एक्सप्लोरर

Video: दो साल की हुई प्रियंका-निक की लाडली बेटी मालती मैरी, कपल ने बीच पर फैमिली संग सेलिब्रेट किया बर्थडे, देखें वीडियो

Malti Marie Birthday: बी-टाउन के कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी बेटी मालती मैरी का दूसरा बर्थडे बेहद ही शांति के साथ बीच पर सेलिब्रेट किया. जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है.

Malti Marie Chopra Jonas Birthday Celebration Video:  बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भले ही इन दिनों हिंदी फिल्मों से दूर हो, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. अब एक्ट्रेस एक बेटी की मां भी बन चुकी हैं. हाल ही में प्रियंका पति निक जोनस के साथ अपनी लाडली बेटी मालती मैरी का दूसरा बर्थडे सेलिब्रेट किया है. जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है औऱ तेजी से वायरल भी हो रहा है.

प्रियंका-निक ने यूं मनाया मालती का दूसरा बर्थडे

दरअसल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की नन्ही परी मालती बीते दिन यानि 15 जनवरी को दो साल की हो गई है. ऐसे में कपल ने बहुत ही खास अंदाज में मालती का बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस सेलिब्रेशन का एक वीडियो अब कपल के एक फैन पेज पर सामने आया है. जो अब तेजी से वायरल भी हो रहा है. वीडियो पर यूजर्स खूब प्यार भी बरसा रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

बीच पर बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट करते दिखे प्रियंका-निक

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में प्रियंका और निक जोनस लॉस एंजिल्स के एक बीच पर मालती का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए दिखाई दिए. वीडियो में कपल के अलावा उनके कुछ खास दोस्त भी नजर आ ऱहे हैं. जो मालती के साथ खेलते हुए दिखाई दिए.  

बीच पर हाथों में हाथ डाले वॉक करते दिखा कपल

वीडियो में एक तरफ जहां मालती रेड ड्रेस में फैमिली संग खेलती दिखी. वहीं प्रियंका और निक हाथों में हाथ डालकर बीच पर वॉक करते हुए दिखाई दिए. इस दौरान प्रियंका येलो आउटफिट में और निक ब्लूट जैकेट के साथ जींस कैरी किए हुई दिखाई दिए. वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया, ‘बीच पर बर्थडे..’ वीडियो पर कमेंट करते हुए अब यूजर्स मालती को बर्थडे की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

सेरोगेसी के जरिए मां बनी थीं प्रियंका चोपड़ा

बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की है. दोनों अब लॉस एंजिल्स में रहते हैं. लेकिन बीच-बीच में प्रियंका इंडिया आती-जाती रहती हैं. ये स्टार कपल 15 जनवरी 2022 को पहली बार सेरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने थे. कपल के घर में लक्ष्मी आई थी. जिसका नाम उन्होंने मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है. अक्सर एक्ट्रेस अपनी बेटी की तस्वीरें फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर करती रहती हैं. जिसपर यूजर्स भी खूब प्यार लुटाते हैं.  

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss 17: अंकिता-विक्की के सपोर्ट में अली गोनी ने किया पोस्ट, लिखा- टीवी पर क्या दिख रहा है मुझे नहीं पता लेकिन...

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Day 3:अजय देवगन की 'धमाल 4' ने संडे को लूटा बॉक्स ऑफिस, तीसरे दिन बनी साल की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' ने संडे को लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- कलेक्शन
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
Dhamaal 4 BO Collection Day 3 Updates: 65 करोड़ के पार 'धमाल 4', 'कॉकटेल 2' को पछाड़ टॉप 5 वीकेंड ओपनर में मारी एंट्री, जानें संडे कलेक्शन
65 करोड़ के पार 'धमाल 4', 'कॉकटेल 2' को पछाड़ टॉप 5 वीकेंड ओपनर में मारी एंट्री, जानें संडे कलेक्शन
Sunday BO Collection: रविवार को 'धमाल 4' ने किया 28 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन, 'लेनिन' का जानें हाल
रविवार को 'धमाल 4' ने किया 28 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन, 'लेनिन' का जानें हाल

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
Embed widget