एक्सप्लोरर

Saif Ali Khan Assault Case: सैफ अली खान को फिर लगाने पड़ेंगे कोर्ट के चक्कर! मारपीट मामले में अगले महीने से शुरू हो सकती है सुनवाई

Saif Ali Khan Assault Case: अफ्रीकी कारोबारी और उसके ससुर से कथित मारपीट की घटना पर एक बार फिर सुनवाई शुरू हो सकती है. इस मामले में सैफ अली खान और उनके दोस्तों पर आरोप लगे हैं.

Saif Ali Khan Assault Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और दो अन्य लोगों द्वारा मुंबई के एक होटल में दक्षिण अफ्रीकी कारोबारी और उसके ससुर से कथित मारपीट की घटना के 11 साल बाद इसकी सुनवाई अगले महीने से शुरू होने की संभावना है. एस्प्लेनेड अदालत के अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने 24 अप्रैल को सैफ अली खान और शकील लड़ाक, बिलाल अमरोही के खिलाफ आरोप तय किए थे. अदालत ने इस मामले में बयान दर्ज कराने के लिए गवाहों को भी पेश होने के वास्ते समन जारी किए हैं, जिससे सुनवाई का रास्ता खुल गया है. इस मामले में 15 जून से सुनवाई शुरू हो सकती है. 

क्या है मामला?

कारोबारी इकबाल मीर शर्मा ने 22 फरवरी 2012 को ताज होटल के वसाबी रेस्त्रां में कथित झगड़े के बाद एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. बाद में तीनों आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया था. घटना के वक्त सैफ अली खान अपनी पत्नी और एक्ट्रेस करीना कूपर खान, उनकी बहन करिश्मा कपूर, एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान, अमृता अरोड़ा और कुछ अन्य दोस्तों के साथ थे.

दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर लगाए ये आरोप

पुलिस के अनुसार, जब कारोबारी  इकबाल मीर शर्मा ने एक्टर और उनके फ्रेंड्स को जोर-जोर से बोलने का विरोध किया तो सैफ अली खान ने कथित तौर पर उन्हें धमकी दी और उनकी नाक पर मुक्का मार दिया था, जिसके कारण उसमें ‘फ्रैक्चर’ आ गया. प्रवासी भारतीय कारोबारी ने सैफ और उनके मित्रों पर उनके ससुर रमन पटेल से भी मारपीट करने का आरेाप लगाया था. वहीं, सैफ अली खान ने कहा कि शर्मा ने उकसावे वाली टिप्पणियां की थीं और उनके साथ आई महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसके कारण झगड़ा हुआ.

पुलिस ने इस मामले में 21 दिसंबर 2012 को आरोप-पत्र दाखिल किया था. सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और उनके दो दोस्तों को भारतीय दंड संहिता की धारा 325 और धारा 34 के तहत आरोपित किया गया है. 

यह भी पढ़ें-'मदर्स डे' के मौके पर Ram Charan की पत्नी उपासना ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, मां बनने के अपने फैसले पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 1 Live Updates: 'धमाल 4' के आगे बंपर ओपनिंग करेगी 'द ओडिसी', 12 बजे तक 3 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' के आगे बंपर ओपनिंग करेगी 'द ओडिसी', जानें- 12 बजे तक का कलेक्शन
Ragini 3 Shooting In London: तमन्ना भाटिया ने शुरू की 'रागिनी 3' की शूटिंग, लंदन शेड्यूल से सामने आईं तस्वीरें
तमन्ना भाटिया ने शुरू की 'रागिनी 3' की शूटिंग, लंदन शेड्यूल से सामने आईं तस्वीरें
7 महीने की प्रेग्नेंसी में एक्शन क्वीन बनीं दीपिका पादुकोण, 'राका' के लिए किए शूट किए मुश्किल सीक्वेंस
प्रेग्नेंसी के 7वें महीने में भी नहीं थमीं दीपिका पादुकोण, 'राका' के लिए शूट किया मुश्किल एक्शन सीक्वेंस
'3 इडियट्स सोनम वांगचुक से नहीं थी इंस्पायर', बोले आमिर खान, एक्टिविस्ट से अनशन खत्म करने की भी गुजारिश की
'3 इडियट्स सोनम वांगचुक से नहीं थी इंस्पायर', बोले आमिर खान, ये गुजारिश भी की

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget