एक्सप्लोरर

प्रियंका चोपड़ा के घर सूट-सलवार में पहुंचीं Sophie Turner, देसी अवतार देख क्रेजी हुए फैंस

हमेशा अपनी बोल्ड और ग्लैमरस अवतार से सुर्खियों में रहने वाली हॉलीवुड स्टार सोफी टर्नर आज जब प्रियंका चोपड़ा के घर देसी अवतार में पहुंचीं तो उनका ये लुक सभी को खूब पसंद आया.

PRIYANKA CHOPRA-NICK JONAS WEDDING: इन दिनों हर तरफ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की खबरें छाई हुई हैं. आज मुंबई में पूजा के साथ इस शादी की रस्में भी शुरु हो गई हैं. इस शादी में शरीक होने के लिए निक जोनास के भाई जो-जोनास अपनी मंगेतर सोफी टर्नर के साथ मुंबई में हैं. देसी गर्ल अपने देसी स्वैग से तो सुर्खियां बटोरती ही हैं लेकिन आजकल उन्होंने पूरी जोनास फैमिली को देसी बना दिया है.

हमेशा अपनी बोल्ड और ग्लैमरस अवतार से सुर्खियों में रहने वाली हॉलीवुड स्टार सोफी टर्नर आज जब प्रियंका चोपड़ा के घर देसी अवतार में पहुंचीं तो उनका ये लुक सभी को खूब पसंद आया. Red & Yellow कलर के सूट सलवार में सोफी आज मंगेतर जो जोनास के साथ प्रियंका के घर पहुंचीं. प्रियंका चोपड़ा के घर सूट-सलवार में पहुंचीं Sophie Turner, देसी अवतार देख क्रेजी हुए फैंस सोफी टर्नर का लुक फैंस को इतना पसंद आ रहा है कि  तस्वीर वायरल हो गई है. प्रियंका चोपड़ा के घर सूट-सलवार में पहुंचीं Sophie Turner, देसी अवतार देख क्रेजी हुए फैंस इस खास मौके पर अपने इस खास मौके पर पर प्रियंका चोपड़ा सलवार सूट में नज़र आईं तो वहीं निक जोनास शेरवानी में दिखे. प्रियंका चोपड़ा के घर सूट-सलवार में पहुंचीं Sophie Turner, देसी अवतार देख क्रेजी हुए फैंस कौन हैं सोफी टर्नर

यहां आपको सबसे पहले निक जोनास के परिवार के बारे में भी बता देते हैं. निक के परिवार में मम्मी डेनिस और पापा पॉल केविन जोनास के साथ-साथ तीन भाई हैं. सबसे बड़े भाई केविन जोनास और उनकी पत्नी डेनियल जोनास हैं. इनके दो बच्चे हैं. इसके अलावा दूसरे भाई जो जोनास हैं और उनकी मंगेतर हैं हॉलीवुड स्टार सोफी टर्नर. सबसे छोटे भाई का नाम फ्रैंकी जोनास है.

प्रियंका चोपड़ा के घर सूट-सलवार में पहुंचीं Sophie Turner, देसी अवतार देख क्रेजी हुए फैंस सोफी टर्नर हॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. उन्हें HBO की सीरिज 'गेम ऑफ थ्रोंस' की वजह से काफी पॉपुलैरिटी मिली है. इस सीरिज में सोफी ने सांसा स्टार्क का किरदार निभाया है. उनका ये किरदार काफी मशहूर है. प्रियंका चोपड़ा के घर सूट-सलवार में पहुंचीं Sophie Turner, देसी अवतार देख क्रेजी हुए फैंस सोफी टर्नर 22 साल की हैं और 2016 से जो जोनास को डेट कर रही हैं. सोफी और जो जोनास ने पिछले साल इंगेजमेंट की थी. इस बात का पता तब चला जब सोफी ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा- I said Yes. प्रियंका चोपड़ा के घर सूट-सलवार में पहुंचीं Sophie Turner, देसी अवतार देख क्रेजी हुए फैंस जो जोनास और सोफी अक्सर ही अब साथ नज़र आते हैं. प्रियंका चोपड़ा के घर सूट-सलवार में पहुंचीं Sophie Turner, देसी अवतार देख क्रेजी हुए फैंस वैसे तो सोफी टर्नर प्रियंका की जेठानी हैं लेकिन दोनों की उम्र में 14 साल का फासला है. हालांकि ये फासला जब दोनों साथ रहते हैं तो कभी नज़र नहीं आता. सोफी के साथ प्रियंका चोपड़ा की बॉन्डिंग भी काफी अच्छी है. हॉलीवुड के इवेंट्स में ये दोनों अभिनेत्रियां अक्सर ही साथ पोज देती नज़र आती हैं. प्रियंका चोपड़ा के घर सूट-सलवार में पहुंचीं Sophie Turner, देसी अवतार देख क्रेजी हुए फैंस न्यूयॉर्क में प्रियंका अक्सर ही निक जोनास के परिवार संग नज़र आती हैं. प्रियंका चोपड़ा के घर सूट-सलवार में पहुंचीं Sophie Turner, देसी अवतार देख क्रेजी हुए फैंस चाहें प्रियंका चोपड़ा की बर्थडे पार्टी हो या फिर उनकी बैचलर पार्टी...हर जगह प्रियंका के साथ सोफी नज़र आईं. इंडिया में रहने वाले सोफी के फैंस उस समय खुशी से झूम उठे जब उन्हें पता चला कि ये अभिनेत्री प्रियंका-निक की शादी अटेंड करने मुंबई पहुंच चुकी हैं. यहां पहुंचते ही प्रियंका ने इनके लिए पार्टी का आयोजन भी किया.
आज जब सोफी टर्नर प्रियंका के घर इस ट्रेडिशनल अवतार में पहुंचीं तो उनके फैंस इसे देखकर काफी खुश हुए. इसके बाद अब प्रियंका की शादी में भी सोफी के ट्रेडिशनल अवतार में ही नज़र आने की उम्मीद है. इसे देखकर तो सोशल मीडिया पर यही कहा जा रहा है कि देसी गर्ल ने जोनास फैमिली को भी देसी बना दिया है. इससे पहले प्रियंका की रोका सेरेमनी में निक के पैरेंट्स भी ट्रेडिशनल कपड़ों में ही दिखे. प्रियंका चोपड़ा के घर सूट-सलवार में पहुंचीं Sophie Turner, देसी अवतार देख क्रेजी हुए फैंस यहां आपको ये भी बता दें कि प्रियंका-निक की शादी की रस्में आज से शुरु होकर दो दिसंबर तक चलेंगी. इसके बाद ये दोनों सितारे चार दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन देंगे. मुंबई में भी बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए रिसेप्शन का आयोजन होगा लेकिन उसके लिए अभी तारीख की कोई जानकारी नहीं दी गई है.
View this post on Instagram
 

The only way to do this... with Family and God. Thank you all for your wishes and blessings ????????♥️????

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Koffee With Karan 9: करिश्मा कपूर की ड्रेस देख भड़क गए थे सलमान खान, शूटिंग करने से कर दिया था इनकार
करिश्मा कपूर की ड्रेस देख भड़क गए थे सलमान खान, शूटिंग करने से कर दिया था इनकार
2 करोड़ जमा करते ही Rajpal Yadav को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये आदेश
2 करोड़ जमा करते ही राजपाल यादव को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये आदेश
सोनू निगम के बेंगलुरु कॉन्सर्ट पर मंडराया खतरा, KRV ने उठाई शो रद्द करने की मांग
सोनू निगम के बेंगलुरु कॉन्सर्ट पर मंडराया खतरा, कन्नड़ ग्रुप्स ने दी आंदोलन की चेतावनी
इमरान खान किस मुल्क के नागरिक हैं? आमिर खान के भांजे ने क्यों नहीं ली भारत की नागरिकता
किस मुल्क के नागरिक हैं आमिर खान के भांजे इमरान खान? क्यों नहीं ली भारतीय नागरिकता?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget