एक्सप्लोरर

Padmaavat: मनसे ने किया रिलीज का समर्थन, कहा- 'फिल्म की रिलीज को रोकने नहीं देंगे'

राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने बॉलीवुड फिल्म ‘पद्मावत’ की 25 जनवरी को रिलीज का समर्थन किया है.

मुंबई: संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज को महज अब एक दिन ही बचा है. ऐसे में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में सिनेमा, पत्रकार और राजनीति से जुड़े कई दिग्गजों ने ये फिल्म देख ली है. इसके बाद सभी सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपने विचार रख रहे हैं.

ऐसे में फिल्म की रिलीज का विरोध करने वाली आवाज भी बुलंद हो रही हैं लेकिन राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने बॉलीवुड फिल्म ‘पद्मावत’ की 25 जनवरी को रिलीज का समर्थन किया है. हालांकि कुछ राज्यों में राजपूत समूह इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं. मनसे ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करना चाहिए.

'पद्मावत' के खिलाफ सड़क पर उतरी करणी सेना, सिनेमा हॉल को दी चेतावनी

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ कर दिया था. इसके बाद भी करणी सेना लगातार फिल्म की रिलीज का विरोध कर रही है. मनसे फिल्म इकाई की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी ठाकरे ने कहा कि मुंबई क्षेत्र में वह किसी को भी फिल्म की रिलीज को रोकने नहीं देंगे.

शालिनी ठाकरे ने कहा, ‘‘मुंबई क्षेत्र में यदि कोई 'पद्मावत' की रिलीज को बाधित करने का प्रयास करेगा तो उसे मनसे कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ेगा.’’ मनसे नेता ने कहा, ‘‘फिल्म कोई ऐतिहासिक दस्तावेज नहीं है और फिल्म मेकर को फिल्म बनाते वक्त कुछ आजादी लेनी पड़ती है. मनसे ने फिल्म की सामग्री पर कभी कोई आपत्ति नहीं जताई, हमारी आपत्ति पाकिस्तान के कलाकारों को काम देने पर थी.’’

'पद्मावत' पर SC के फैसले से निराश करणी सेना, कहा 'जौहर के लिए तैयार हैं 1900 से ज्यादा महिलाएं'

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पहले, राज्य में फिल्म की रिलीज की अनुमति नहीं देने के गुजरात सरकार के रुख के बहाने बीजेपी पर निशाना साधते हुए शालिनी ठाकरे ने कहा, ‘‘फिल्म प्रधानमंत्री के गृह राज्य में रिलीज नहीं हो सकती तो ऐसे में देश के अन्य हिस्सों में कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति का अनुमान लगाया जा सकता है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget