एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी झंडे में लिपटी राखी सावंत की तस्वीर का ये है सच

राखी ने मई 2019 में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह तस्वीर साझा की थी. कैप्शन में लिखा था कि ये एक ऐसी शख्‍सियत थी जो थी तो पाकिस्तानी लेकिन भारत से प्यार करती थी.

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर आइटम डांसर और हमेशा विवादों में रहने वाली राखी सावंत सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रही हैं. दरअसल राखी सावंत की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो पाकिस्तानी झंडे में लिपटी नजर आ रही हैं. राखी सावंत को ट्विटर पर लोग देशद्रोही कह रहे हैं. बता दें कि यह तस्वीर राखी सावंत की ही है. यह कोई फेक तस्वीर नहीं है बल्कि एक फिल्म का दृश्य है.

राखी ने मई 2019 में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह तस्वीर साझा की थी. फिल्म के लिए कैप्शन में लिखा था कि ये एक ऐसी शख्‍सियत थी जो थी तो पाकिस्तानी लेकिन भारत से प्यार करती थी. ये तस्वीर फिल्म  'धारा 370' से थी. बता दें कि हाल ही में राखी सावंत अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में आई थीं. लेकिन वह खबर भी फर्जी साबित हुई. राखी ने हाल ही में कंगना रनौत को भी काफी कुछ कहा था.

बता दें कि सोशल मीडिया पर राखी सावंत ने डायरेक्टर महेश भट्ट के साथ कंगना रनौत की एक तस्वीर शेयर की थी. इस तस्वीर में कंगना रनौत और महेश भट्ट बेहद करीब बैठे हैं और कंगना काफी खुश नजर आ रही हैं. कंगना रनौत को भट्ट कैंप ने ही बॉलीवुड में लॉन्च किया था. बहरहाल हमेशा दूसरों को ट्रोल करने वाली राखी अपनी एक तस्वीर से खुद सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गईं.

चर्चा में बने रहना जानती हैं राखी सावंत

राखी सावंत आए दिन खबरों  में बनी रहती हैं. कुछ दिनों पहले दीपक कलाल से शादी की अफवाह उन्होंने खुद उड़ाई. खुलेआम प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों ने अजीबोगरीब हकरतें कीं. कुछ दिनों तक चले इस ड्रामे के बाद राखी सावंत की शादी की अफवाह दम तोड़ गई. बता दें कि कुछ सालों पहले राखी सावंत ने टीवी पर बकायदा अपना स्वंयवर रचाया था. हालांकि यहां भी शादी नहीं हो पाई लेकिन इस सीरियल ने टीआरपी खूब बटोरी थी. फिलहाल राखी सावंत की यह तस्वीर एक फिल्म का सीन है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरी ही फिल्म से बन गए थे स्टार, अब कहां हैं अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर?
दूसरी ही फिल्म से बन गए थे स्टार, अब कहां हैं संजय कपूर?
54 साल पहले सिमी ग्रेवाल ने दिया था न्यूड सीन, तलाक के बाद रह गईं सिंगल, क्रिकेटर-बिजनेसमैन से जुड़ा नाम
54 साल पहले न्यूड सीन दे चुकी हैं सिमी ग्रेवाल, क्रिकेटर-बिजनेसमैन संग जुड़ा था नाम
दूसरे दिन भी फायर बनी 'जेलर 2', अब शतक जड़ने से रह गई इंचभर दूर, जानें- दो दिनों का कलेक्शन
दूसरे दिन भी फायर बनी 'जेलर 2', अब शतक जड़ने से रह गई इंचभर दूर
Box Office: फ्राइडे को ‘जेलर 2’ निकली सबसे आगे, 'प्रहार' पर भारी पड़ी 'नई नवेली', जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
फ्राइडे को ‘जेलर 2’ निकली सबसे आगे, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' और 'दृश्यम 3' का कलेक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget