एक्सप्लोरर

गणतंत्र दिवस पर SRK की 'रईस' ने की है धमाकेदार कमाई, तोड़ दिया है सलमान और अक्षय का रिकॉर्ड

नई दिल्ली: सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी अच्छी कमाई की है. दो दिनों में 46.72 करोड़ की कमाई कर चुकी है.

पहले दिन ‘रईस’ ने 20.42 करोड़ की कमाई की थी और दूसरे दिन गणतंत्र दिवस पर इस फिल्म ने ने 26.30 करोड़ की कमाई की है.

  इसके साथ ही शाहरूख की इस फिल्म ने गणतंत्र दिवस पर कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ये फिल्म गणतंत्र दिवस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इससे पहले 2014 में सलमान खान की फिल्म 'जय हो' ने गणतंत्र दिवस पर 26.25 करोड़ की कमाई की थी.  इसके अलावा अक्षय कुमार की फिल्म 'एयरलिफ्ट' पिछले साल 22 जनवरी को रिलीज हुई थी और गणतंत्र दिवस के दिन इस फिल्म ने 17.35 करोड़ की कमाई की थी.  

साल 2015 में अक्षय कुमार की फिल्म 'बेबी' 24 जनवरी को रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने 26 जनवरी को 15.60 करोड़ की कमाई की थी.

साल 2014 में सलमान खान की फिल्म 'जय हो' ने 26 जनवरी को 26 करोड़ की कमाई की थी. साल 2013 में 25 जनवरी को ही सैफ अली खान की फिल्म 'रेस 2' रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने दूसरे दिन गणतंत्र दिवस के मौके पर कुल 20 करोड़ की कमाई की थी.

12

साल 2012 में ऋतिक रोशन की फिल्म 'अग्निपथ' गणतंत्र दिवस  के दिन ही रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने पहले दिन 23 करोड़ की कमाई की थी.

तो अब शाहरूख खान की फिल्म 'रईस' ने गणतंत्र दिवस पर कमाई करने वाली इन सभी फिल्मों की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.  गणतंत्र दिवस की छुट्टी का इस फिल्म को पूरा फायदा मिला है.  ऐसी उम्मीद की जा रही है कि आगे भी वीकेंड का पूरा फायदा इसे मिलेगा और  ये फिल्म अपने पांच दिनों के ओपेनिंग वीकेंड में धमाकेदार कमाई करेगी.

इस फिल्म में शाहरूख खान के साथ माहिरा खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं. शाहरुख के लिए ये फिल्म अहम हैं क्योंकि शाहरुख खान की पिछली कुछ फिल्म 'दिलवाले' बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी.

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है कि ये शाहरुख खान की पहली पूरी एक्शन फिल्म है. शाहरुख खान के अभिनय की तारीफ करनी पड़ेगी. गैंगस्टर की भूमिका को उन्होंने इतनी बखूबी से निभाया है. अभिनय के मामले में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी इस फिल्म में बराबर खड़े दिखते हैं.

यह भी पढ़ें- दूसरे दिन की कमाई में ऋतिक की 'काबिल' ने दी है शाहरूख की 'रईस' को कड़ी टक्कर, जानें कलेक्शन

फिल्म में एक्शन भरपूर है. कई जगहों पर फिल्म काफी रियलिस्टिक लगती है. फिल्म में अस्सी के दशक के गुजरात का शानदार खाका खींचा गया है. फिल्म के निर्देशक राहुल ढोलकिया का निर्देशन अच्छा है और फिल्म का स्क्रीनप्ले काफी कसा हुआ है.

इस फिल्म में सनी लियोनी का एक आइटम सॉन्ग भी जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. यहां देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट की वजह से टला रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर? जाने- अब कब होगा रिलीज
सीजेपी प्रोटेस्ट की वजह से टला रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर? जाने- अब कब होगा रिलीज
Thursday Box Office: गुरुवार को 'जना नायकन' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' तक का कितना रहा कलेक्शन
गुरुवार को 'जना नायकन' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' तक का कलेक्शन
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget