एक्सप्लोरर

कठुआ गैंगरेप से दुखी आलिया भट्ट ने कहा, जो भी हुआ वो बेहद शर्मनाक और भयानक है

आलिया ने अपनी बात रखते हुए कहा, “अभी कुछ दिनों पहले तक मैं इन चीज़ों के बारे में खूब पढ़ रही थी, लेकिन पिछले दो दिनों से मैंने इन सब के बारे में पढ़ना छोड़ दिया है, क्योंकि मुझे लगता है कि अगर मैं इन सब के बारे में पढ़ती रही तो मुझे और भी गुस्सा आएगा और दुख होगा.”

नई दिल्ली: कठुआ और उन्नाव में हुए गैंगरेप और हत्या को लेकर पूरे देश में आक्रोश देखा जा रहा है. खासकर नाबालिगों से हो रही रेप की घटनाओं से हर कोई परेशान और गुस्से में हैं. ये गुस्सा मुल्क के सिर्फ आम लोगों में ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के सितारों में भी देखा गया. हाल में बॉलीवुड के कई सितारों ने रेप की घटनाओं के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद की और गुनहगारों को कड़ी सजा देने की मांग की. अब कठुआ में हुए 8 साल की बच्ची से विभत्स गैंगरेप और हत्या को लेकर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी बयान दिया है.

आलिया अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राजी’ के सॉन्ग लॉन्च पर पहुंची थी जहां उन्होंने कठुआ गैंगरेप पर अपना गुस्सा जाहिर किया. आलिया ने कहा, “मुझे नहीं लगता की सिर्फ बॉलीवुड दुखी है, बल्कि पूरे देश में लोग दुखी हैं. लोगों में गुस्सा है. जो भी हुआ वो बेहद शर्मनाक और भयानक है. जब भी ऐसा कुछ होता है तब एक लड़की के तौर पर, एक औरत के तौर पर, एक इंसान के तौर पर और एक नागरिक के तौर पर बेहद बुरा लगता है, दुख होता है.”

आलिया ने अपनी बात रखते हुए कहा, “अभी कुछ दिनों पहले तक मैं इन चीज़ों के बारे में खूब पढ़ रही थी, लेकिन पिछले दो दिनों से मैंने इन सब के बारे में पढ़ना छोड़ दिया है, क्योंकि मुझे लगता है कि अगर मैं इन सब के बारे में पढ़ती रही तो मुझे और भी गुस्सा आएगा और दुख होगा.”

आलिया ने कहा कि वो बस दिल से उम्मीद करती हैं कि इंसाफ मिले. उन्होंने कहा, “एक देश के तौर पर हमें बाहर आकर इसकी निंदा करनी चाहिए, क्योंकि ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए.”

गौरतलब है कि आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राज़ी’ को प्रमोशन में बिजी चल रही हैं. इस फिल्म में उन्होंने एक भारतीय जासूस का किरदार निभाया है. राजी का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विद्या बालन को साउथ में क्यों कहा जाता था 'मनहूस'? एक्ट्रेस ने सालों बाद किया खुलासा
विद्या बालन को साउथ में क्यों कहा जाता था 'मनहूस'? एक्ट्रेस ने सालों बाद किया खुलासा
Koffee With Karan 9: करिश्मा कपूर की ड्रेस देख भड़क गए थे सलमान खान, शूटिंग करने से कर दिया था इनकार
करिश्मा कपूर की ड्रेस देख भड़क गए थे सलमान खान, शूटिंग करने से कर दिया था इनकार
Jailer 2 Box Office Day 1 Live Updates: रजनीकांत की 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 1 बजे तक 18 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 1 बजे तक 18 करोड़ के हुई पार
2 करोड़ जमा करते ही Rajpal Yadav को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये आदेश
2 करोड़ जमा करते ही राजपाल यादव को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये आदेश

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget