एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर में स्पेशल मिशन पर निकले Bajirao Singham, 'सिंघम अगेन' से अजय देवगन की दिखी पहली झलक

Ajay Devgn Pic As Bajirao Singham: रोहित शेट्टी सिंघम अगेन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. रोहित ने सिंघम अगेन से अजय देवगन का पहला लुक शेयर किया है, जिसमें वह अपने पुराने रुतबे में नजर आ रहे हैं.

Ajay Devgn Pic As Bajirao Singham: अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. इस फिल्म की शूटिंग जारी है और रोहित शेट्टी अपने कॉप यूनिवर्स को लेकर लगातार कोई न कोई अपडेट साझा करते रहते हैं. इसी बीच 'सिंघम अगेन' से अजय देवगन का फर्स्ट लुक सामने आया है. जिसमें वह अपने पुराने बाजीराव सिंघम वाले अवतार में नजर आ रहे हैं. 

कैसा है अजय देवगन का फर्स्ट लुक
रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है. अजय देवगन के अलावा इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिकाओं में शामिल हैं. अजय देवगन जल्दी-जल्दी इस फिल्म की शूटिंग पूरा करने में जुटे हुए हैं. अजय देवगन के लेटेस्ट पोस्ट की बात करें तो इसमें वह पुलिस की वर्दी में खड़े नजर आ रहे हैं. उनके चेहरे पर वही सिंघम वाला रुतबा दिख रहा है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

रोहित शेट्टी ने फोटो शेयर कर क्या कहा
अजय देवगन के आस पास सेना के कुछ और जवान वाहनों पर तैनात हैं और उनके हाथ में बंदूके हैं. चारों ओर बर्फ से ढंके हुए पहाड़ नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा है, 'बाजीराव सिंघम एसएसपी एसओजी स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के साथ. जम्मू-कश्मीर पुलिस…सिंघम अगेन…जल्द आ रहा है'. बता दें कि सिंघम अगेन की शूटिंग कई दिनों से जम्मू कश्मीर में चल रही है. पिछले दिनों भी एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें रोहित शेट्टी और अजय देवगन सेना के जवानों के साथ उनके बीच में बैठे नजर आए थे. 

कब रिलीज होगी सिंघम अगेन
बता दें कि सिंघम अगेन सिंघम सीक्वेंस की तीसरी किस्त है. वहीं रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की यह पांचवीं फिल्म है. पहले तो सिंघम अगेन की रिलीज डेज 15 अगस्त तय की गई थी, लेकिन अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है. हालांकि अभी सिंघम अगेन की नई रिलीज डेट को लेकर मेकर्स की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है. 

इस भूमिका में होंगे अर्जुन कपूर
बता दें कि इस फिल्म में अर्जुन कपूर विलेन की भूमिका में नजर आएंगे और उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है. अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी थी. बता दें कि इस फिल्म में रोहित शेट्टी अपनी कॉप यूनिवर्स के सभी सितारों को साथ ला रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 'खतरों के खिलाड़ी 14' में ईशा मालवीय की होगी वाइल्डकार्ड एंट्री? शो में Ex बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार से फिर होगा आमना-सामना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोविंदा से प्रीति जिंटा तक, सालों बाद इन सितारों की होगी बड़े पर्दे पर वापसी, इन फिल्मों से मचाएंगे गदर
गोविंदा से प्रीति जिंटा तक, सालों बाद इन सितारों की होगी बड़े पर्दे पर वापसी, इन फिल्मों से मचाएंगे गदर
Meenakshi Recreates Nagin Song: 'नागिन' वाले सुनहरे दौर में लौटीं मीनाक्षी शेषाद्रि, रिक्रिएट किया 'नाचे नागिन गली गली' का आइकॉनिक गाना
'नागिन' वाले सुनहरे दौर में लौटीं मीनाक्षी शेषाद्रि, रिक्रिएट किया 'नाचे नागिन गली गली' का आइकॉनिक गाना
'सैयारा' के टाइटल ट्रैक की रॉयल्टी पर मचा बवाल, YRF के जवाब के बाद तनीष्क बागची ने डिलीट की पोस्ट
'सैयारा': 8 लाख की रॉयल्टी का दावा, YRF की सफाई... फिर तनीष्क बागची ने डिलीट की पोस्ट
Jana Nayagan Advance Booking: जन नायकन की इंडिया में एडवांस बुकिंग शुरू, 2500 रुपये तक बिक रहे टिकट
जन नायकन की इंडिया में एडवांस बुकिंग शुरू, 2500 रुपये तक बिक रहे टिकट

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Sonam Wangchuk Health Update: सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget