एक्सप्लोरर

'स्त्री 2' से पहले आएगी राजकुमार राव की जबरदस्त फिल्म, रिलीज डेट के साथ सामने आया मूवी का नाम

Shrikanth Release Date: राजकुमार राव के फैंस को उनकी फिल्म 'स्त्री 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है लेकिन उससे पहले उनकी दूसरी फिल्म रिलीज होगी. 'श्रीकांत' नाम की फिल्म को रिलीज डेट मिल गई है.

Shrikanth Release Date: बॉलीवुड के बेमिसाल एक्टर राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 का इंताजर काफी समय से हो रहा है. जब से उस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा हुई है तब से फैंस को उसका इंतजार है लेकिन उससे पहले राजकुमार राव की एक दूसरी फिल्म रिलीज होगी. उस फिल्म का नाम पहले 'श्री' बताया गया था लेकिन अब उस फिल्म का नाम और उसकी रिलीज डेट दोनों सामने आ चुकी है.

राजकुमार राव ने अपनी आने वाली फिल्म का नाम और उसकी रिलीज डेट बताई है. उस फिल्म का नाम श्रीकांत है लेकिन उसकी रिलीज डेट मई की इस तारीख को है. चलिए आपको फिल्म के बारे में कुछ बातें डिटेल्स में बताते हैं.

राजकुमार राव की 'श्रीकांत' कब रिलीज होगी?

एक्टर राजकुमार राव बॉलीवुड के कमाल के एक्टर हैं ये तो सभी को पता है. फिल्मों में उनकी बेमिसाल एक्टिंग भी लोगों को खूब भाती है. अब उनकी पावर-पैक्ड फिल्म श्रीकांत आने वाली है. इसकी रिलीज डेट शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, 'एक बेहतरीन सच्ची कहानी आपकी आंख खोल देगी. श्रीकांत अक्षय तृतीया के शुभ दिन के दिन यानी इस साल 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

'श्रीकांत' एक इंडस्ट्रियलिस्ट श्रीकांत बोला की प्रेरक यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने अपनी विजुअल इम्पेयरमेंट को अपने रास्ते पर नहीं आने दिया और बोलैंट इंडस्ट्रीज की स्थापना की. राजकुमार राव की आने वाली फिल्म श्रीकांत एक बायोपिक है जिसमें ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर जैसे कलाकार नजर आएंगे.

इस फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है और भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और निधि परमार हीरानंदानी ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. बता दें, 'श्रीकांत' के अलावा राजकुमार राव 'स्त्री 2', 'मिस्टर एंड मिसेज माही', 'गन्स एंड गुलाब्स सीजन 2' और 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' जैसी फिल्मों और सीरीज में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: बस कुछ ही घंटों में लाफ्टर की डोज देने आ रहा है The Great Indian Kapil Show, जानें- कब और कहां देख सकेंगे? कौन होंगे पहले गेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramayana Trailer Release: भारत में रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर कब और किस टाइम होगा रिलीज? आ गई सारी डिटेल
भारत में रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर कब और किस टाइम होगा रिलीज? जानें- यहां
Wednesday Box Office Collection: बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget