एक्सप्लोरर

Jayeshbhai Jordaar Box Office: बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की जयेशभाई नहीं साबित हुई 'जोरदार', कमाई जान दंग रह जाएंगे

Jayeshbhai Jordaar Box Office: बीते कुछ दिनों में साउथ की आरआरआर और केजीएफ 2 जैसी फिल्मों ने हिंदी पट्टी में धमाकेदार कमाई की है. हालांकि हिंदी फिल्में दर्शकों के लिए तरस रही हैं.

Jayeshbhai Jordaar Box Office Collection Day 2: कोरोना महामारी में आई कमी के बाद से देशभर में सिनेमा हॉल तो खुल गए हैं, लेकिन लगता है कि बॉलीवुड की फिल्मों की कमाई के रास्ते अभी भी बंद हैं. पिछले कुछ दिनों में साउथ की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है, लेकिन वहीं जब कोई हिंदी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आ रही है तो उसे दर्शकों का खास तवज्जो नहीं मिल रहा. अब कुछ ऐसा ही हाल इस हफ्ते रिलीज़ हुई रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का हुआ है. पहले दिन बेहद खराब शुरुआत करने वाली इस फिल्म को दूसरे दिन भी दर्शकों को लिए तरसना पड़ा है.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने 'जयेशभाई जोरदार' के दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े जारी किए हैं, जो मेकर्स के लिए निराशाजनक हैं. फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को महज़ 4 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया है. इससे पहले ओपनिंग डे पर शुक्रवार को फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया था. यानी दो दिनों में फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. कमाई की इस धीमी स्पीड से माना जा रहा है कि फिल्म पहले वीकेंड पर करीब 12 करोड़ रुपये तक ही पहुंच सकेगी. 

 

जयेशभाई जोरदार का निर्देशन दिव्यांग ठक्कर ने किया है. निर्देशक के तौर पर ये उनकी डेब्यू फिल्म है. फिल्म में रणवीर सिंह ने एक आम गुजराती शख्स का किरदार निभाया है, जो अपनी आने वाली बच्ची की ज़िंदगी बचाने के लिए अपने रुढ़िवादी परिवार से लड़ रहा है. फिल्म में रणवीर के पिता के किरदार में बोमन ईरानी नज़र आए हैं. इसमें रत्ना पाठक शाह भी हैं.

हाल के दिनों में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की आरआरआर और केजीएफ 2 जैसी फिल्मों ने हिंदी पट्टी में धमाकेदार कमाई की है. लेकिन इसी वक्त में जर्सी, हीरोपंती 2 और रनवे 34 जैसी बॉलीवुड फिल्मों का हश्र बेहद खराब हुआ. इन फिल्म ने भी पहले दिन बेहद कमजोर ओपनिंग हासिल की थी. 

Dhaakad के प्रमोशन के बीच Kangana Ranaut ने अजय देवगन और Akshay Kumar को लेकर कही ये बात...

Watch: शादी के बाद रणबीर-आलिया ने ऐसे मनाई फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी, देर रात यूं एक साथ दिखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget