एक्सप्लोरर

जापान में रजनीकांत की 'जेलर' धमाल मचाने के लिए है तैयार, इस दिन होगी रिलीज

Jailer: रजनीकांत की फिल्म जेलर साल 2023 में रिलीज हुई थी. ये फिल्म इंडिया में हिट साबित हुई थी और अब जापान में रिलीज होने जा रही है.

Jailer: भारत में धमाल मचाने के बाद निर्देशक नेल्सन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ अब जापान में रिलीज के लिए तैयार है. ‘जेलर’ में सुपरस्टार रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं. साल 2023 में रिलीज हुई रजनीकांत स्टारर ‘जेलर’, ‘उगते सूरज की भूमि’ के नाम से मशहूर जापान के सिनेमाघरों में 21 फरवरी को रिलीज होगी.

फिल्म की रिलीज को लेकर जापानी फैंस सोशल मीडिया पर खासा उत्साहित नजर आए. ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ ने दुनिया भर में 650 करोड़ रुपये की कमाई की थी!

ऐसे मिले थे रिव्यू

‘जेलर’ को पॉजिटिव रिव्यू मिले थे. फिल्म के विदेशी वितरक अयंगरन इंटरनेशनल ने पुष्टि की थी कि फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही 33 करोड़ की कमाई की थी. रजनीकांत के अलावा ‘जेलर’ में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल, कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार, अभिनेता जैकी श्रॉफ, अभिनेता सुनील, राम्या कृष्णन, विनायकन, मिरना मेनन, तमन्ना भाटिया, वसंत रवि, नागा बाबू, योगी बाबू, जाफर सादिक और किशोर जैसे अन्य कई कलाकार भी अहम भूमिका में हैं. ‘जेलर’ में संगीत अनिरुद्ध ने दिया था.

फिल्म की सफलता से खुश फिल्म के निर्माता सन पिक्चर्स ने सुपरस्टार रजनीकांत को एक बीएमडब्ल्यू एक्स7 कार और गुप्त राशि भेंट की थी. इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्म के निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार और फिल्म के संगीत निर्देशक अनिरुद्ध रविचंदर को नई पोर्श कार और राशि के चेक भी भेंट किए थे. प्रोडक्शन हाउस ने ब्लॉकबस्टर के सीक्वल की घोषणा की है.

जेलर 2 जल्द ही होगी रिलीज

निर्माताओं ने ‘जेलर 2’ का टीजर हाल ही में जारी किया था. पिछली बार की तरह ही इस बार भी काफी दिलचस्प था. सन पिक्चर्स द्वारा जारी किए गए ‘जेलर 2’ के टीजर की शुरुआत रेडियो पर एक घोषणा से होती है कि एक चक्रवात तट की ओर बढ़ रहा है, जबकि संगीत निर्देशक अनिरुद्ध और निर्देशक नेल्सन गोवा में एक मजेदार बातचीत करते दिखाई दिए.

दोनों के बीच की मजेदार नोकझोंक धमाकेदार एक्शन में बदल जाती है जब कमरे में कुछ गुंडे प्रवेश करते हैं. संगीतकार और निर्देशक दोनों ही छिपने की कोशिश में इधर-उधर भागते हैं. तभी कमरे में रजनीकांत प्रवेश करते हैं, जिनकी छवि धुंधली है. खून से लथपथ सफेद शर्ट पहने सुपरस्टार एक हाथ में बंदूक और दूसरी में तलवार लिए एंट्री करते हैं.

रजनीकांत कमरे से बाहर निकलते हैं, तो उन पर एक ग्रेनेड फेंका जाता है. इसके बाद वह खलनायकों से भिड़ते हैं. तभी यह सीन देखकर हैरत में डूबे अनिरुद्ध, निर्देशक नेल्सन से कहते हैं, 'यह भयानक लग रहा है नेल्सा! चलो इस पर एक फिल्म बनाते हैं!'

ये भी पढ़ें: Sanam Teri Kasam 2 में मावरा होकेन को रिप्लेस करेंगी श्रद्धा कपूर? लोग बोले- 'हम नहीं देखने जाएंगे ओवरएक्टिंग की दुकान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday Box Office Collection: फ्राइडे को 'वेलकम टू द जंगल' सहित 5 फिल्मों पर भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें- किसने कितना किया कलेक्शन?
फ्राइडे को 'वेलकम टू द जंगल' सहित 5 फिल्मों पर भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें- कलेक्शन
Welcome To The Jungle BO Day 15: 'धमाल 4' के आने से ‘वेलकम टू द जंगल’ का बिगड़ा पूरा खेल, 15वें दिन का कलेक्शन रहा शॉकिंग
'धमाल 4' के आने से ‘वेलकम टू द जंगल’ का बिगड़ा पूरा खेल, 15वें दिन का कलेक्शन रहा शॉकिंग
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
Dhamaal 4 BO Collection Day 1: 'धमाल 4' ने की धुआंधार शुरुआत, पहले दिन 'राजा शिवाजी' से 'पेद्दी' तक तोड़ा 29 फिल्मों का रिकॉर्ड, कमा डाले इतने करोड़
'धमाल 4' ने की धुआंधार शुरुआत, पहले दिन 'राजा शिवाजी' से 'पेद्दी' तक तोड़ा 29 फिल्मों का रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget