एक्सप्लोरर

पंजाब सरकार राज्य में बैन की फिल्म ‘शूटर’, प्रोडयूसर पर केस दर्ज

पंजाब सरकार ने फिल्म ‘शूटर’ पर रोक लगाते हुए उस पर हिंसा और जघन्य अपराधों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही प्रोडयूसर पर केस दर्ज किया गया है.

पंजाब सरकार ने फिल्म ‘शूटर’ पर रोक लगाते हुए उस पर हिंसा और जघन्य अपराधों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है. ये फिल्म गैंगस्टर सुखा काहलवां के जीवन पर आधारित है. राज्य सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार रात फिल्म पर रोक लगाने के आदेश दिए.

बयान ने कहा, "पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने फिल्म ‘शूटर’ पर रोक लगाने का आदेश दिया है, जो कि गैंगस्टर सुखा काहलवां के जीवन पर आधारित है और हिंसा, जघन्य अपराध, वसूली, धमकी जैसे गलत कामों को बढ़ावा देती है."

सरकार ने कहा इस तरह की फ़िल्मों के जरिए बदमाशों को ग्लैमराइज़ करके हिंसा को बढ़ाने और यूथ को उस तरफ उकसाने का प्रयास है. ऐसी फिल्में पंजाब में कतई बर्दाश्त नहीं. CM अमरिंदर सिंह ने DGP दिनकर गुप्ता को फ़िल्म प्रोड्यूसर के.वी. ढिल्लो के खिलाफ कानूनी करवाई करने के आदेश दिए हैं.

CM ने फ़िल्म प्रमोटर, डायरेक्टर और ऐक्टर की भूमिका की भी जांच करने को कहा है. फ़िल्म का पोस्टर रिलीज़ होने के बाद ADGP इंटेलिजेन्स वरिंदर कुमार ने सरकार से फ़िल्म और इसके गानो पर प्रतिबंध लगाने के लिए लिखा था.

कौन है सुखा क़ाहलवां:

गैंगस्टर सुखा क़ाहलवां पंजाब के दोआब क्षेत्र खासकर जालंधर और कपूरथला ज़िलों में सरगर्म था. 22 जनवरी 2015 में सुखा को पुलिस हिरासत में सरेराह पुलिस वालों के सामने NH-1 पर दूसरे गैंग ने गोलियों से भून दिया था. पुलिस सुखा को पेशी के लिए जालंधर जेल से पटियाला ले ज़ाया जा रहा था जब रास्ते में फगवाड़ा के पास गैंगस्टर विक्की गौंडर ने अपने साथियों के साथ पुलिस की गाड़ी रुकवाई और पुलिस के सामने सुखा को गोलियां मारकर उसकी लाश के पास भांगड़ा किया. पुलिस के हथियार गैंगस्टरों ने छीन लिए थे लिहाज़ा पुलिस मूक दर्शक बनकर सुखा की हत्या को देखती रही. सुखा पर हत्या, अपहरण और फिरौती के क़रीब 20 केस दर्ज थे. गैंगस्टर विक्की और सुखा पुराने साथी थे. एक ही गैंग चलाते थे, लेकिन बाद में दोनो ने अलग अलग गैंग बना लिए थे. गौंडर को पंजाब पुलिस ने राजस्थान बॉर्डर पर एक एंकाउंटर में मार दिया था.

मनोरंजन की खबरों के लिए यहां देखिए सास बहू और साजिश का पूरा एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कंगना रनौत का विपक्ष पर निशाना, बोलीं- देश को मजबूत नेतृत्व की जरूरत
कंगना रनौत का विपक्ष पर निशाना, बोलीं- देश को मजबूत नेतृत्व की जरूरत
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, ढाई बजे तक 165 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, ढाई बजे तक 165 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
नीति मोहन के पिता का निधन, छलका सिंगर का दर्द, बोलीं- पापा बहुत याद करेंगे
नीति मोहन के पिता का निधन, छलका सिंगर का दर्द, बोलीं- पापा बहुत याद करेंगे

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget