एक्सप्लोरर

शिवाजी महाराज पर बायोपिक बनाना चाहते हैं निर्देशक रोहित शेट्टी

रोहित ने कहा कि अभी वो इस फिल्म को बनाने के बारे में नहीं सोच रहे हैं और इसमें काफी वक्त है. रोहिने ने ये भी कहा कि कभी ये फिल्म बनीं तो इसे बनाने में काफी पैसों की जरूरत पड़ेगी.

मुंबई: बॉलीवुड में बायोपिक बनाने का चलन रफ्तार पकड़ चुका है और आए दिन किसी न किसी बायोपिक का एलान हो रहा है. इस वक्त एक दर्जन के करीब बायोपिक या तो फ्लोर पर हैं या फिर जल्द इनकी शूटिंग शुरू होनेवाली है, जिनमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आएंगे. ऐसे में शुक्रवार को हुए 'जागरण सिनेमा समिट' के मौके पर जब एबीपी न्यूज़ ने 'गोलमाल' सीरीज, 'सिंघम' सीरिज, 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'दिलवाले' जैसी फिल्मों के डायरेक्टर रोहित शेट्टी से इस ट्रेंड के बारे में पूछा तो रोहित ने कहा, "ट्रेंड तो आता जाता रहता है. जब तक‌ कि फिल्म अच्छी हैं, बननी चाहिए."

एबीपी न्यूज़ ने रोहित शेट्टी से ये सवाल भी पूछा कि अगर बायोपिक के इस दौर में किसी एक शख्स पर वो बायोपिक बनाना चाहेंगे, तो वो शख्स कौन होगा? इसपर रोहित ने चंद सेकंड्स का पॉज लिया और कहा, "कभी सोचा नहीं किस पर बायोपिक बनाऊं." इसके बाद रोहित ने अपनी ख्वाहिश जाहिर करने में ज्यादा देर न लगाते हुए कहा, "...और अगर मैं कभी बायोपिक बनाऊंगा तो मैं शिवाजी (महाराज) पर बनाना चाहूंगा. मुझे उनसे जुड़े इतिहास के बारे में भी अच्छे से पता है."

रोहित ने कहा कि अभी वो इस फिल्म को बनाने के बारे में नहीं सोच रहे हैं और इसमें काफी वक्त है. रोहिने ने ये भी कहा कि कभी ये फिल्म बनीं तो इसे बनाने में काफी पैसों की जरूरत पड़ेगी.

जब किसी ने रोहित से पूछा कि क्या उनके द्वारा बनाए जानेवाली बायोपिक में उनके दोस्त अजय देवगन शिवाजी महाराज का किरदार निभाएंगे, तो रोहित ने हंसते हुए कहा, "अगर मैं अभी कुछ कहूंगा तो ये हेडलाइन बन जाएगी कि अजय देवगन 'तानाजी' के बाद 'शिवाजी' में काम करेंगे."

याद दिला दें कि रोहित शेट्टी की अगली फिल्म 'सिम्बा' 28 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. रणवीर सिंह स्टारर 'सिम्बा' से एक हफ्ते पहले शाहरुख खान स्टारर 'जीरो' रिलीज होने वाली जिसे लेकर लोगों में खासा उत्साह है.

'जागरण सिनेमा समिट' के मौके पर रोहित से जब पूछा गया कि क्या 'जीरो' के चलते एक ही हफ्ते के गैप में रिलीज होनी वाली उनकी फिल्म 'सिम्बा' का बिजनेस प्रभावित नहीं होगा? इसपर रोहित ने कहा, "दरअसल, ये दोनों फिल्में साथ में ही रिलीज होने वाली थीं. फिर मैं, करण (जौहर) और शाहरुख साथ में बैठै और हमने फैसला किया कि दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज नहीं होनी चाहिए, इससे बिजनेस प्रभावित होगा. इसके बाद हमने 28 दिसंबर को शिफ्ट करने का फैसला लिया. यहां कॉम्पिटीशन जैसा कुछ भी नहीं है." रोहित ने कहा कि अगर फिल्म अच्छी होगी तो जरूर चलेगी. इससे फर्क नहीं पड़ता है.

ये भी पढ़ें:

VIDEO: दूसरे सीजन के साथ तैयार है Sacred Games, बोल्ड सीन्स को लेकर हुआ था विवाद

 आलिया ने फेवरेट तो कैटरीना ने बताया सबसे ज्यादा खूबसूरत, सितारों ने करीना को इस तरह दी जन्मदिन की बधाई 

काजोल ने दिया बड़ा बयान, कहा- किसी एक्ट्रेस की फिल्म नहीं कमा सकती 500 करोड़ 

 CAPSULE REVIEW: एक झलक में जानें कैसी फिल्म है 'मंटो' 

Trending No.1: आशीष चंचलानी और शाहिद कपूर का 'बाप बिजली और बिल' वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म
'दलेर मेहंदी से माफी मांगनी पड़ेगी...' मीका सिंह ने सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का सबूत
'दलेर मेहंदी से माफी मांगनी पड़ेगी...' मीका सिंह ने सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का सबूत
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget