एक्सप्लोरर

पुलवामा अटैक: शहीदों के परिवारों की मदद को आगे आए दिलजीत दोसांझ, दान किए 3 लाख

दिलजीत दोसांझ ने कहा, "परिवारों को नहीं पता कि वे उन्हें अगली बार कब देखेंगे. लेकिन हमेशा एक उम्मीद थी, जो अब इन परिवारों के लिए चली गई है."

मुंबई: गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों की पत्नियों के लिए 3 लाख रुपये दिए हैं. दिलजीत ने आज सीआरपीएफ वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन को दिए गए अपने दान की रसीद का एक स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया.

इसके साथ ही उन्होंने लिखा, "हमारे सैनिक देश और देश के नागरिकों की रक्षा करते हैं. उन्हें अपने प्रियजनों से दूर रहना होता है, उन्हें पता नहीं होता कि अगले दिन क्या होगा." उन्होंने कहा, "परिवारों को नहीं पता कि वे उन्हें अगली बार कब देखेंगे. लेकिन हमेशा एक उम्मीद थी, जो अब इन परिवारों के लिए चली गई है."

दिलजीत ने अपने प्रशंसकों से भी शहीदों के परिवारों की मदद के लिए अपना योगदान देने की अपील की. उन्होंने कहा, "हम दु:ख को दूर नहीं कर सकते, लेकिन दान देकर थोड़ी मदद करने की कोशिश कर सकते हैं. इस कठिन समय में अपने शहीद जवानों के परिवारों की मदद करने के लिए कुछ करने का समय है. हम सैनिकों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं."

दिलजीत के अलावा, कई सितारे शहीदों के परिवारों का समर्थन करने के लिए आगे आए हैं. महानायक अमिताभ बच्चन भी 14 फरवरी को आतंकी हमले में शहीद हुए 49 सीआरपीएफ के जवानों के हर परिवार को 5-5 लाख रुपए दान करेंगे.

आपको बता दें कि 14 फरवरी को पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा में हमला कर दिया था. इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे और 5 घायल हैं. जिसके बाद से लोगों में गुस्सा है और देशभर में पाकिस्तान के विरोध में लोग सड़कों पर उतर रहे हैं. सरकार ने बदले के लिए सेना को खुली छूट दी है. साथ ही पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन (एमएफएन) का दर्जा छीन लिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या करती हैं अरशद वारसी की बेटी? जेन जोई की खूबसूरती के आगे बड़ी-बड़ी हसीनाएं भी पड़ जाएं फीकी
क्या करती हैं अरशद वारसी की बेटी? जेन जोई की खूबसूरती के आगे बड़ी-बड़ी हसीनाएं भी पड़ जाएं फीकी
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को लेकर एक्शन में केंद्र सरकार, गैरकानूनी तरीके से स्ट्रीम करने का आरोप
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को लेकर एक्शन में केंद्र सरकार, गैरकानूनी तरीके से स्ट्रीम करने का आरोप
Dhamaal 4 BO Day 5 Live Updates: मंगलवार को भी धुआंधार नोट छाप रही 'धमाल 4', 6 बजे तक 77 करोड़ के हुई पार
मंगलवार को भी धुआंधार नोट छाप रही 'धमाल 4', 6 बजे तक 77 करोड़ के हुई पार
Lenin Box Office Day 4: 'लेनिन' ने की बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश, बनी अखिल अक्किनेनी की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'लेनिन' ने की बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश, बनी अखिल अक्किनेनी की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
Embed widget