एक्सप्लोरर

Nick Jonas को हुआ भारतीय संस्कृति से प्यार, Priyanka Chopra ने कहा, हर काम से पहले देते हैं पूजा की सलाह

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट से बात की जिसमें उन्होंने बताया कि निक हर अच्छे काम की शुरुआत से पहले घर में पूजा कराने की बात कहते हैं.

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) शानदार कपल गोल सेट करते हैं. अमेरिकन बहू बनने के बाद भी प्रियंका अपने घर में सारे हिन्दू रीति रिवाज निभाती हैं. प्रियंका सारे त्योहार और पूजा पाठ अपने घर में करती हैं. उनके पति निक जोनस को भी भारतीय संस्कृति से बहुत प्यार हो गया है. प्रियंका ने बताया कि निक हर अच्छे काम की शुरुआत से पहले घर में पूजा कराने की बात कहते हैं.

प्रियंका ने कही ये बात

विक्टोरिया सीक्रेट के वीएस वॉयस पॉडकास्ट पर बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि वो और निक दोनों अलग-अलग धर्मों से हैं लेकिन वो अध्यात्मिक रूप से एक जैसे ही है. खासतौर से जब हमारी फीलिंग, रिलेशनशिप और भरोसे की बात हो. उन्होंने कहा कि "हम अलग-अलग विश्वास के साथ बड़े हुए हैं लेकिन मेरा मानना है कि धर्म सिर्फ एक मैप है जो अंत में हमें एक ही मंजिल पर पहुंचाता है. हम सभी एक ही दिशा में काम करते हैं."

हर काम से पहले पूजा के लिए कहते हैं निक

प्रियंका ने कहा कि “मैं घर में बहुत सारी पूजा-प्रार्थना करती हूं... जब भी हम कोई बड़ा काम शुरू कर रहे होते हैं तो निक अक्सर मुझसे ऐसा करने के लिए कहते हैं, क्योंकि इसी तरह मैंने अपने जीवन में हमेशा कुछ शुभ शुरू किया है, ईश्वर का धन्यवाद करने की प्रेयर के साथ ही मेरी परवरिश हुई है. हमने अपने परिवार के भीतर भी इसे बढ़ाया है" 

प्रियंका अमेरिका में रहकर भी निक के साथ दिवाली, होली, करवा चौथ समेत सारे हिन्दू त्योहार मनाती हैं. निक भी उनके साथ इस सब में हिस्सा लेते हैं. प्रियंका ने साल 2018 में निक के साथ रॉयल वेडिंग की थी, उनकी शादी क्रिश्चियन और हिन्दू रीति रिवाजों के साथ हुई थी. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों जासूसी थ्रिलर 'सिटाडेल' की शूटिंग में बिजी है जो स्पेन में चल रही है. इसके अलावा वो फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में भी काम कर रही है. इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी काम कर रही हैं.

ये भी पढ़ें-

Priyanka Chopra Jonas ने स्विमसूट में शेयर की बेहद खूबसूरत तस्वीरें, टोंड बॉडी फ्लॉन्ट करती आईं नजर, देखें तस्वीरें

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: वड़ा पाव के चक्कर में खोया चेक, भिड़े के अकाउंट से किसी ने निकाले 35 हजार रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओटीटी पर इस हफ्ते सबसे ज्यादा देखे गए शोज में 'बिग बॉस 20' का धमाल, देखें टॉप 10 की लिस्ट
ओटीटी पर इस हफ्ते सबसे ज्यादा देखे गए शोज में 'बिग बॉस 20' का धमाल, देखें टॉप 10 की लिस्ट
'मिर्जापुर द मूवी' का 5वें दिन भी कहर, 10 बजे तक 122 करोड़ के हुई पार
'मिर्जापुर द मूवी' का 5वें दिन भी कहर, 10 बजे तक 122 करोड़ के हुई पार
'मैं हमेशा सलमान खान से डरती थी...' प्रीति जिंटा ने खोला अपना बड़ा राज
'मैं हमेशा सलमान खान से डरती थी...' प्रीति जिंटा ने खोला अपना बड़ा राज
'हनुमान अंश' की टीम ने की CM योगी से मुलाकात, दिखाई नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म
'हनुमान अंश' की टीम ने की CM योगी से मुलाकात, दिखाई नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म

वीडियोज

Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?
Sapa New Dress Code | Akhilesh Yadav: अखिलेश का लाल+हरा=नीला हो गया! | BJP | UP Election 2027
PM Modi Gujarat Visit | Sandeep Chaudhary: PM के कार्यक्रम में Gen-Z की भीड़ बदलेगा सत्ता का समीकरण?
Delhi Murder Case: दिल्ली में क्या 'मणिपुरी' होना गुनाह है?। Bharat Ki Baat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
यूपी चुनाव: 100 सीटों के लिए BJP का प्लान तैयार, PDA की निकाली काट?
यूपी चुनाव: 100 सीटों के लिए BJP का प्लान तैयार, PDA की निकाली काट?
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
ओवैसी ने SIR पर उठाए सवाल, कहा - '6 से ज्यादा बच्चों वाले वोटरों को...'
ओवैसी ने SIR पर उठाए सवाल, कहा - '6 से ज्यादा बच्चों वाले वोटरों को...'
पाकिस्तान का ध्वज ब्रिटेन के किले पर फहराया, भड़के नेता ने कहा- 'हमारी संस्कृति पर...'
पाकिस्तान का ध्वज ब्रिटेन के किले पर फहराया, भड़के नेता ने कहा- 'हमारी संस्कृति पर...'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
Tata Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, देखें Top-5 लिस्ट
Tata Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, देखें Top-5 लिस्ट
Embed widget