एक्सप्लोरर

एक गलतफहमी और.... राजेश खन्ना ने जड़ दिया था संजीव कुमार के मुंह पर जोरदार थप्पड़, जाने क्या है ये किस्सा

Rajesh Khanna- Sanjeev Kumar: राजेश खन्ना और संजीव कुमार में एक बार बड़ी गलतफहमी हो गई थी. जिसके चलते राजेश ने संजीव कुमार के मुंह पर जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया था.

Rajesh Khanna Slapped Sanjeev Kumar: देश के पहले सुपरस्टार दिवंगत राजेश खन्ना ने खूब स्टारडम एंजॉय किया. एक्टर को आज भी फैंस खूब याद करते हैं. 1969 और 1974 के बीच का समय ऐसा था जब राजेश खन्ना न केवल हिंदी सिनेमा बल्कि पूरी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के इकलौते सुपरस्टार थे. लेकिन 1970 के दशक के मध्य में एंग्री यंग मैन अमिताभ बच्चन का वो रूतबा छाया था कि राजेश खन्ना का सुपरस्टारडम फीका पड़ने लगा था.

हालांकि  राजेश खन्ना की पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा थी कि आज भी उनकी जिंदगी और करियर से जुड़े तमाम किस्से शेयर किए जाते हैं. ऐसा ही एक किस्सा था जब राजेश अपने को-एक्टर संजीव कुमार संग झगड़ बैठे थे. यहां तक कि राजेश खन्ना ने संजीव कुमार को थप्पड़ तक रसीद कर दिया था. आखिर क्यों दोनों के बीच हुआ था झगड़ा चलिए जानते हैं.

अंजू महेंद्रू की वजह से हुई थी राजेश और संजीव में गलतफहमी
दरअसल राजेश खन्ना और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंजू महेंद्रू के बीच हुई गलतफहमी के चलते एक्टर ने संजीव कुमार पर हाथ उठाया था. राजेश और अंजू 1966 से 1972 तक लिव-इन रिलेशनशिप रहे थे, लेकिन अंजू द्वारा लगातार राजेश खन्ना के शादी के प्रस्ताव को ठुकराए जाने के बाद ये रिश्ता टूट गया था. राजेश और अंजू तो अलग हो गए थे. इस दौरान संजीव कुमार एक्ट्रेस के हमदर्द बन गए थे. लेकिन फिर संजीव कुमार और अंजू के अफेयर के रूमर्स उड़ने लगे.  इन अफवाहों ने अभिनेत्री के जीवन में काफी उथल-पुथल मचा दी थी.

संजीव कुमार और अंजू के अफेयर के रूमर्स फैल गए थे
फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में अंजू ने पूरा वाकया बताया था. उन्होंने खुलासा किया था राजेश खन्ना से उनका रिश्ता टूटने के बाद किसी ने संजीव के साथ उनके अफेयर की अफवाह फैला दी थी. यह सुनकर राजेश का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया था. अंजू ने कहा था,'मैं कभी भी हरि (संजीव कुमार) की तरफ अट्रैक्ट नहीं हुई थी. मेरे लिए वह मेरी मां के भाई था. दरअसल, 'एक एक्ट्रेस थी जिसने सबको बताया था कि मेरा हरि के साथ अफेयर चल रहा है. मेरे एक्स (राजेश खन्ना) का मानना ​​था कि हरि के साथ मेरा रिश्ता था और हमारे अलग होने के काफी समय बाद तक उसने यह गलतफहमी पाल ली थी.' 

राजेश ने संजीव को जड़ दिया था थप्पड़
अंजू ने आगे कहा, 'जब हरि और राजेश ने एक फिल्म में साथ काम किया और उन्हें एक सीन में हरि को थप्पड़ मारना था, तो उन्होंने सच में उन्हें जोरदार चांटा रसीद कर दिया था.' एक्ट्रेस बताती हैं कि संजीव कुमार और राजेश खन्ना की आपस में कभी नहीं बनी.

बता दें कि अंजू महेंद्रू और राजेश खन्ना के बीच 1988 के बाद फिर से बातचीत होने लगी थी और राजेश खन्ना के निधन तक वे उनकी दोस्त बनकर उनके साथ रही थीं.

 

यह भी पढ़ें:  'क्यों भाई क्यों?', संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' देख क्यों भड़क गए शीजान खान, पोस्ट कर वेब सीरीज में निकाल दी ये कमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Welcome To The Jungle Box Office: 18 दिनों में फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड, बनी अक्षय कुमार के करियर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस: 18 दिनों में फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड, बनी अक्षय कुमार के करियर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Dhamaal 4 BO Day 6 Live Updates: बुधवार को भी बरकरार है 'धमाल 4' की रफ्तार, 10 बजे तक 89 करोड़ के हुई पार
Live Updates: बुधवार को भी बरकरार है 'धमाल 4' की रफ्तार, 10 बजे तक 89 करोड़ के हुई पार
Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle BO: अजय देवगन ने अक्षय कुमार को पछाड़ा, पांच दिन की कमाई में 'धमाल 4' निकली 'वेलकम टू द जंगल' से आगे
बॉक्स ऑफिस: अजय देवगन ने अक्षय कुमार को पछाड़ा, पांच दिन की कमाई में 'धमाल 4' निकली 'वेलकम टू द जंगल' से आगे
'पंजाब में हिंदू-सिख साथ मिलकर देख रहे हैं...', 'सतलुज' पर लगे प्रोपेगैंडा के आरोपों पर भड़के डायरेक्टर हनी त्रेहान
'पंजाब में हिंदू-सिख साथ मिलकर देख रहे हैं...', 'सतलुज' पर लगे प्रोपेगैंडा के आरोपों पर भड़के डायरेक्टर हनी त्रेहान

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget