एक्सप्लोरर

Richa Chadha के ट्वीट पर बंटा बॉलीवुड, जानें किसने किया सपोर्ट और कौन हुआ खिलाफ

Richa Chaddha Tweet: इस रिपोर्ट के जरिए आपको बताते हैं कि ऋचा चड्ढा के इस बयान के बाद कौन उनके समर्थन में है और कौन उनके विरोध में.

Richa Chaddha Tweet Controversy: ऋचा चड्ढा के गलवान वाले ट्वीट ने पूरे बॉलीवुड को हिला डाला है. एक तरफ जहां ऋचा चड्ढा (Richa Chaddha) के पक्ष में प्रकाश राज उनका समर्थन करने उतरे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार और अनुपम खेर जैसे नामी सितारे उनके इस बयान के बाद से काफी खफा नजर आ रहे हैं. ऋचा चड्डा ने हाल ही में कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के ट्वीट पर कुछ ऐसा कह डाला था जिसको देख हर तरफ उनकी आलोचना होने लगी. सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा का खूब विरोध हो रहा है. ऋचा चड्ढा के इस बयान पर उनको लोगों की खूब खरी-खोटी सुनने को मिल रही है. तो चलिए इस रिपोर्ट के जरिए आपको बताते हैं कि ऋचा चड्ढा के इस बयान के बाद कौन उनके समर्थन में है और कौन उनके विरोध में.

बॉलीवुड और साउथ के पॉपुलर एक्टर प्रकाश राज ने ऋचा चड्ढा के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा कि - हम आपके साथ हैं ऋचा चड्ढा. हम जानते हैं कि आपके कहने का मतलब क्या था..

अक्षय कुमार ने ऋचा चड्ढा का विरोध करते हुए लिखा कि- कभी भी हमें अपने सशस्त्र बलों के प्रति कृतघ्न नहीं होना चाहिए. वो हैं तो आज हम हैं...


अक्षय कुमार के साथ-साथ अनुपम खेर ने भी ऋचा चड्ढा पर निशाना साधा है. अनुपम खेर ने अपने ट्वीट में लिखा कि-देश की बुराई करके कुछ लोगों के बीच लोकप्रिय होने की कोशिश करना कायर और छोटे लोगों का काम है. सेना के सम्मान को दांव पर लगाना…इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है..


अशोक पंडित ने तो इस ट्वीट के बाद ऋचा के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करवा दी. अशोक पंडित ने अपने ट्वीट में लिखा -मैं हमारे इस महान देश के एक नागरिक के रूप में अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के खिलाफ हमारे सुरक्षा बलों का मजाक उड़ाने और अपमान करने के लिए शिकायत दर्ज कराना चाहूंगा. खासकर जिन्होंने गलवान घाटी में हमारे दुश्मनों से लड़ते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी.

गजेंद्र चौहान ट्वीट कर लिखते हैं कि -कौन हैं ऋचा चड्ढा? हमारे हीरोस की इंसल्ट करने का दयनीय प्रयास है उन्होंने, उन्हें शर्म आनी चाहिए...

 

यह भी पढ़ें- 'एक विदेशी से राष्ट्रवाद पर भाषण क्यों सुनें', अक्षय कुमार को किसने सुनाई खरी-खोटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हुमा कुरैशी ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, 'महारानी सीजन 5' को लेकर दिया अपडेट
हुमा कुरैशी ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, 'महारानी सीजन 5' को लेकर दिया अपडेट
'लोग कहेंगे इस बुढ़िया को क्या हुआ', मसाबा की बनाई ड्रेस पहनकर नीना गुप्ता ने किया पोस्ट
'लोग कहेंगे इस बुढ़िया को क्या हुआ', मसाबा की बनाई ड्रेस पहनकर नीना गुप्ता ने किया पोस्ट
Main Vaapas Aaunga Closing BO: नॉर्थ अमेरिका में रिकॉर्ड ब्रेक कमाई, 'कॉकटेल 2' सहित 4 फिल्मों को पछाड़ा
'मैं वापस आऊंगा' की नॉर्थ अमेरिका में रिकॉर्ड ब्रेक कमाई, 'कॉकटेल 2' को पछाड़ा
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget