एक्सप्लोरर

जब सेट पर अमिताभ बच्चन के अनुशासन पर राजेश खन्ना ने कसा तंज़, बोले- वक्त के पाबंद क्लर्क होते हैं, मैं कलाकार हूं

Punctual Bollywood Actors: बॉलीवुड मे कई सितारें अपनी लेटलतीफी के लिए मशहूर हैं तो वहीं अमिताभ बच्चन का नाम उन सितारों में सबसे पहले लिया जाता है जो समय के बहुत पाबंद हैं

Punctual Bollywood Actors: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसे सितारे हैं जो अपनी लेटलतीफी के लिए मशहूर हैं, तो कुछ क्रू मेंबर्स से खराब व्यवहार करने के लिए जाने जाते हैं. वहीं बॉलीवुड में कुछ ऐसे भी कलाकार हैं जो अनुशासन को काफी पसंद करते हैं और शूटिंग के लिए हमेशा वक्त पर पहुंचने के लिए जाते हैं. ऐसे कलाकार वक्त को कीमती समझते हैं. वक्त की कदर करने वालों में सबसे पहला नाम हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन का है. अमिताभ बच्चनव अपने करियर की शुरुआत से ही फिल्म के सेट पर वक्त से जाते रहे हैं. वो इसे अनुशासन मानते हैं. सिनेमा जगत में उनके बारे में ये बात कही जाती है कि वो समय के पाबंद हैं.

समय के पाबंद बिग बी

अमिताभ बच्चन की ये बहुत बड़ी खासियत है कि वे फिल्मों के सेट पर हमेशा टाइम पर पहुचंते हैं और इस वजह से कई बार उनके साथ काम कर रहे दूसरे सितारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ जाता है. दरअसल अक्सर उनके साथ काम कर रहे दूसरे सितारे कई फिल्मों में काम करने के कारण फिल्म के सेट पर वक्त पर नहीं पहुंच पाते.

इन सितारों को हुई दिक्कत

बिग बी के टाइम पर आने के कारण बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना को फिल्म आनंद के सेट पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजेश खन्ना फिल्मों के सेट पर देर से आने के लिए जाने जाते थे. वीरेंद्र कपूर की किताब ‘एक्सेलेंस: द अमिताभ बच्चन वे’ में उन्होंने एक इंटरव्यू के हवाले से लिखा कि अमिताभ के अनुशासन से राजेश खन्ना ने बेहतर तरीके से नहीं लिया था.

किताब में लिखा गया है, “उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो मानते हैं कि वक्त के पाबंद तो क्लर्क होते हैं और वो क्लर्क नहीं हैं, बल्कि एक कलाकार हैं.”

इसके साथ जब गोविंदा ने अमिताभ के साथ फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में काम किया तो वो काफी डर गये थे. ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि वो उस दौर में वो कई फिल्मों में एक साथ काम कर रहे थे, जिसकी वजह से वो सेट पर लेट पहुंचा करते थे.

आपको बता दें कि इन दिनों बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी बिजी हैं. उनकी अपकमिंग फिल्मों में ब्रह्मास्त्र, गुडबाय और द ग्रेट मैन शामिल हैं. ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है.

Entertainment News Live Updates: 'शाबाश मिट्ठू' का ट्रेलर हुआ रिलीज, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया खास पोस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget