एक्सप्लोरर

रामायण के रिटेलीकास्ट को मिली 2015 से लेकर अब तक की उच्चतम रेटिंग

पौराणिक शो रामायण को 28 मार्च को डीडी नेशनल पर दोबारा प्रसारित किया गया है. रामायण के रिटेलीकास्ट को को 2015 के बाद से अब तक एक हिंदी जीईसी शो के लिए उच्चतम रेटिंग मिली है.

नई दिल्लीः रामानंद सागर द्वारा बनाई गई रामायण को बीते 28 मार्च को डीडी नेशनल पर दोबारा प्रसारित किया गया. इस पौराणिक शो के दोबारा प्रसारित होने पर इसे बड़े पैमाने पर रेटिंग मिली है. BARC इंडिया की हालिया रिपोर्ट के अनुसार दूरदर्शन द्वारा दोबारा हो रहे रामायण कार्यक्रम को 2015 के बाद से अब तक एक हिंदी जीईसी शो के लिए उच्चतम रेटिंग मिली है.

दरअसल कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए भारत सरकार ने देशभर में 21 दिनों के लॉकडाउन किया है. वहीं इस दौरान दूरदर्शन ने दर्शकों का मनोरंजन के लिए 80 के दशक के पौराणिक शो रामायण और महाभारत को वापस लाने का फैसला किया था.

BARC ने गुरुवार को बताया कि बीते हफ्ते में रामायण के चार शो दिखाए गए. जिस दौरान 70 मिलियन से ज्यादा दर्शकों ने इसे देखा है. BARC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील लुल्ला का कहना है कि रामायण को दोबारा प्रसारित करने पर दर्शकों ने काफी पसंद किया है. वहीं प्रसार भारती ने इस कदम को 'शानदार' कहा है.

प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा 'मैं यह बताते हुए काफी रोमांचित महसूस कर रहा हूं कि डीडी नेशनल पर रामायण के पुनः प्रसारण ने 2015 के बाद से एक हिंदी जीईसी शो के लिए उच्चतम रेटिंग प्राप्त की है.' इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यह दूरदर्शन के लिए एक प्रकार का रिकॉर्ड है.

बता दें कि रामायण को शनिवार सुबह दोबारा प्रसारित किया गया था. जिस दौरान 34 मिलियन से ज्यादा दर्शकों ने अपने टीवी सेटों पर इसे देखा. वहीं शनिवार शाम को दोबारा प्रसारित हुए इसी कार्यक्रम को 45 मिलियन दर्शकों ने देखा था. वहीं रविवार को रामायण के दूसरे शो को सुबह 40 मिलियन और शाम को 51 मिलियन लोगों ने देखा था.

COVID-19: पॉजिटिव केस 2400 के पार, दिल्ली में 141 नए मामले आए, पढ़ें राज्यवार आंकड़े तब्लीगी जमात गतिविधियों में शामिल 960 विदेशियों को ब्लैक लिस्ट में डाला गया, वीजा भी रद्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget