एक्सप्लोरर

फ्लॉप फिल्म देने पर भी एक लाख फीस बढ़ा देता था ये सुपरस्टार, अकड़ और धौंस से सब रहते थे 'खामोश'

Raaj Kumar Fees: बॉलीवुड के कुछ सितारे हैं जिनकी फिल्में हिट हो ना हों लेकिन उनका अलग और खास अंदाज लोगों को फिदा कर जाता था. उनमें से एक राज कुमार भी हैं जिनके अभिनय का स्टाइल सबसे अलग था.

Raaj Kumar Fees: बॉलीवुड के इतिहास में कई सारे एक्टर्स आए जिनका अंदाज काफी अलग रहा है. उन एक्टर्स में एक राज कुमार भी थे जिनका अंदाज काफी रॉयल हुआ करता था. दिग्गज अभिनेता राज कुमार ने अपने फिल्मी करियर में लगभग 70 फिल्में की थीं और सभी फिल्मों में उनका अंदाज काफी निराला रहता था. उनकी डायलॉग डिलिवरी लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर देती थी.

राज कुमार ऐसे एक्टर थे कि अगर उनकी फिल्म फ्लॉप होती थी तो वो अपनी फीस ही बढ़ा देते थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज कुमार ने एक बार इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने अपनी फीस के बारे में कुछ बातों का खुलासा किया था.

फ्लॉप फिल्मों के बाद भी राज कुमार बढ़ाते थे फीस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज कुमार ने इंटरव्यू में कहा था, 'मुझे याद है जब मेरी एक फिल्म फ्लॉप होती थी तो मैं अपनी फीस 1 लाख रुपये बढ़ा देता था. मेरे सेक्रेट्री ने मुझसे पूछा कि 'राज साहब पिक्चर तो चली नहीं, आप एक लाख और बढ़ा रहे हैं.' इसपर मैंने कहा पिक्चर चले ना चले, मैं फेल नहीं हुआ इसलिए 1 लाख रुपये बढ़ेगा. ये असलियत बता रहा हूं.'


फ्लॉप फिल्म देने पर भी एक लाख फीस बढ़ा देता था ये सुपरस्टार, अकड़ और धौंस से सब रहते थे 'खामोश

एक्टर राज कुमार ने आगे कहा, 'मुझे अपनी फिल्में फ्लॉप होने का रिग्रेट नहीं रहता है क्योंकि मैं जानता हूं फिल्में फ्लॉप कमजोर स्क्रिप्ट के कारण हुई है लेकिन मैंने अपना हर रोल बेहतर किया है. मैं अपने रोल के साथ जस्टिस करता हूं, पूरी मेहनत करता हूं तो मैं फीस कम नहीं कर सकता. मैं हमेशा कहा है पिक्चर फ्लॉप हुई है, मैं नहीं.' राज कुमार का कुछ ऐसा ही अंदाज हुआ करता था.

राज कुमार की फिल्में

साल 1952 में राज कुमार ने फिल्म रंगीली से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद अपने फिल्मी करियर में उन्होंने 70 फिल्में की लेकिन उसमें से तिरंगा, सौदागर, मदर इंडिया, पाकिजा, मरते दम तक और हीर रांझा जैसी फिल्में ब्लॉकबस्टर हुई थीं. साल 1995 में राज कुमार की आखिरी फिल्म 'गॉड एंड गन' आई थी. इसके बाद  उनका निधन हो गया था.

राज कुमार की फैमिली

8 अक्टूबर 1926 को ब्रिटिश इंडिया में लोरालई (अब पाकिस्तान में) में राज कुमार का जन्म हुआ था. इनका असली नाम कुलभूषण पंडित था. राज कुमार ने एक एंगलो-इंडियन और एयर हॉस्टेस जेनिफर से शादी की थी. उनके तीन बच्चे पुरु राज कुमार, वस्ताविका और पेनिनि राजकुमार हैं.

राज कुमार का निधन

राज कुमार शुरू से शान से जिए हैं और फिल्मों में उनके डायलॉग्स भी कुछ ऐसे ही लिखे जाते थे. फिल्मों के गाने भी उनके अंदाज को देखते हुए बनाए जाते थे. राज कुमार के कई गाने आज भी लोग पार्टीज में सुनते और थिरकते हैं. 3 जुलाई 1996 को 69 वर्ष की आयु में राज कुमार का निधन हो गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज कुमार का निधन कैंसर के कारण हुआ था.

यह भी पढ़ें: 'मिर्जापुर', 'पंचायत' और 'द फैमिली मैन' का तीसरा सीजन इसी साल होगा रिलीज, प्राइम वीडियो ने किया 70 फिल्म- सीरीज का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब आशा भोसले ने स्टेज पर लेस्ली लुईस को बुलाया, बोलीं- 'इनके बिना ये अवॉर्ड मुमकिन नहीं था'
जब आशा भोसले ने स्टेज पर लेस्ली लुईस को बुलाया, बोलीं- 'इनके बिना ये अवॉर्ड मुमकिन नहीं था'
जेन जी के नाम नफीसा अली का स्पेशल मैसेज, बोलीं- तुमने सच्चाई को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया
जेन जी के नाम नफीसा अली का स्पेशल मैसेज, बोलीं- तुमने सच्चाई को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
Friday BO Collection Live Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 9.30 बजे तक 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Live Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 9.30 बजे तक 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget