एक्सप्लोरर

रवि किशन को बड़ी राहत, कोर्ट ने DNA टेस्ट कराने से इंकार किया

Ravi kishan : रवि किशन को मुंबई की एक कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. दरअसल उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें उनके डीएनए टेस्ट कराने की मांग की गई थी.

Ravi kishan Got Relief In DNA Test:  मुंबई की एक अदालत से बीजेपी के उम्मीदवार और एक्टर रवि किशन को राहत मिली है. दरअसल कोर्ट ने शुक्रवार को 25 वर्षीय एक महिला की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने बीजेपी के गोरखपुर उम्मीदवार और अभिनेता रवि किशन के डीएनए टेस्ट की मांग की थी. याचिका में दावा किया गया था कि रवि किशन उसके बायोलॉजिकल पिता हैं.

कोर्ट ने क्या कहा? 
अदालत का फैसला मुंबई निवासी अपर्णा सोनी के उस दावे के एक हफ्ते बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अभिनेता-राजनेता ने उनकी बेटी शिनोवा को जन्म दिया है. वहीं आज हुई सुनवाई के दौरान मुंबई के डिंडोशी सेशन कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा कोई मामला नहीं है जो बताता हो कि अपर्णा सोनी और रवि किशन के बीच कोई रिश्ता था.

शिनोवा ने रवि किशन को बताया था अपना बायोलॉजिकल पिता
बता दें कि गुरुवार को अदालत में, शिनोवा ने दावा किया कि हालांकि वह एक्टर को "चाचू" (चाचा) कहती है, लेकिन वह वास्तव में उसके बायोलॉजिकल पिता हैं. वहीं मामले में, रवि किशन की ओर से पेश वकील अमीत मेहता ने दलील दी थी कि एक्टर और अपर्णा सोनी के बीच कोई रिश्ता नहीं था. हालांकि मेहता ने स्वीकार किया कि अभिनेता अपर्णा सोनी को जानते थे, लेकिन केवल अच्छे दोस्त के रूप में क्योंकि वे दोनों फिल्म इंडस्ट्री में साथ काम कर चुके हैं. वकील ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों कभी रिश्ते में नहीं थे.

शिनोवा के वकील ने क्या कहा था? 
शिनोवा की याचिका पर वकील अशोक सरावगी ने बहस करते हुए पैटरनिटी टेस्ट की मांग की थी. सरावगी ने कहा कि अपर्णा सोनी ने 1991 में राजेश सोनी से शादी की थी.  लेकिन कुछ विवादों और मतभेदों के कारण, उन्होंने 1995 में अपना वैवाहिक घर छोड़ दिया था. उन्होंने कहा कि अपर्णा सोनी एक पत्रकार के रूप में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ीं, जिसके बाद उन्हें और रवि किशन को कथित तौर पर प्यार हो गया और रिश्ता शुरू हो गया.

वकील ने कहा कि शिनोवा के जन्म के बाद, एक्टर उसकी टेक केयर कर रहे थे, लेकिन पिछले कुछ सालों में, उन्होंने अपने रिश्ते से इनकार करना शुरू कर दिया और सपोर्ट देना भी बंद कर दिया था. सरावगी ने कहा कि चूंकि रवि किशन ने शिनोवा को अपनी बायोलॉजिकल बेटी के रूप में अपनाने से इनकार कर दिया था, इसलिए सच्चाई का पता लगाने के लिए पैटरनिटी टेस्ट किया जाना चाहिए. वहीं 16 अप्रैल को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अपर्णा सोनी उर्फ ​​अपर्णा ठाकुर ने दावा किया कि रवि किशन शिनोवा के जैविक पिता हैं और आरोप लगाया कि अभिनेता उनकी बेटी के अधिकारों से इनकार कर रहे हैं.

रवि किशन की पत्नी ने मामले में दर्ज कराई थी एफआईआर
बता दें कि इस मामले में, रवि किशन की पत्नी, प्रीति शुक्ला ने लखनऊ में अपर्णा सोनी और शिनोवा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.  जिसके आधार पर पुलिस ने छह लोगों अपर्णा सोनी, उनके पति राजेश सोनी, बेटी शिनोवा, बेटे सौनक सोनी, समाजवादी पार्टी के नेता विवेक कुमार पांडे, और एक पत्रकार खुर्शीद खान जो एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

 

यह भी पढ़ें: जब संजय लीला भंसाली ने फरदीन खान के साथ काम करने से कर दिया था इनकार, अब सालों बाद 'हीरामंडी' में एक्टर को किया कास्ट

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान की फीस घटाने की खबरें झूठी, 6 अगस्त से होगी SVC63 की शूटिंग, 3 बड़े एक्शन सीन्स की तैयारी
सलमान खान की फीस घटाने की खबरें झूठी, 6 अगस्त से होगी SVC63 की शूटिंग
Video: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को सिखाया दुर्गा सप्तशती मंत्र, 'देसी गर्ल' ने दिखाए अपने दो रूप, वीडियो वायरल
प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को सिखाया दुर्गा सप्तशती मंत्र, देखें वीडियो
Batwara 1947 Box Office: क्या 'बंटवारा 1947' बनेगी प्रीति जिंटा के करियर की सबसे बड़ी फिल्म? जानें- प्रीडिक्शन
क्या 'बंटवारा 1947' बनेगी प्रीति जिंटा के करियर की सबसे बड़ी फिल्म? जानें- प्रीडिक्शन
'पाकिस्तान हमारी मौसी है...' बोलकर ट्रोल हो रहे सनी देओल, 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन की वीडियो वायरल
'पाकिस्तान हमारी मौसी है...' बोलकर ट्रोल हो रहे सनी देओल, विडियो वायरल

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget