एक्सप्लोरर

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान हमले के आरोपी शरीफुल इस्लाम की हुई आइडेंटिफिकेशन परेड, पहचानने पहुंचीं एक्टर की नर्स

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान हमले के आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद की बुधवार को जेल में आइडेंटिफिकेशन परेड कराई गई थी. एक्टर की स्टाफ नर्स आरोपी को पहचानने के लिए जेल पहुंची थीं.

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर हुए हमले मामले में मुंबई पुलिस ने बुधवार को आर्थर रोड जेल में मामले के मुख्य आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद के लिए एक पहचान परेड कराई. पुलिस जांच के अनुसार, शरीफुल इस्लाम शहजाद ने कथित तौर पर डकैती के इरादे से सैफ अली खान के बांद्रा स्थित आवास में घुसपैठ की थी. हालांकि, उसका एक्टर से सामना हुआ और इस दौरान हुई हाथापाई में सैफ पर उसने चाकू से हमला कर दिया था.

जेल में आरोपी शरीफुल इस्लाम की आइडेंटिफिकेशन परेड हुई
बुधवार सुबह आर्थर रोड जेल में सीनियर जेलर के कमरे में किए गए आइडेंटिफिकेशन परेड में सैफ अली ख़ान के घर मे चोरी और हमले के आरोपी शरीफुल को पहचानने के लिए स्टाफ नर्स एलियाम्मा फिलिप औऱ हाउस हेल्प जुनू पहुंची थी. बारी बारी से दोनों के सामने अन्य कैदियों के साथ शरीफुल को भी खड़ा किया गया था. पहचान परेड कोर्ट से इजाजत लेने के बाद तहसीलदार की मौजूदगी में होती है. पुलिस या जेल स्टाफ को भी पहचान परेड के दौरान मौजूद रहने की इजाज़त नही होती है.

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  पुलिस ने कहा कि उनके पास आरोपी के खिलाफ  पुख्ता सबूत हैं, जिसमें सीसीटीवी फुटेज और एक पॉजिटिव फेसियल टेस्ट शामिल है. परेड एक तहसीलदार और पांच पंचों की उपस्थिति में आयोजित की गई थी, और इस प्रक्रिया में गवाहों ने संदिग्ध सहित लगभग 10 व्यक्तियों की जांच की. कथित तौर पर, इन व्यक्तियों की शारीरिक विशेषताएं जैसे शारीरिक बनावट, त्वचा का रंग और ऊंचाई लगभग समान थीं. आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेने के एक सप्ताह बाद पहचान परेड हुई है. 

आरोपी का फेसियल पहचान टेस्ट रहा पॉजिटिव
बता दें कि  31 जनवरी को मुंबई पुलिस ने आरोपी के फेसियल पहचान का टेस्ट कंडक्ट किया था. मुंबई पुलिस ने कहा, "गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के चेहरे की पहचान का टेस्ट पॉजिटिव रहा. टेस्ट  के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा शख्स और मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद एक ही व्यक्ति हैं."

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 311, 312, 331(4), 331(6) और 331(7) के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी की पहचान बांग्लादेश निवासी के रूप में की गई है. रिपोर्टों में दावा किया गया है कि वह अपने पैतृक गांव भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसे ठाणे के हीरानंदएस्टेट में हिरासत में लिया गया.

 

ये भी पढ़ें: Siddharth Chopra Mehandi: प्रियंका चोपड़ा के भाई की मेहंदी में पहुंचीं मनारा चोपड़ा, मां मधु चोपड़ा ने भी दिए पोज, देखें फोटोज

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 1 Prediction: पहले दिन 'ओपनहाइमर' को मात दे सकती है 'द ओडिसी'? जानें- फर्स्ट डे कलेक्शन कितना होगा
पहले दिन 'ओपनहाइमर' को मात दे सकती है 'द ओडिसी'? जानें- ओपनिंग डे प्रीडिक्शन
Haiwaan Box Office Prediction: क्या 'हैवान' से साल की तीसरी 100 करोड़ी फिल्म दे पाएंगे अक्षय कुमार? जानें- प्रीडिक्शन
क्या 'हैवान' से साल की तीसरी 100 करोड़ी फिल्म दे पाएंगे अक्षय कुमार? जानें- प्रीडिक्शन
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, 'वेलकम दू द जंगल' और 'भूत बंगला' को दी मात, बनाया इतना तगड़ा रिकॉर्ड
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget