एक्सप्लोरर

'सिंबा' के कलेक्शन पर ABP NEWS से बोले रणवीर सिंह- कमाई के साथ दर्शकों का प्यार भी मिला

रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा ने 11 दिनों में कुल 196 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है. मेकर्स ने फिल्म की सक्सेज पार्टी भी कर ली है. पहली बार रणवीर सिंह ने फिल्म की कमाई को लेकर एबीपी न्यूज़ पर अपनी खुशी जाहिर की है.

Ranveer Singh Reaction on SIMMBA Box Office: अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों 'सिंबा' बनकर बॉक्स ऑफिस पर छाए हुए हैं. उनकी फिल्म सिंबा ऑफिस पर  लगातार धमाकेदार कमाई कर रही है. इस फिल्म ने 11 दिनों में कुल 196 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है. मेकर्स ने फिल्म की सक्सेज पार्टी भी कर ली है. पहली बार रणवीर सिंह ने फिल्म की कमाई को लेकर एबीपी न्यूज़ पर अपनी खुशी जाहिर की है.

रणवीर सिंह ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा, ''मेरे लिए गर्व की बात है कि 'सिंबा' इतनी हिट हुई है. ये सिर्फ इसलिए नहीं कह रहा क्योंकि पैसे कमा रही है. प्रोड्यूसर्स के लिए तो ये अच्छी बात है. लेकिन मेरे लिए जरुरी बात है कि जो लोग फिल्म देखने जाए उन्हें पसंद आए. उन्हें कैरेक्टर पसंद आए. कुछ फिल्में होती हैं जो पैसे कमाती हैं लेकिन प्यार नहीं मिलता. लेकिन 'सिंबा' तो अलग ही है. 'सिंबा' एक कंप्लीट इंटरटेनर पैकेज है. इस फिल्म को शानदार रिव्यू भी मिला. मसाला फिल्मों में एक्टिंग की तारीफ नहीं होती है. कहा जाता है कि मनोरंजन मिल गया लेकिन टाइमपास था लेकिन 'सिंबा' के साथ ऐसा नहीं है. सिंबा क्रिटिकली भी हिट है और कमर्शियली भी हिट है.''

रणवीर सिंह फिल्म रिलीज के बाद कई बार थियेटर लाकर लाइव ऑडियंस का रिएक्शन देख चुके हैं. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से कहा, ''मैं बार-बार सिनेमाघर जाकर लाइव ऑडियंस का रिएक्शन देखता हूं, मुझे खुशी मिलती है. संडे रात 9 बजे शो में गया ता पूरा हॉल पैक्ड था. सब लोग कहानी से कनेक्टेड हैं. मुझे ऐसा लग रहा था कि लाइव स्पोर्ट्स जैसा फील आ रहा था. ऐसा माहौल मैंने गदर के समय देखा था. यहां मेरी एंट्री पर तालियां बजा रहे हैं. मेरी पंच लाइन पर हंस रहे हैं. लाइव ऑडियंस के साथ अपनी फिल्म थियेटर में देखना ये ज़िंदगी की सबसे बड़ा अनुभव है.''

आपको बता दें कि इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है. ये रोहित की 8वीं फिल्म है जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. इसमें रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान भी नज़र आई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं जावेद शेख से कभी शादीशुदा नहीं थी', सलमा आगा ने तोड़ी चुप्पी, कई राज खोले
'मैं जावेद शेख से कभी शादीशुदा नहीं थी', सलमा आगा ने तोड़ी चुप्पी, कई राज खोले
Theatre Release This Week: इस हफ्ते थिएटर नई फिल्मों की बाढ़, रिलीज हो रही हैं 'जेलर 2' से 'नई नवेली' तक ये 6 धांसू मूवीज
इस हफ्ते थिएटर नई फिल्मों की बाढ़, रिलीज हो रही हैं ये 6 धांसू मूवीज
'निकाह' के हिट गानों के लिए आशा भोसले थीं पहली पसंद, मेकर्स के सामने सलमा आगा ने रखी थी ये शर्त
जब आशा की जगह सलमा ने खुद गाए अपनी फिल्म के गाने, रखी थी ये शर्त
'ये सब मायने नहीं रखता', 'दृश्यम 3' में ऑनस्क्रीन बेटी इशिता दत्ता से 8 साल के एज गैप पर बोलीं श्रिया सरन
'दृश्यम 3' में ऑनस्क्रीन बेटी से सिर्फ 8 साल बड़ी हैं श्रिया सरन, एज गैप पर अब तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget