एक्सप्लोरर

पुलवामा हमले पर सिद्धधू के बयान से भड़के लोग, हो रही है कड़ी आलोचना

Pulwama Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सेना पर हुए आतंकी हमले को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने कुछ लोगों की करतूत के लिए पूरे देश को जिम्मेदार ठहराने पर सवाल किया है जिसके कारण उनकी आलोचना की जा रही है.

Pulwama Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सेना पर हुए आतंकी हमले की पूरा देश निंदा कर रहा है. हमले में 40 जवान शहीद हुए हैं. इस हमले के बाद जहां शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने अपना पाकिस्तान दौरा रद् कर दिया है वहीं नवजोत सिंह सिंद्धू ने ऐसा बयान दे दिया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें आड़े हाथों लिया जा रहा है. बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर टीवी स्टार्स ने इस हमले की कड़ी निंदा की है.

शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए सरकार से लेकर विपक्ष तक एकजुट हो गया है. इस हमले के बाद पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स को देश में प्रतिबंध लगाने की मांगें भी तेज हुई है. इस बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने पुलवामा हमले पर अपनी राय दी है जिसकी काफी आलोचना हो रही है.

आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ जवानों की मौत के प्रति एकजुटता दिखाते हुए पंजाब विधानसभा की कार्यवाही स्थगित हुई थी और इसके बाद पूर्व क्रिकेटर और नेता नवजोत सिंह सिद्धू पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने कहा, "क्या कुछ लोगों की करतूत के लिए पूरे देश को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है?" उन्होंने ये भी कहा "ये एक बेहद कायराना हमला था और मैं इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं. हिंसा को किसी भी तरीके से जायज नहीं ठहराया जा सकता और जिन्होंने ऐसा किया है, उन्हें इसकी सजा मिलनी ही चाहिए."

सिद्धू के इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन पर निशाना साधा है. उन्होंने कपिल शर्मा के शो पर भी पाबंदी लगाने की बात कही. कई ट्रोल्स ने डिमांड की कि सिद्धू को कपिल शर्मा के शो से बाहर निकाला जाए वर्ना वे इस शो को बॉयकॉट करेंगे.

आपको बता दें कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के फिदायीन हमलावर ने 350 किलोग्राम विस्फोटक से भरे एक वाहन से सीआरपीएफ जवानों की एक बस को टक्कर मार दी थी. इससे पहले भी सिद्धू उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब वे अपने दोस्त और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम
दलेर मेहंदी के बचाव में उतरी फिल्म इंडस्ट्री, PM मोदी-सीएम धामी तक पहुंचा मामला
दलेर मेहंदी के बचाव में उतरी फिल्म इंडस्ट्री, PM मोदी-सीएम धामी तक पहुंचा मामला
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 318 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 11 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 318 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 11 बजे तक का कलेक्शन
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: तीन राउंड चलाकर जांची थी पिस्टल, अंधेरी के होटल में मिसफायर का भी खुलासा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: तीन राउंड चलाकर जांची थी पिस्टल, अंधेरी के होटल में मिसफायर का भी खुलासा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget