एक्सप्लोरर

प्रियंका नहीं करेंगी मां आनंद शीला की बायोपिक में काम, शीला बोली- "मैंने उन्हें इजाजत नहीं दी"

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बताया था कि वो मां आनंद शीला की जिंदगी पर आधारित फिल्म में नजर आ सकती हैं. वहीं अब मां आनंद शीला ने खुलासा किया है कि उनकी बायोपिक में प्रियंका को नहीं आलिया को लिया जा सकता है. यह बायोपिक नेटफ्लिक्स के हिट डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'वाइल्ड वाइल्ड कंट्री' पर बनाई जाएगी.

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही खुलासा किया था कि वो बैरी लेविनसन के साथ मां आनंद शीला की बायोपिक में जल्द ही नजर आने वाली हैं. साथ ही प्रियंका इस बायोपिक में एक्टिंग करने के अलावा इस फिल्म को प्रोड्यूस भी करने वाली थी. वहीं अब मां आनंद शीला ने इस खबर पूरी तरह से नकार दिया है.

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ हुई एक बातचीत के दौरान मां आनंद शीला ने बताया, "मैंने प्रियंका चोपड़ा को बायोपिक के लिए नहीं चुना है इसलिए मैनें उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी है." मां आनंद शीला का कहना है कि उन्होंने इसके लिए प्रियंका को एक ईमेल भी किया है जिसे स्विट्जरलैंड में एक कानूनी नोटिस की तरह समझा जाता है. प्रियंका या उनकी टीम से जवाब दिए जाने के सवाल पर मां आनंद शीला का कहना है कि अभी तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया है.

मां आनंद शीला ने कहा कि यह कोई मुद्दा नहीं है. शायद प्रियंका को मुझसे मिलने का समय देने का मौका कभी नहीं मिला. हर किसी के पास मुझसे मिलने का समय नहीं है. अपनी जिंदगी पर आधारित फिल्म में मां आनंद शीला आलिया भट्ट को देखना चाहती हैं.

मां आनंद शीला का कहना है कि मेरी छोटी बहन आलिया की एक फिल्म देख रही थी जिसके कुछ सीन मैंने देखे हैं. इस फिल्म को देखकर मुझे लगा कि मैं उसकी तरह दिखती थी. मैंने अपनी बहन से इस बारे में बात भी की थी. इसपर मेरी बहन ने भी कहा था कि मैं आलिया के जैसे दिखा करती थी.

बता दें कि 'वाइल्ड वाइल्ड कंट्री' भारतीय गुरु ओशो यानि रजनीश पर आधारित थी. जिनकी बातें उनके भक्तों के लिए क्रांतिकारी मानी जाती थी. नेटफ्लिक्स की 6 पार्ट की डॉक्यूमेंट्री सीरीज में दिखाया गया है कि तब क्या हुआ जब रजनीश के शिष्य यूएस के ओरिगॉन अपनी उटोपियन सिटी रजनीशपुरम बनाने गए थे. इस शो की स्टार उनकी पर्सनल सेक्रेटरी मां आनंद शीला थीं.

मनोरंजन की खबरों के लिए यहां देखिए सास बहू और साजिश का पूरा एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अबू धाबी में शाहरुख खान का मेगा म्यूजिक कॉन्सर्ट, अरिजीत सिंह, सोनू निगम और करण औजला मचाएंगे धमाल
अबू धाबी में शाहरुख खान का मेगा म्यूजिक कॉन्सर्ट, अरिजीत सिंह, सोनू निगम मचाएंगे धमाल
अजय देवगन के बंगले में बिना इजाजत हो रही थी कंस्ट्रक्शन, अब बीएमसी ने की कार्रवाई
अजय देवगन के बंगले में बिना इजाजत कंस्ट्रक्शन, अब बीएमसी ने की कार्रवाई
'करियर की सबसे बड़ी गलती की', शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर ठुकरा कर पछताईं नेहा धूपिया
नेहा धूपिया ने रिजेक्ट की थी शाहरुख खान की फिल्म, अब जताया अफसोस
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget