एक्सप्लोरर

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की लव स्टोरी, जानिए कैसे किया था प्यार का इजहार

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने आज शादी रचा ली है. प्रियंका और निक की शादी जितनी चर्चाओं में रही उतनी ही देसी गर्ल को विदेशी मुंडे की लव स्टोरी भी दिलचस्प है.

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने आज शादी रचा ली है. प्रियंका और निक की शादी जितनी चर्चाओं में रही उतनी ही देसी गर्ल को विदेशी मुंडे की लव स्टोरी भी दिलचस्प है. शादी से पहले अमेरिका की वोग मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में पहली बार निक जोनस और प्रियंका ने अपनी पूरी लव स्टोरी को खुलकर बताया. इस इंटरव्यू में निक और प्रियंका ने अपनी लव स्टोरी के साथ साथ कुछ मजेदार बातें भी बताईं. निक ने बताया कि वह जानते थे इंडिया में उन्हें ‘नेशनल जीजू’ कहा जाने लगा है.

वोग मैग्जीन के मुताबिक निक जोनस ने सबसे पहले क्वांटिको में प्रियंका की को-एक्टर ग्राहम रोजर्स को मैसेज भेजा. निक ने मैसेज में लिखा कि प्रियंका बहुत खूबसूरत हैं. निक ने माना कि वो इस तरह से कभी किसी लड़की के लिए नहीं कहते लेकिन उनकी नजरों में प्रियंका सबसे अलग थी. निक ने ये भी बताया कि सितंबर 2016 में पहली बार उन्होंने ट्विटर पर प्रियंका चोपड़ा को मैसेज भेजा था. इस मैसेज में निक ने लिखा था कि उनके कुछ कॉमन फ्रेंड्स कह रहे हैं कि उन्हें मिलना चाहिए. निक के मैसेज का जवाब देते हुए प्रियंका ने लिखा कि उनका यह मैसेज प्रियंका की टीम पढ़ सकती है. ऐसे में वह उनके फोन पर मैसेज करें.

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की लव स्टोरी, जानिए कैसे किया था प्यार का इजहार

इस इंटरव्यू में प्रियंका और निक ने बताया कि न्यूयॉर्क के मेट गाला से एक हफ्ता पहले यानि मई 2017 में प्रियंका और निक की पहली डेट हुई थी. इस मुलाकात के बाद प्रियंका चोपड़ा ने निक को अपने घर पर बुलाया. घर पर प्रियंका की मम्मी मधु चोपड़ा भी थीं. प्रियंका ने कहा कि हमने कुछ घंटे आपस में बातें की. अपने आगे की डेट्स को याद करते हुए प्रियंका ने बताया कि निक उन्हें अकसर अपने रोमांटिक अंदाज से सरप्राइज करते रहते थे. पिछले साल यानि फरवरी 2017 की वैनिटी फेयर आस्कर्स पार्टी में निक अचानक एक घुटने पर बैठ गए और सबके सामने जोर से बोले- तुम सच हो या ख्वाब, अब तक तुम कहां थी.

ऐसी ही एक और मुलाकात के बारे में प्रियंका ने इंटरव्यू में बताया जब उन्हें सच में पहली बार महसूस हुआ था कि उन्हें निक से प्यार होने लगा है. उन्होंने कहा उस डेट पर निक ने जो कहा उसे वह कभी नहीं भूल नहीं पाएंगी, निक ने प्रियंका से कहा कि वह जिस तरह से दुनिया को देखती हैं वह निक को बहुत पसंद है.

प्रियंका ये सुनकर हैरान थीं क्योंकि उन्हें कभी किसी लड़के ने ऐसा नहीं कहा था. इसके बाद दोनों हॉलीवुड मेट गाला इवेंट में निक जोनस के साथ पहुंची थीं. कुछ दिन बाद जब प्रिंयका अमेरिका के मशहूर टॉक शो जिमी किमेल शो में गयीं तो निक के साथ उनके रिश्ते और दोनों के बीच उम्र के अंतर को लेकर प्रिंयका की खूब खिंचाईं हुई. इसके बाद भी दोनों लगातार मिलते रहे. मई 2018 में दोनों की कई इवेंट्स की साथ की तस्वीरें सामने आने लगीं. जून में प्रियंका अटलांटिक सिटी में निक के साथ उनके कजन रिचेल की शादी में भी शामिल हुई थी. इसके बाद जब प्रियंका अमेरिका से वापस मुंबई आयीं तो साथ में निक जोनस भी थे. मुंबई आने पर ही पहली बार निक ने प्रियंका के लिए अपना प्यार जगजाहिर किया था.‎निक ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका का वीडियो डाला और साथ में दिल बनाया. ये पहली बार था जब निक ने प्रियंका के लिए अपने प्यार का इजहार किया था.

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की लव स्टोरी, जानिए कैसे किया था प्यार का इजहार

इसके बाद जब मुंबई से निक जोनस और अपने परिवार के साथ प्रियंका छुट्टियां मनाने गोवा पहुंचीं तो अपने इंस्टाग्राम पर अपने भाई और निक की ये तस्वीर शेयर की और इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा my favourite men. इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को नाम देने का फैसला कर लिया. निक जोनस ने प्रियंका को उनका 36वें बर्थडे खत्म होते ही यानि रात 12 बजे के बाद ग्रीस में ही शादी के लिए प्रपोज किया था. निक ने घुटने के बल बैठकर प्रियंका से कहा कि क्या वह ये रिंग प्रियंका के हाथों में डाल सकते हैं. क्या वह उनसे शादी करेंगी. प्रियंका ने भी हां कह दिया. इसके बाद दोनों जब वापस इंडिया आए तब प्रियंका के घर पर उनकी सगाई हुई और फिर प्रियंका ने खुद अपनी सगाई की ये फोटो सोशल मीडिया पर डालकर दुनिया को बता दिया कि देसी गर्ल का दिल इस विदेशी मुंड ने चुरा लिया है.

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की लव स्टोरी, जानिए कैसे किया था प्यार का इजहार

प्रियंका ने इस इंटरव्यू में एक और खास बात कही. उन्होंने कहा कि वह शादी के बाद बहुत सारे बच्चे चाहती हैं. वहीं निक ने कहा कि अगर सात फेरे सात जन्मों का वादा हैं तो वो प्रियंका के साथ 7 नहीं 14 फेरे लेने को भी तैयार हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजय देवगन के बंगले में बिना इजाजत हो रही थी कंस्ट्रक्शन, अब बीएमसी ने की कार्रवाई
अजय देवगन के बंगले में बिना इजाजत कंस्ट्रक्शन, अब बीएमसी ने की कार्रवाई
अबू धाबी में शाहरुख खान का मेगा म्यूजिक कॉन्सर्ट, अरिजीत सिंह, सोनू निगम और करण औजला मचाएंगे धमाल
अबू धाबी में शाहरुख खान का मेगा म्यूजिक कॉन्सर्ट, अरिजीत सिंह, सोनू निगम मचाएंगे धमाल
'करियर की सबसे बड़ी गलती की', शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर ठुकरा कर पछताईं नेहा धूपिया
नेहा धूपिया ने रिजेक्ट की थी शाहरुख खान की फिल्म, अब जताया अफसोस
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget