एक्सप्लोरर

Ram Charan Net Worth: बंगला है... गाड़ी है... बैंक बैलेंस है...जान लीजिए राम चरण के पास क्या-क्या है?

Ram Charan Birthday: तेलुगू एक्टर राम चरण पूरे देश में अपनी फिल्मों की वजह से मशहूर हैं. एक्टिंग के अलावा वह रईसी में भी कई अभिनेताओं को मात देते हैं.

Ram Charan Unknown Facts: देश में बहुत कम ही ऐसे एक्टर हैं, जिनकी फिल्मों का इंतजार साउथ के अलावा हिंदी पट्टी के लोगों को भी रहता है. इन्हीं में से एक नाम मेगास्टार चिंरजीवी के बेटे राम चरण का भी है. अपनी अदाकारी से उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है. आज उनके जन्मदिन पर हम आपको सुपरस्टार की संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं.

होश उड़ा देगी बंगले की कीमत

राम चरण और उनके परिवार को हैदराबाद के सबसे रईस लोगों की लिस्ट शामिल किया जाता है. उनकी नेट वर्थ की बात करें तो यह करीब 1300 करोड़ के आसपास है. आरआरआर स्टार हैदराबाद के जुबली हिल्स के प्राइम लोकेशन पर स्थित एक आलीशान बंगले में रहते हैं, जहां आज के हिसाब से सारी सुविधाएं मौजूद हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बंगले की कीमत 38 करोड़ रुपये है.

लग्जरी कारों के हैं मालिक

राम चरण को एक्टिंग के अलावा कारों से भी प्यार है. उनके पास एक से बढ़कर एक महंगी कार का कलेक्शन है. अभिनेता के पास रोल्स रोयस फैंटम जैसी लग्जरी कार है, जिसकी कीमत सात करोड़ रुपये है. इसके अलावा अभिनेता के पास तीन करोड़ रुपये की एस्टन मार्टिन वी8 कार भी है. रिपोर्ट्स की मानें तो यह उन्हें ससुराल की तरफ से उनकी शादी की एनिवर्सरी पर तोहफे में मिली थी. साथ ही, वह एक रेंज रोवर के भी मालिक हैं.

महंगी घड़ियों का रखते हैं शौक

अभिनेता को कलाई पर घड़ी बंधाने का भी शौक है. उनके पास बहुत सारी महंगी घड़ियां मौजूद हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण के पास 30 घड़ियों का कलेक्शन है. उन्हें एक बार नौटिलस ब्रांड की पैटेक फिलिप घड़ी पहने देखा गया था, जिसकी कीमत 80 लाख रुपये है.

एयरलाइंस के हैं मालिक

राम चरण एक अच्छे एक्टर ही नहीं, बल्कि वह कामयाब बिजनेसमैन भी हैं. ट्रूजेट एयलाइंस कंपनी के वह चेयरमैन हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कंपनी में उन्होंने 127 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट किया है. इस एयरलाइंस की रोजाना पांच से आठ फ्लाइट उपलब्ध रहती हैं. अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए दूसरी जगहों पर जाने के लिए राम चरण अपने प्राइवेट जेट ही इस्तेमाल करते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

हेल्थ सेक्टर में भी है मौजूदगी

अभिनेता की हेल्थ सेक्टर में भी मौजूदगी है. उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला अपोलो लाइफ की चेयरमैन हैं. राम चरण की इसमें भी हिस्सेदारी है. बता दें कि उपासना के दादा ने अपोलो की शुरुआत की थी.

खोल चुके हैं प्रोडक्शन कंपनी

राम चरण एक प्रोडक्शन कंपनी के भी मालिक हैं. इसका मेन ऑफिस हैदराबाद में ही है. इस कंपनी के तहत कई फिल्मों का निर्माण हो चुका है. साल 2017 में आई कैदी नंबर 150, साई रा नरसिम्हा रेड्डी और आचार्य जैसी फिल्में इसी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम चरण एक फिल्म के लिए करीब 12 करोड़ रुपये फीस चार्ज करते हैं.

रामलीला में सीता बनते थे रवि किशन, मां की साड़ी पहनने पर पिता ने दिया था ये गुस्से वाला रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
Saturday Box Office: 'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget