एक्सप्लोरर

'बेख्याली' गाने पर विवाद, अमाल मलिक पर भड़के सचेत-परंपरा, बोले- मांगे माफी, लीगल एक्शन भी लेंगे

सचेत-परंपरा ने 'बेख्याली' गाने को लेकर जो विवाद है उसे लेकर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा कि अमाल मलिक को पब्लिक में माफी मांगनी चाहिए.

फिल्म 'कबीर सिंह' का गाना 'बेख्याली' आज भी लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है. इस गाने को लेकर अब एक नया विवाद शुरू हो गया है. संगीतकार जोड़ी सचेत-परंपरा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर कंपोजर अमाल मलिक के उन दावों को झूठा और निराधार बताया. इसमें उन्होंने 'बेख्याली' गाने को बनाने का दावा किया था.

वीडियो में सचेत-परंपरा ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें अपने सबसे बड़े गानों में से एक की सफाई इस तरह से देनी पड़ेगी. उन्होंने कहा, 'बेख्याली पूरी तरह हमारा बनाया है, जिसे उन्होंने 'कबीर सिंह' की टीम, शाहिद कपूर और निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा के साथ बैठकर कंपोज किया था. लेकिन, अमाल मलिक के बार-बार ये कहने पर कि यह उनकी पुरानी धुन जैसी है, ऐसे में हमें अपना पक्ष रखना जरूरी हो गया.'

क्या है बेख्याली सॉन्ग को लेकर विवाद

वीडियो में उन्होंने दावा किया, ''गाने का हर सुर, हर कंपोजिशन और हर एडिट वहीं उसी समय किया गया था. हमारे पास उन सभी चैट और बातचीत के सबूत भी मौजूद हैं, जो उस समय की हैं और जिनसे साबित होता है कि ये रचना पूरी तरह से हमारी है.''

सचेत-परंपरा ने अमाल के उस बयान पर भी जवाब दिया, जिसमें अमाल ने कहा था कि लेबल अपने पसंदीदा कलाकारों को बढ़ावा देता है. इस पर उन्होंने बताया, ''हम टी-सीरीज के साथ 'बेख्याली' से पहले जुड़े ही नहीं थे, जबकि अमाल 2015 से वहीं से जुड़े हुए हैं. अगर किसी तरह अमाल की पुरानी धुन हमें मिल भी गई होती, तो लेबल किसी 'बाहरी कलाकार' को क्यों तरजीह देता?''

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by सचेत टंडन (@sachettandonofficial)

उन्होंने वीडियो में अमाल द्वारा भेजी गई चैट्स भी दिखाई. उनका कहना है कि गाना रिलीज होने के बाद अमाल ने खुद उन्हें संदेश भेजकर बधाई दी थी और गाने की तारीफ की थी. उन्होंने कहा, "बातचीत की शुरुआत भी अमाल ने ही की थी. ऐसे में अब वह कैसे कह सकते हैं कि हमने धुनें चुराई हैं? ये सब बातें सच में दुख पहुंचाती हैं, क्योंकि पहले अमाल हमसे घंटों बात करते थे, तारीफ करते थे, और अब अचानक आरोप लगाने लगे हैं."

सचेत-परंपरा ने वीडियो में बार-बार कहा कि अगर अमाल कोई दावा कर रहे हैं, तो उन्हें सबूत भी पेश करना चाहिए. उन्होंने कहा, ''मीडिया में अमाल जो बयान दे रहे हैं, वे गलत हैं और इससे फैंस भी भ्रमित हो रहे हैं. अमाल के पुराने गाने बहुत अच्छे हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि जब किसी का काम अच्छा न चले, तो दूसरों पर आरोप लगाया जाए. इंडस्ट्री उसे मौका देती है, जो अच्छा काम करता है, चाहे वह इंडस्ट्री का हो या बाहर से आया हो. मेहनत और प्रतिभा की पहचान कहीं भी की जाती है.''

अमाल मलिक मांगे माफी

उन्होंने कहा, ''हम कभी दूसरे कलाकारों को नीचे दिखाकर अपने लिए जगह नहीं बनाते. कई बार ऐसा भी हुआ है कि हमने किसी फिल्म के लिए गाना बनाया, लेकिन वह फिल्म हमें नहीं मिली. फिर भी हम किसी पर उंगली नहीं उठाते, बल्कि इसे सीख की तरह लेकर आगे और मेहनत करते हैं.''

वीडियो के आखिर में उन्होंने कहा कि अमाल ने जब सार्वजनिक रूप से आरोप लगाए हैं, तो उन्हें सार्वजनिक रूप से ही माफी भी मांगनी चाहिए. इस विवाद ने उनकी छवि और प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाई है, और अगर कोई उनके काम को चोरी बताता है, तो वे कानूनी कदम भी उठाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 4 करोड़ के बजट में बनी इस मराठी हॉरर फिल्म का धमाका, 3 दिन में ही बना डाला रिकॉर्ड
4 करोड़ के बजट में बनी इस मराठी हॉरर फिल्म का बॉक्स ऑफिस धमाका, 3 दिन में ही बना डाला रिकॉर्ड
हुमा कुरैशी ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, 'महारानी सीजन 5' को लेकर दिया अपडेट
हुमा कुरैशी ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, 'महारानी सीजन 5' को लेकर दिया अपडेट
'लोग कहेंगे इस बुढ़िया को क्या हुआ', मसाबा की बनाई ड्रेस पहनकर नीना गुप्ता ने किया पोस्ट
'लोग कहेंगे इस बुढ़िया को क्या हुआ', मसाबा की बनाई ड्रेस पहनकर नीना गुप्ता ने किया पोस्ट
Main Vaapas Aaunga Closing BO: नॉर्थ अमेरिका में रिकॉर्ड ब्रेक कमाई, 'कॉकटेल 2' सहित 4 फिल्मों को पछाड़ा
'मैं वापस आऊंगा' की नॉर्थ अमेरिका में रिकॉर्ड ब्रेक कमाई, 'कॉकटेल 2' को पछाड़ा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget