एक्सप्लोरर

अमिताभ ने मुझे कभी राजनीति में नहीं आने की सलाह दी थी: रजनीकांत

रजनीकांत से पूछा गया क्या किसी फिल्म में वो कोई खास तरह का किरदार निभाने की ख्वाहिश रखते हैं, तो उन्होंने कहा कि वो एक दिन ट्रांसजेंडर का रोल करना चाहेंगे.

मुंबई: यह सब जानते हैं कि गिरफ्तार, अंधा कानून, हम जैसी फिल्मों में साथ काम‌ कर चुके तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत और हिंदी फिल्मों के‌ महानायक अमिताभ बच्चन एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं, मगर यह बात शायद ही किसी को पता होगी कि राजनीति से कोसों दूर भागनेवाले खुद अमिताभ बच्चन ने रजनीकांत को राजनीति में नहीं आने‌ की सलाह दी थी.

अपनी आनेवाली बहुभाषीय फिल्म 'दरबार' के‌ टेलर लॉन्च के दौरान रजनीकांत ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अमिताभ बच्चन न केवल उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं, बल्कि वो अमिताभ से प्रेरणा भी लेते हैं.

रजनीकांत से जब पूछा गया कि वो कौन-सी सलाहें हैं जो अमिताभ ने कभी उन्हें दी होंगी, तो रजनीकांत ने मुस्कुराते हुए कहा, "अमिताभ ने मुझे ऐसी तीन चीज़े कहीं, जिसपर वो खुद भी अमल करते हैं. पहली सलाह जो उन्होंने मुझे दी थी, वो यह थी कि नियमित रूप से कसरत किया करो. दूसरी बात जो उन्होंने मुझे कही थी, वो थी कि हमेशा बिजी रहा करो... लोग जो कुछ भी कहें, उसकी चिंता मत किया करो. उनकी तीसरी सलाह थी कि कभी भी राजनीति में मत आना. मैंने उनकी दोनों सलाहें तो मान लीं,‌ मगर हालात की वजह से मैं उनकी तीसरी सलाह पर अमल नहीं कर पाया."

जब रजनीकांत से पूछा गया क्या किसी फिल्म में वो कोई खास तरह का किरदार निभाने की ख्वाहिश रखते हैं, तो उन्होंने कहा कि वो एक दिन ट्रांसजेंडर का रोल करना चाहेंगे. रजनीकांत ने यह भी स्पष्ट‌ किया कि अभी तक उन्हें किसी ने इस तरह का रोल ऑफर नहीं किया है, मगर उन्हें इस तरह के रोल का बेसब्री से इंतजार है.

रजनीकांत ने इस बात पर हैरत जताई कि लोग उन्हें 'सुपरस्टार' के नाम‌ से संबोधित करते हैं. इस संबंध में एक वाक्या सुनाते हुए रजनीकांत ने कहा कि 80 दशक में पहली बार उन्होंने फिल्मी पर्दे पर उनके नाम के आगे 'सुपरस्टार' लिखा देखा था, तो उन्हें इस बात पर बड़ी हैरानगी हुई थी. रजनीकांत ने कहा, "यह देखकर मैंने फौरन फिल्म के निर्माता को फोन किया और उनसे पूछा कि आखिर वो बिना पूछे मेरे नाम के आगे 'सुपरस्टार: कैसे लगा सकते हैं? उस वक्त मैं बहुत शर्मिंदा हुआ था. मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन मैं सुपरस्टार कहलाऊंगा. मैं आज भी ऐसा ही महसूस करता हूं. मुझे नहीं पता कि लोग मुझे सुपरस्टार क्यों बुलाते हैं."

एक अर्से बाद रजनीकांत फिल्म दरबार में एक पुलिस अफसर के रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म में सुनील शेट्टी और प्रतीक बब्बर भी अहम रोल में हैं. फिल्म का निर्देशन ए. आर. मुरोगदास ने किया है और यह फिल्म देशभर में हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा‌ में एक साथ 10 जनवरी, 2020 को रिलीज की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'
आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, हमला करने वाले आरोपियों को लेकर मुंबई पहुंची पुलिस, कार्रवाई जारी
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, हमला करने वाले आरोपियों को लेकर मुंबई पहुंची पुलिस, कार्रवाई जारी
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
पंकज त्रिपाठी ने कोलकाता में परिवार संग मनाया दशहरा, बोले- यह शहर अब मेरा भी घर है
पंकज त्रिपाठी ने कोलकाता में परिवार संग मनाया दशहरा, बोले- यह शहर अब मेरा भी घर है

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget