एक्सप्लोरर

Raid 2 Box Office Collection Day 28: 'रेड 2' का चौथे हफ्ते में निकला दम, अब लाखों कमाना भी हो रहा मुश्किल, जानें- टोटल कलेक्शन

Raid 2 Box Office Collection: अजय देवगन की 'रेड 2' ने सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाया है. हालांकि रिलीज के चौथे हफ्ते में ये फिल्म अब दम तोड़ चुकी है और इसके लिए लाखों कमाना भी मुश्किल लग रहा है.

Raid 2 Box Office Collection Day 28: अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘रेड 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अब एक महीना पूरा होने वाला है. इस फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिला है और इसने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार परफॉर्म किया है। हालांकि रिलीज के चौथे हफ्ते में अब ये बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नजर आ रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘रेड 2’ ने रिलीज के 28वें दिन यानी चौथे बुधवार को कितना कलेक्शन किया है?

रेड 2’ ने 28वें दिन कितनी कमाई की है?
‘रेड 2’ सिनेमाघरों में एक मई को रिलीज हुई थी. साल 2018 की ‘रेड’ के इस सीक्वल ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया था और तमाम फिल्मों की छुट्टी कर दी थी. इसके बाद इसने हर दिन छप्परफाड़ कमाई की और नए-नए रिकॉर्ड भी अपने नाम किये. साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन चुकी ‘रेड 2’ अब चौथे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर कमजोर पड़ती नजर आ रही है.

दरअसल अब इसे राजकुमार राव की भूल-चूक माफ से कड़ी टक्कर मिल रही है. इस नई फिल्म के चलते ‘रेड 2’ की कमाई पर काफी असर पड़ा है और ये अब लाखों में सिमट गई है. हालांकि अजय देवगन स्टारर अपनी 48 करोड़ की लागत से कई गुना ज्यादा वसूल चुकी है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • ‘रेड 2’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 95.75 करोड़ का कलेक्शन किया था.
  • दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 40.6 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 20.5 करोड़ रुपये रही.
  • वहीं 23वें दिन फिल्म ने 1 करोड़ कमाए और 24वें दिन फिल्म का कलेक्शन 1.85 करोड़ रुपये रही.
  • 25वें दिन फिल्म ने 2.4 करोड़, 26वें दिन 75 लाख का कलेक्शन और 27वें दिन 85 लाख कमाए.
  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रेड 2’ ने रिलीज के 28वें दिन 75लाख कमाए.
  • इसी के साथ ‘रेड 2’ की 28 दिनों की कुल कमाई अब 164.45 करोड़ रुपये हो चुकी है.

‘रेड 2’ अब 170 करोड़ से इंचभर रह गई है दूर
‘रेड 2’ अब बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ रही है. हालांकि इसने रिलीज के 28 दिनों में 164 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है. इसी के साथ अब ये 170 करोड़ की ओर बढ़ रही है. हालांकि इस आंकड़े को पार करने के लिए फिल्म को 5 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन चाहिए. उम्मीद है कि घटती कमाई के बावजूद फिल्म पांचवें वीकेंड तक ये आंकड़ा पार कर लेगी और छावा के बाद साल की दूसरी 170 करोड़ी फिल्म बन जाएगी.

‘रेड 2’ स्टार कास्ट
‘रेड 2' का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है और इसका निर्माण पैनोरमा स्टूडियो और टी-सीरीज ने किया है. रेड 2 में अजय देवगन, वाणी कपूर, रितेश देशमुख और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिकाओं में हैं.

ये भी पढ़ें:-शहनाज गिल ने कैसे घटाया था 6 महीने में अपना 12 किलो वजन? जानें- एक्ट्रेस का कंप्लीट डाइट प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle BO: अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन
'धमाल 4' वर्सेस 'वेलकम टू द जंगल': अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन
Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 8 बजे तक 93 करोड़ के हुई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 8 बजे तक 93 करोड़ के हुई पार
अंशुला कपूर की शादी में 'तूने मारी एंट्रियां' से रणवीर-अर्जुन ने लूटी महफिल, एलनाज नौरोजी ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो
अंशुला कपूर की शादी में 'तूने मारी एंट्रियां' से रणवीर-अर्जुन ने लूटी महफिल, एलनाज नौरोजी ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द, लिखा- 'मुझसे रहा नहीं जा रहा'
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द, लिखा- 'मुझसे रहा नहीं जा रहा'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget