एक्सप्लोरर

राजकुमार राव की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई 'स्त्री', पहले दिन फिल्म ने की बंपर कमाई

राजकुमार राव स्टारर इस फिल्म की ओपनिंग मल्टी स्टारर फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' और 'काई पो चे' से भी अधिक हुई है. हालांकि उनकी सोलो फिल्मों की बात करें तो फिल्म 'स्त्री' की कमाई कहीं आगे नज़र आती है.

नई दिल्ली: निर्देशक अमर कौशिक की फिल्म 'स्त्री' ने पहले दिन ही उम्मीद से कहीं ज्यादा 6.82 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. सनी, बॉबी और धर्मेंद्र स्टारर 'यमला पगला दीवाना फिर से' के साथ रिलीज हुई इस फिल्म को कुछ भी नुकसान नहीं हुआ है और यह दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. खास बात यह है कि राजकुमार राव ने इस से अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज करवा लिया है. राजकुमार राव की लीड रोल वाली फिल्मों की फेहरिस्त में इस फिल्म ने सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की है.

राजकुमार राव स्टारर इस फिल्म की ओपनिंग मल्टी स्टारर फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' और 'काई पो चे' से भी अधिक हुई है. हालांकि उनकी सोलो फिल्मों की बात करें तो फिल्म 'स्त्री' की कमाई कहीं आगे नज़र आती है.

राजकुमार की टॉप ओपनिंग फिल्मों पर नज़र डालें तो 'स्त्री' ने 6.82 करोड़ रुपये, 'हमारी अधूरी कहानी' 5.04 करोड़ रुपये और 'काई पो चे' ने 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके बाद 'गैंग्स ऑफ वासेपुर-2' ने 2.80 करोड़ रुपये, 'बरेली की बरफी' को 2.42 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली थी. राजकुमार राव ने अधिकतर फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार निभाया है, जिसके लिए उन्होंने कई सारे अवॉर्ड्स भी जीते हैं.

वहीं, उनकी सोलो फिल्मों पर नज़र डाले तो 'न्यूटन' ने 96 लाख रुपए की ओपनिंग हासिल की, हंसल मेहता निर्देशित फिल्म 'ओमेर्टा' को 54 लाख रुपए की शुरुआत मिली थी और 'सिटीलाइट्स' को 80 लाख रुपए की शुरुआत मिली. इस लिहाज़ से 'स्त्री' की पहले दिन की कमाई राजकुमार राव के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है.

'स्त्री' का बजट 20 करोड़ का है. सेटेलाईट, डिजिटल और म्यूजिक राईट्स के ज़रिए यह फिल्म रिलीज से पहले ही अपना पैसा वसूल कर चुकी है. इस फिल्म की बात करें तो इसे 'गो गोवा गॉन' और 'हैप्पी एंडिंग' के लेखक राज और डीके ने लिखा है. फिल्म में राजकुमार के अलावा श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिकाओं में हैं.

यहां देखें फिल्म का गाना...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं नीतू बिष्ट? मां काली का स्वरूप लेकर सड़क पर घूमीं, चाट वाले से मोमो मांगते हुए वीडियो पर बवाल
कौन हैं नीतू बिष्ट? मां काली का स्वरूप लेकर सड़क पर घूमीं, चाट वाले से मोमो मांगते हुए वीडियो पर बवाल
कंगना रनौत को मिली बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 'क्वीन फॉरएवर' की रिलीज पर रोक से इनकार
कंगना को मिली HC से बड़ी राहत, 'क्वीन फॉरएवर' की रिलीज पर रोक से इनकार
विवादों के चलते नए नाम से आएगी ‘यादव जी की लव स्टोरी’, इस दिन होगी रिलीज
विवादों के चलते नए नाम से आएगी ‘यादव जी की लव स्टोरी’, इस दिन होगी रिलीज
अभिजीत दीपके को मोदी विरोधी काम के लिए अमेरिका से मिल रही फंडिंग? अमेरिकी सिंगर का दावा
अभिजीत दीपके को अमेरिका से मिल रही फंडिंग? अमेरिकी सिंगर का दावा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Embed widget