एक्सप्लोरर

रणवीर या दीपिका पादुकोण में कौन हैं ज्यादा अमीर, किसके पास है कितना पैसा? इन महंगी चीजों के मालिक हैं दोनों

Ranveer Singh And Deepika Padukone Net Worth: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण कई लग्जरी चीजों के मालिक हैं. आइए जानते हैं कि दोनों में से आखिर कौन सबसे ज्यादा अमीर हैं.

Ranveer Singh And Deepika Padukone Net Worth: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह 39 साल के हो चुके हैं. 6 जुलाई 1985 को एक्टर का जन्म मुंबई में हुआ था. रणवीर के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताएंगे कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण में आखिर कौन सबसे ज्यादा अमीर है. किसके पास ज्यादा पैसा है. दोनों किन महंगी चीजों के मालिक हैं.

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की संपत्ति

संपत्ति के मामले में रणवीर सिंह दीपिका के आगे नहीं टिकते हैं. बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह से नेटवर्थ के मामले में आगे हैं. सियासत.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक जहां दीपिका पादुकोण की नेटवर्थ 597 करोड़ रुपये है. तो वहीं रणवीर सिंह 362 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. दोनों की टोटल नेटवर्थ 859 करोड़ रुपये है.

रणवीर-दीपिका का 119 करोड़ रुपये का घर

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के पास सबसे कीमती चीजों में 119 करोड़ रुपये का लग्जरी अपार्टमेंट शामिल है. कपल ने 2022 में बांद्रा में यह सी-फेसिंग अपार्टमेंट खरीदा था. बताया जाता है कि कपल का यह लग्जरी घर बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के घर के पास है. 

और भी कई घरों के मालिक हैं दोनों, गोवा में भी आशियाना

रणवीर और दीपिका पादुकोण के पास इस 119 करोड़ रुपये के घर के अलावा और भी कई घर है. दोनों ने महाराष्ट्र के अलीबाग में होली डे होम भी खरीदा है. इसकी कीमत 22 करोड़ रुपये है. रणवीर के पास खार (मुंबई) में एक पुराना घर भी है. इसके अलावा कपल का गोवा में भी शानदार आशियाना है. वहीं रणवीर का एक अपार्टमेंट मुंबई के प्रभादेवी इलाके में भी है. जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपये है. 

रणवीर-दीपिका की लग्जरी गाड़ियां

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

रणवीर और दीपिका दोनों ही बड़े स्टार हैं. दोनों काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं. इस स्टार कपल के पास कई कीमती और लग्जरी गाड़िया है. इनमें लंबोर्गनी, एस्टन मार्टिन रैपिड एस, मर्सिडीज मेबैक S500, जगुआर एक्सएलजे, मर्सिडीज बेंज ई क्लास, टोयोटा लैंड क्रूजर, मर्सिडीज मेबैक जी एल एस 600 और ऑडी Q5 शामिल है.

रणवीर-दीपिका के पास कीमती घड़ी

रणवीर और दीपिका के पास महंगी घड़ी भी है. जहां दीपिका के पास 8 लाख रुपये कीमत की टिसॉट क्लासिक प्रिंस डायमंड वॉच है. जबकि रणवीर के पास जो घड़ी है उसकी कीमत 2.8 करोड़ रुपये है. रणवीर के पास फ्रैंक मुलर वैनगार्ड याचिंग घड़ी है. 

रणवीर-दीपिका की एक फिल्म की फीस

859 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के धनी रणवीर और दीपिका एक फिल्म के लिए मोटी तगड़ी फीस लेते हैं. सियासत.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर की एक फिल्म की फीस 30 से 40 करोड़ रुपये है. वहीं दीपिका पादुकोण एक फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपये चार्ज कर रही हैं. हाल ही में आई उनकी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के लिए उन्होंने इतनी ही फीस ली है. 

2018 में हुई थी शादी, अब बनने वाले हैं पैरेंट्स

दीपिका और रणवीर ने एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में शादी रचा ली थी. कपल की शादी धूमधाम से हुई थी जिसमें कई सेलेब्स ने शिरकत की थी. अब शादी के करीब 6 साल बाद दोनों पैरेंट्स बनने वाले हैं. दीपिका इन दिनों प्रेग्नेन्सी पीरियड से गुजर रही हैं. खबरें है कि सितंबर में कपल अपने पहले बच्चे का वेलकम कर सकता है.

यह भी पढ़े: Kalki 2898 AD BO COllection Day 10: दूसरे वीकेंड पर धीमी रही कल्कि की रफ्तार, 500 करोड़ का आंकड़ा नहीं हुआ पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डेटिंग की खबरें कंफर्म, राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में हाथ थामें दिखीं शहनाज गिल, वीडियो वायरल
डेटिंग की खबरें कंफर्म, राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में हाथ थामे दिखीं शहनाज गिल, वीडियो वायरल
विंबलडन में प्रियंका चोपड़ा का रोमांटिक अंदाज, रॉयल बॉक्स से पति निक जोनस को किया वीडियो कॉल
विंबलडन में प्रियंका चोपड़ा का रोमांटिक अंदाज, रॉयल बॉक्स से पति निक जोनस को किया वीडियो कॉल
Dhamaal 4 X Review: 'धमाल 4' को सोशल मीडिया पर मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, लोग बोले- 'मजेदार है ये फिल्म'
'धमाल 4' को सोशल मीडिया पर मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, लोग बोले- 'मजेदार है ये फिल्म'
Video: 'अरे जूता नहीं लेना किसी ने...' फटे जूते पर ट्रोल करने वालों को सनी देओल ने दिया ऐसा जवाब, देखें वीडियो
'अरे जूता नहीं लेना किसी ने...', फटे जूते पर ट्रोल करने वालों को सनी देओल ने दिया मजेदार जवाब, देखें वीडियो

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget