एक्सप्लोरर
भोजपुरी सिनेमा की आलोचना करने वालों को रानी चैटर्जी ने दिया करारा जवाब
अभिनेत्री ने लिखा है कि 'अभी जो लोग सलाह देने में लगे हैं उनसे निवेदन है कि अपने काम पर ध्यान दें. नकारात्मकता जो खुद के अंदर है उसे खत्म करें.'

नई दिल्ली: भोजपुरी की जानी मानी एक्ट्रेस रानी चैटर्जी ने इस इंडस्ट्री के बारे में निगेटिव बयान देने वाले लोगों को करारा जवाब दिया है. रानी चैटर्जी ने फेसबुक पर लिखा है कि जिसे कुछ नहीं पता वो भी आजकल सलाह दे रहा है. अभिनेत्री ने लिखा है कि 'अभी जो लोग सलाह देने में लगे हैं उनसे निवेदन है कि अपने काम पर ध्यान दें. नकारात्मकता जो खुद के अंदर है उसे खत्म करें.' रानी चैटर्जी ने फेसबुक पर लिखा, ''फेसबुक खोलो तो सिर्फ नकारात्मक बातें पढ़ने को मिलती हैं. जिसे कोई नहीं जानता वो भी हमारी इंडस्ट्री को सलाह दे रहा है. जब मैंने पहली बार फिल्म की थी तब नहीं पता था कि उस फिल्म से काफी कुछ बदलने वाला है. तब ना कोई भोजुपरी यू-ट्यूब चैनल था, ना कोई न्यूज़ आती थी, ना फेसबुक, ना इंस्टाग्राम. तब कोई हमारी इंडस्ट्री को आगे बढ़ने से नहीं रोक पयाा. आज तो हमारी इंडस्ट्री बहुत बड़ी बन चुकी है. अभी जो लोग सलाह देने में लगे हैं उनसे निवेदन है कि अपने काम पर ध्यान दें. नकारात्मकता जो खुद के अंदर है उसे खत्म करें. हमारी इंडस्ट्री में जो काम कर रहे हैं वो सब बहुत खुश हैं. भोजपुरी सिनेमा का हिस्सा बनकर मैं गौरवान्वित महससू करती हूं. अपनी नाकामयाबी की जिम्मेदार इंडस्ट्री को जिम्मेदार ना मानकर खुद की कमियां देखें.''
रानी फेसबुक पर अपने फैंस को अपने काम की जानकारी देती रहती हैं. इतनी ही नहीं वो अपने फैंस के सवालों के जवाब भी देती हैं. कभी-कभी तो वो फेसबुक पर कमेंट में भी लोगों को जवाब देती हैं.
आपको बता दें कि रानी चैटर्जी भोजुपरी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. 2013 में फिल्म ससुरा बड़ा पइसावाला से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू करने के बाद रानी ने बहुत सी हिट फिल्में दी हैं. पिछले साल ये अभिनेत्री फिल्म 'सखी के बियाह' में नज़र आईं थीं.
रानी फेसबुक पर अपने फैंस को अपने काम की जानकारी देती रहती हैं. इतनी ही नहीं वो अपने फैंस के सवालों के जवाब भी देती हैं. कभी-कभी तो वो फेसबुक पर कमेंट में भी लोगों को जवाब देती हैं. और पढ़ें
Source: IOCL
























