एक्सप्लोरर

अमेरिका में प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाया करवाचौथ, हाथों में मेहंदी लगाए आईं नजर

Karvachauth 2019 : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में अपना पहला करवाचौथ मनाया. इस दौरान की उन्होंने खास तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर भी की. हालांकि प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर में उनके पति निक जोनास नजर नहीं आ रहे.

Karvachauth 2019 : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में अपना पहला करवाचौथ मनाया. इस दौरान की उन्होंने खास तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर भी की. हालांकि प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर में उनके पति निक जोनास नजर नहीं आ रहे. बता दें कि प्रियंका काम के सिलसिले में इस समय अमेरिका के शहर लॉस एंजेलिस में हैं.

प्रियंका ने एक सेल्फी शेयर की है जिसमें पीछे उनके तीन दोस्त भी नजर आ रहे हैं. लेकिन ये सेल्फी पोट्रे मोड में ली गई है इसलिए उनके पीछे बैठे दोस्तों के चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे हैं. इस तस्वीर में प्रियंका क्रीम रंग शर्ट पहने और मांग में सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं. इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'मैं और मेरे दोस्त, हैप्पी करवाचौथ.'

View this post on Instagram
 

Me and my friends ????#karvachauth2019

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा ने अपने पहले करवचौथ को खास बनाने के लिए अपने हाथों में मेहंदी भी लगाई. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हाथों में लगी मेंहदी की तस्वीर शेयर की है. इस को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'डाई हेना, करवचौथ इन एलए.'

अमेरिका में प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाया करवाचौथ, हाथों में मेहंदी लगाए आईं नजर

प्रियंका की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए वीजे अनुषा ने मजेदार अंदाज में कमेंट्स भी किए. दरअसल, प्रियंका ने जो सेल्फी शेयर की है उसमें उनके पीछे दो मेल मेंबर्स नजर आ रहे हैं और एक फीमेल. ये महिला और कोई नहीं बल्कि वीजे अनुषा हैं. प्रिंयका की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अनुषा ने लिखा, 'हा हा हम कमाल के लग रहे हैं.' उन्होंने एक और कमेंट किया जिसमें उन्होंने लिखा, 'हमारी खूबसूरती की चकाचौंध से कैमरे ने हमें ब्लर कर दिया.'

आपको बता दें कि प्रियंका ने निक जोनास से पिछले साल 1 दिसंबर को शादी रचाई थी. प्रियंका चोपड़ा ने दो अलग-अलग रिवाजों से शादी की थी. 1 दिसंबर को प्रियंका ने राजस्थान के जोधपुर में हिंदू रिति-रिवाज और फिर कैथलिक रिवाजों के अनुसार शादी की थी. ये एक बिग फैट इंडियन वेडिंग थी. हालांकि इसमें प्रियंका चोपड़ा ने इंडस्ट्री से काफी कम लोगों को इन्वाइट किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर बॉलीवुड फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर बॉलीवुड फिल्म
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- 'आप गुंडे नहीं हो...'
दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- 'आप गुंडे नहीं हो...'
'औरत अपने अंदर की ताकत से अनजान...’, ‘प्रताप’ में पूनम बनकर याद दिलाएंगी ईशा देओल
'औरत अपने अंदर की ताकत से अनजान...’, ‘प्रताप’ में पूनम बनकर याद दिलाएंगी ईशा देओल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget