एक्सप्लोरर

9 दिन बाद भी फैंस को खूब पसंद आ रही है रानी की 'हिचकी', जानें अब तक का कलेक्शन

रानी मुखर्जी की कमबैक फिल्म 'हिचकी' ने 9 दिनों में 31.10 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर ली है और दर्शकों ने उन्हें काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया है. उनकी फिल्म 'हिचकी' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में खूब धूम मचा रही है. फिल्म ने 9 दिनों में 31.10 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. इस फिल्म को समीक्षकों ने भी अच्छा बताया है और रेटिंग भी अच्छी मिली है. साथ ही दर्शक भी इस फिल्म को खूब प्यार दे रहे हैं. कुछ ही देर पहले ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए फिल्म की अब तक की कमाई के आंकड़े सभी के साथ साझा किए हैं.

यहा देखिए फिल्म की अब तक की हर दिन की कमाई:

Day 1:     3.30 करोड़ रुपए Day 2:    5.35 करोड़ रुपए Day 3:    6.70 करोड़ रुपए Day 4:    2.40 करोड़ रुपए Day 5:    2.35 करोड़ रुपए Day 6:    2.60 करोड़ रुपए Day 7:    3.40 करोड़ रुपए Day 8:    2.40 करोड़ रुपए Day 9:    2.60 करोड़ रुपए कुल कमाई: 31.10 करोड़ रुपए

आपको बता दें कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 961 स्क्रीन पर रिलीज हुई है. फिल्म में रानी नैना माथुर के किरदार में नजर आ रही हैं. नैना को 'टॉरेट सिंड्रोम' की बीमारी है. जिसके कारण उसे बोलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. फिल्म की कहानी ब्रैड कोहेन की किताब 'फ्रंट ऑफ द क्लास: हाऊ टॉरेट सिंड्रोम मेड मी द टीचर आई नेवर हैड' पर बेस्ड है.

इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया है और मनीष शर्मा ने इसे प्रोड्यूस किया है. यशराज के बैनर तले बनी ये तीसरी फिल्म है, जिसे मनीष ने प्रोड्यूस किया है. इससे पहले मनीष फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ और ‘मेरी प्यारी बिंदू’ को प्रोड्यूस कर चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? जानें- प्रीडिक्शन
‘रामायण’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? जानें- प्रीडिक्शन
Box Office: मंगलवार को फिर ‘दृश्यम 3’ ने बढाई रफ्तार, 'हनुमान अंश' भी थमने को नहीं तैयार, जानें- 'द वन' का हाल
मंगलवार को फिर ‘दृश्यम 3’ ने बढाई रफ्तार, 'हनुमान अंश' भी थमने को नहीं तैयार
'तुम किसी तोहफे से कम नहीं हो', अहान पांडे ने अनीत पड्डा पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर की Unseen तस्वीरें
अहान पांडे ने 'सैयारा' की को-स्टार अनीत पड्डा पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर लिखा खास नोट
क्रेन से लटकी SUV पलटी और..., 'गनमास्टर G9' की शूटिंग के दौरान बाल-बाल बचे इमरान हाशमी, Video वायरल
'गनमास्टर G9' के सेट पर कार फ्लिप स्टंट में बाल-बाल बचे इमरान हाशमी, Video वायरल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget