एक्सप्लोरर

Ranveer Singh Wedding Pics: रणवीर सिंह ने इंस्टा से डिलीट कर दीं दीपिका पादुकोण के साथ शादी की तस्वीरें, ये वजह आई सामने

Ranveer Singh Wedding Pics: रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम से दीपिका पादुकोण के साथ अपनी शादी की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं. ऐसे में फैंस को उनके और दीपिका के बीच तकरार होने का डर सताने लगा है.

Ranveer Singh Wedding Pics: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बी-टाउन के पावर कपल्स में से एक हैं. हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम से दीपिका पादुकोण संग शादी की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं. ऐसे में अब फैंस काफी हैरान हैं और उन्हें फिक्र हो गई है कि कहीं कपल के रिश्ते में तो कई दरार नहीं आ गई है.

जहां रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से अपनी शादी की तस्वीरें हटा दी हैं तो वहीं दीपिका पादुकोण के अकाउंट पर अब भी फोटोज मौजूद हैं. बता दें कि रणवीर सिंह ने ना सिर्फ दीपिका पादुकोण के साथ अपनी शादी की तस्वीरें डिलीट की है बल्कि साल 2023 से पहले की भी सारी पोस्ट भी प्रोफाइल से हटा दी है.

पहले बच्चे का वेलकम करने वाला है कपल
बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाले हैं. फरवरी में एक पोस्ट करते हुए दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. उन्होंने बताया था कि वे सितंबर में अपन पहले बच्चे को जन्म देंगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर और दीपिका इन दिनों अपना बेबीमून भी एंजॉय कर रहे हैं.

रणवीर-दीपिका की शादी कब हुई थी? (Deepika Padukone Ranveer Singh Marriage Date)
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लव स्टोरी फिल्म 'रामलीला' के दौरान शुरू हुई थी. इसके बाद कपल ने काफी अरसे तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी के बंधन में बंध गए. रणवीर और दीपिका ने 14 नवंबर, 2018 को कोंकणी और सिंधी परंपराओं से इटली में शादी रचाई थी.

रणवीर-दीपिका ने इन फिल्मों में किया साथ काम (Ranveer-Deepika Movies)
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 'रामलीला' के अलावा कई फिल्मों में एक साथ काम किया. इनमें 'पद्मावत' और 'बाजीराव मस्तानी' शामिल हैं. अब कपल रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में एक साथ नजर आएगा.

ये भी पढ़ें: 'मेरे पास नानी है' वाली टीशर्ट पहन इवेंट में पहुंची नव्या नंदा, बदल डाला नाना अमिताभ बच्चन का फेमस डायलॉग

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'
आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, हमला करने वाले आरोपियों को लेकर मुंबई पहुंची पुलिस, कार्रवाई जारी
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, हमला करने वाले आरोपियों को लेकर मुंबई पहुंची पुलिस, कार्रवाई जारी
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
पंकज त्रिपाठी ने कोलकाता में परिवार संग मनाया दशहरा, बोले- यह शहर अब मेरा भी घर है
पंकज त्रिपाठी ने कोलकाता में परिवार संग मनाया दशहरा, बोले- यह शहर अब मेरा भी घर है

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget