एक्सप्लोरर

Ranbir Kapoor ने पीएम मोदी से मुलाकात का सुनाया किस्सा, बोले- 'उनमें मैग्नेटिक चार्म है'

Ranbir Kapoor on PM Modi: निखिल कामथ के पॉडकास्ट में रणबीर कपूर ने पीएम मोदी से मुलाकात का एक पुराना किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी को देखकर उन्हें कैसा लगा था.

Ranbir Kapoor on PM Modi: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर हाल ही में निखिल कामथ के पॉडकास्ट में पहुंचे. रणबीर ने यहां कई टॉपिक्स पर बातें कीं और कई किस्सों को याद भी किया. निखिल कामथ के पॉडकास्ट में रणबीर कपूर ने साल 2019 में हुई हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात का जिक्र किया. रणबीर के साथ निखिल कामथ ने भी पीएम से हुई मुलाकात के बारे में खुलकर बात की. दोनों ने अपने जीवन के कई अनुभव भी शेयर किए.

रणबीर कपूर ने पीएम मोदी से मुलाकात को किया याद 

निखिल कामथ के यूट्यूब चैनल 'पीपल बाय डब्ल्यूटीएफ' पर चर्चा में उन्होंने और रणबीर कपूर ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अपनी मुलाकात के बारे में पूछा. रणबीर ने उन किस्सों को शेयर करते हुए बताया कि कैसे उस अनुभव ने उन्हें प्रभावित किया था.

रणबीर कपूर ने सालों पहले प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात को याद किया. उन्होंने प्रधानमंत्री के उस अप्रोच को सराहा, जो उन्होंने फिल्मी हस्तियों से मिलते वक्त कायम रखा था. रणबीर मानते हैं कि उनके (पीएम मोदी) व्यक्तित्व में 'मैग्नेटिक चार्म' है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nikhil Kamath (@nikhilkamathcio)

रणबीर कपूर ने कहा कि राजनीति के बारे में मैं कुछ सोचता नहीं हूं. लेकिन, मुझे याद है कि हममें से कई पीएम मोदी से 4-5 साल पहले मिलने पहुंचे थे. हमने उनको टीवी पर देखा है. जानते हैं कि वो बहुत अच्छे वक्ता हैं. उनके बोलने का अंदाज शानदार है.

अभिनेता ने आगे बताया कि हम सभी बैठे थे. उन्होंने कमरे में प्रवेश किया. उनमें एक 'मैग्नेटिक चार्म' है, उन्होंने वहां मौजूद हर शख्स से करीब से बातचीत की. जैसे मुझसे मेरे पिता के बारे में पूछा कि मेरे पिता का कैंसर का ट्रीटमेंट कैसा चल रहा था. विक्की कौशल से उनके जीवन से जुड़ा, करण जौहर से कुछ अलग तो आलिया से कुछ और सवाल किए.

इसके आगे बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर पीएम मोदी के अंदाज की तारीफ करते हैं. कहते हैं, उनका अंदाज अलग था. सबसे मिलने की चाह दिख रही थी. यही चाह तो महान व्यक्तित्व की पहचान होती है. दरअसल, रणबीर कपूर उस मुलाकात का जिक्र कर रहे थे, जो 2019 में हुई थी. पीएम मोदी बॉलीवुड के कलाकारों और निर्माताओं से मिले थे.

निखिल कामथ ने शेयर किया किस्सा

निखिल कामथ से पीएम मोदी और उनके संबंधों को लेकर सवाल किया. निखिल ने पीएम के काम के प्रति समर्पण की प्रशंसा की. उन्होंने भी एक वाकया साझा करते हुए बताया कि मैं पीएम से अमेरिका में मिला. हम तीन-चार लोग थे. चार-पांच दिनों के लिए वॉशिंगटन में थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nikhil Kamath (@nikhilkamathcio)

कामथ ने अमेरिका में अपने प्रवास को याद करते हुए कहा, "एक साल पहले मैं तीन-चार लोगों के साथ वाशिंगटन में था. प्रधानमंत्री के सुबह से लेकर देर शाम तक व्यस्त कार्यक्रम रहते थे. सुबह करीब 8 बजे वे अमेरिकी व्यापारियों के साथ सत्र आयोजित करते थे. करीब 11 बजे वे भाषण देते थे. करीब 1 बजे वे व्यापार प्रमुखों के साथ बैठक करते थे. यह सिलसिला रात तक चलता रहता था."

उन्होंने पीएम मोदी के ऊर्जा की सराहना करते हुए कहा, "हम शाम तक थक जाते थे, जबकि प्रधानमंत्री ऊर्जा से भरपूर होते थे और आगे की मीटिंग्स के लिए तैयार रहते थे." उन्होंने आगे कहा कि उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है और उन्हें करीब से देखने का सौभाग्य मिला.

यह भी पढ़ें: World Nature Conservation Day Special: ये 5 बातें साबित करती हैं कि अल्लू अर्जुन हैं ग्रीन वॉरियर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजप्रताप यादव के परिवार से मिलीं मल्लिका शेरावत, साथ में बाचीत करते हुए का वीडियो आया सामने
तेजप्रताप यादव के परिवार से मिलीं मल्लिका शेरावत, साथ में बाचीत करते हुए का वीडियो आया सामने
बॉक्स ऑफिस पर भाई-बहन की भिड़ंत! सनी देओल की 'सूर्या' और ईशा की 'प्रताप' की रिलीज डेट लॉक
बॉक्स ऑफिस पर भाई-बहन की भिड़ंत! सनी देओल की 'सूर्या' और ईशा की 'प्रताप' की रिलीज डेट लॉक
'जेलर 2' का तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर सैलाब, दुनियाभर में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
'जेलर 2' का तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर सैलाब, दुनियाभर में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget