एक्सप्लोरर

एक बार फिर Met Gala में अपने लुक को लेकर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, यहां देखें फैंस के मजेदार रिएक्शन

प्रियंका चोपड़ा जोनास का लुक भले ही मेट गाला 2019 के लिए ठीक रहा हो, लेकिन उनका झिलमिलाता हुआ मेकअप या हेयर स्टाइल सोशल मीडिया के यूजर्स को नहीं भाया और इस लुक के चलते लोगों ने प्रियंका को जमकर ट्रोल किया.

प्रियंका चोपड़ा जोनस का लुक भले ही मेट गाला 2019 के लिए ठीक रहा हो, लेकिन उनका झिलमिलाता हुआ मेकअप या हेयर स्टाइल सोशल मीडिया के यूजर्स को नहीं भाया और इस लुक के चलते लोगों ने प्रियंका को जमकर ट्रोल किया. मेट गाला में इस साल का थीम था 'कैम्प : नोट्स ऑन फैशन'. यह सूसन सनटैग के 1964 के निबंध 'नोट्स ऑन कैम्प' से प्रेरित था. अपने इस निबंध में सूसन ने लिखा था : अप्राकृतिक, कलात्मकता और अतिरंजित के प्रति प्यार ही कैम्प का सार है. Met Gala 2019: ईशा अंबानी बेहद खूबसूरत अंदाज में पहुंची मेट गाला, देखें तस्वीरें यहां द मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित इस समारोह में प्रियंका एक सिल्वर गाउन में नजर आईं जिसमें कई सारे रंगीन झालरदार फेदर लगे थे. प्रियंका का हेयर स्टाइल भी काफी यूनिक था.एक बार फिर Met Gala में अपने लुक को लेकर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, यहां देखें फैंस के मजेदार रिएक्शन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स के लिए यह लुक 'शॉक लगा, शॉक लगा' के जैसे था. वहीं कुछ अन्य यूजर्स ने प्रियंका के हेयर स्टाइल को देखते हुए उनकी तुलना लसिथ मलिंगा से कर डाला, ट्विटर में कुछ ऐसे लोग भी थे जिनका सवाल यह था कि क्या प्रियंका ने इस लुक के लिए 'एडवेंचर्स इन वंडरलैंड' के मैड हैटर से प्रेरणा ली हैं. Met Gala 2019: बार्बी डॉल बनकर इवेंट में पहुंची दीपिका पादुकोण, देखें बेहद खूबसूरत तस्वीरें कई लोगों को प्रियंका का यह लुक बॉलीवुड फिल्म 'चालबाज' में श्रीदेवी की आंटी के जैसा लगा, फिल्म के एक सीन में जब श्रीदेवी अपनी आंटी का मेकअप करती हैं तो उनका लुक कुछ इस तरह का हो जाता है, ऐसा ही मानना है कुछ यूजर्स का. टू-पीस बिकिनी में ही मेट गाला इवेंट में पहुंच गई लेडी गागा, देखें तस्वीरें एक यूजर ने लिखा, "टोटल शॉक प्रूफ लाइफ के लिए हेवेल्स एमसीबी ही यूज करें." एक अन्य यूजर ने लिखा, "अंधेरी से बांद्रा तक रिक्शा में सफर करने के बाद मेरे बाल." किसी ने पोस्ट किया, "जानकर अच्छा लगा कि सेंटर शॉक की वापसी हो रही है और प्रियंका चोपड़ा इसे इंडोर्स कर रही हैं." किसी ने लिखा, "क्यों प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट तस्वीर को देखकर 'एलिस ऑफ वंडरलैंड' में जॉनी डेप द्वारा निभाए गए हैटर की याद आ रही है?" काइली जेनर ने मेट गाला इवेंट में पहनी ऐसी ड्रेस, हर कोई देखकर रह गया दंग, देखें तस्वीरें मीम्स बनाने वालों के लिए भी प्रियंका का यह लुक काफी कुछ था जिसका इस्तेमाल वे कई तरह के मीम्स बनाने में कर रहे हैं जैसे प्रियंका के बालों को वीरप्पन के मूंछों के साथ जोड़ देना, उनके क्राउन में चिड़िया का घोंसला और 'पहले और अब' जैसी तस्वीरें भी देखते ही देखते हिट हो गई. एक यूजर ने लिखा, "मैं जानता हूं कि गर्मियों में पक्षियों और जानवरों को रहने के लिए जगह देना, एक अच्छा काम है, लेकिन सिर पर घोंसला बनाकर चलना नेक्स्ट लेवल है!हैशटैग मेट गाला हैशटैग प्रियंका चोपड़ा." अन्य एक यूजर ने लिखा, "मॉर्निग के टाइम लोकल से उतरने के बाद वाला हाल." प्रियंका इस समारोह में अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची थीं. जोनस व्हाइट डायर मैन टक्सीडो और चमचमाते सिल्वर शूज में काफी अच्छे लग रहे थे. दीपिका पादुकोण और ईशा अम्बानी उन भारतीयों में से हैं, जो मेट गाला 2019 के मौके पर शामिल हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंकज त्रिपाठी ने कोलकाता में परिवार संग मनाया दशहरा, बोले- यह शहर अब मेरा भी घर है
पंकज त्रिपाठी ने कोलकाता में परिवार संग मनाया दशहरा, बोले- यह शहर अब मेरा भी घर है
रवि दुबे से सुनीता आहूजा तक, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- ईश्वर ने उनकी रक्षा की
रवि दुबे से सुनीता आहूजा तक, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- ईश्वर ने उनकी रक्षा की
शनाया कपूर ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’ से कर रही हैं ओटीटी डेब्यू, कब और कहां देख सकेंगे?
शनाया कपूर ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’ से कर रही हैं ओटीटी डेब्यू, कब और कहां देख सकेंगे?
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिले जैकी श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिले जैकी श्रॉफ

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget