर सो रहा था 'चाकूबाज', फ्लैट में कैसे घुसा, कैसे भागा, खुल गए सारे राज

इससे पहले दिन में, पुलिस ने कहा कि शहजाद दक्षिणी बांग्लादेश के झालोकथी, जिसे झालाकाथी भी कहा जाता है, का रहने वाला है. आरोपी ने बताया कि वह पिछले पांच महीने से मुंबई में था और इस दौरान उसने एक ‘हाउसकीपिंग एजेंसी’ सहित कई जगह छोटे-मोटे काम किए.

 

अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 311 (गंभीर चोट पहुंचाने या हत्या के इरादे से चोरी या डकैती), 331 (4) (घर में तोड़फोड़) और अन्य अपराधों के साथ-साथ पासपोर्ट अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोप लगाया गया है.

अधिकारी ने कहा कि इस बात की विस्तृत जांच शुरू हो गई है कि वह अवैध रूप से देश में कैसे दाखिल हुआ, उसके पास किस तरह के दस्तावेज हैं और उसने उन्हें कैसे हासिल किया.

आज दोपहर बांद्रा की अदालत में पेश किए जाने के बाद आरोपी को 24 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. अदालत ने कहा कि इस मामले में पुलिस की अंतरराष्ट्रीय साजिश की दलील को खारिज नहीं किया जा सकता. पुलिस ने अदालत को बताया कि कथित हमलावर बांग्लादेशी नागरिक था और वारदात के पीछे के मकसद का पता लगाने की जरूरत है.

पुलिस ने अदालत से यह भी कहा कि उसे यह पता लगाने की जरूरत है कि इस मामले का संबंध किसी अंतरराष्ट्रीय साजिश से तो नहीं है.

सैफ (54) पर बृहस्पतिवार को बांद्रा में ‘सतगुरु शरण’ बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर स्थित उनके घर में घुसकर हमलावर ने उन पर चाकू से किए वार किए थे. इसके बाद सैफ को लीलावती अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी चार-पांच घंटे तक सर्जरी की गई.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget