एक्सप्लोरर
बाजारों में बिक रही है तैमूर जैसी दिखने वाली डॉल, इस पर आया करीना-सैफ का रिएक्शन, जानें क्या कहा
सोशल मीडिया पर तैमूर की ये डॉल वायरल हो रही है. अब इस पर तैमूर के पापा सैफ और करीना का रिएक्शन आया है.

नई दिल्ली: सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान हमेशा सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. लोगों में तैमूर की दीवानगी का आलम ये है कि अब उनकी डॉल भी बाजारों में बिकने लगी है. सोशल मीडिया पर तैमूर की ये डॉल वायरल हो रही है. अब इस पर तैमूर के पापा सैफ और करीना का रिएक्शन आया है. मुंबई मिरर से बात करते हुए इस पर करीना ने कहा है कि वो और सैफ बेटे तैमूर को नॉर्मल लाइफ देना चाहते हैं लेकिन तैमूर इस पॉपुलैरिटी से भाग नहीं सकते. करीना ने कहा, ''ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि तैमूर को लोग बहुत पसंद करते हैं, प्यार करते हैं और ऐसी चीजें उसके लिए आशीर्वाद की तरह हैं.'' उन्होंने आगे कहा कि लोगों से तैमूर को इतना प्यार मिलता है कि तस्वीरें क्लिक करना और उससे इंस्पायर्ड डॉल बनाने से मना करना अच्छी बात नहीं होगी.
वहीं हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए सैफ अली खान ने कहा, ''मुझे तैमूर के नाम का ट्रेडमार्क बना लेना चाहिए. और डॉल बनाने वालों को कम से कम मुझे एक डॉल तो भेजना ही चाहिए. मुझे खुशी है कि तैमूर से लोगों को फायदा मिल रहा है. इसके बदले मैं भगवान ने से तैमूर की सुरक्षा और खुशियां मांगना चाहूंगा.'' आपको बता दें कि हाल ही में तैमूर की डॉल की तस्वीर को कलर्स टीवी से जुड़ी हुईं अश्विनी यार्डी ने अपने ट्विटर पर पोस्ट किया. उन्होंने बताया कि इस डॉल की तस्वीर उन्होंने केरल के किसी खिलौने की दुकान पर ली. डॉल ने तैमूर की तरह ही कुर्ता पायजामा पहना हुआ है. इसके अलावा डॉल की पैकिंग पर तैमूर लिखा भी नज़र आ रहा है. तभी से ये तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है.
वहीं हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए सैफ अली खान ने कहा, ''मुझे तैमूर के नाम का ट्रेडमार्क बना लेना चाहिए. और डॉल बनाने वालों को कम से कम मुझे एक डॉल तो भेजना ही चाहिए. मुझे खुशी है कि तैमूर से लोगों को फायदा मिल रहा है. इसके बदले मैं भगवान ने से तैमूर की सुरक्षा और खुशियां मांगना चाहूंगा.'' आपको बता दें कि हाल ही में तैमूर की डॉल की तस्वीर को कलर्स टीवी से जुड़ी हुईं अश्विनी यार्डी ने अपने ट्विटर पर पोस्ट किया. उन्होंने बताया कि इस डॉल की तस्वीर उन्होंने केरल के किसी खिलौने की दुकान पर ली. डॉल ने तैमूर की तरह ही कुर्ता पायजामा पहना हुआ है. इसके अलावा डॉल की पैकिंग पर तैमूर लिखा भी नज़र आ रहा है. तभी से ये तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है. आपको ये भी बता दें कि सैफ-करीना के लाडले तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था. स्टार किड्स में तैमूर की लोकप्रियता सबसे ज्यादा है. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब देखी जाती हैं. यहां देखें- सैफ-करीना के कॉफी विद करीन एपिसोड पर आया करीना का ऐसा रिएक्शनMeanwhile at a toy store in Kerala... pic.twitter.com/J2Bl9UnPdT
— Ashvini Yardi (@AshviniYardi) November 19, 2018
और पढ़ें
Source: IOCL
























