एक्सप्लोरर

नसीरुद्दीन शाह के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण

पृथ्वीराज चव्हाण के मुताबिक, "भारत के धर्मनिरपेक्ष लोग डर के माहौल में जी रहे हैं. अगर आगामी लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी सरकार फिर सत्ता में आ गई, तो हमें डर है कि देश में न तो संविधान बचेगा, न ही जनतंत्र."

इंदौर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भीड़ की हिंसा को लेकर फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के ताजा बयान का समर्थन करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण के लिये बीजेपी की कोशिशों से धर्मनिरपेक्ष लोग डर के माहौल में जी रहे हैं.

चव्हाण ने कहा, "शाह की बातों में दम है और इन पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिये." पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, "बुलंदशहर में भीड़ की हिंसा की घटना और पांच राज्यों के हालिया विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयानों से स्पष्ट हो गया है कि बीजेपी धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण करना चाहती है. बीजेपी को अहसास हो गया है कि जनता से उसकी वादाखिलाफी उसे चुनावों में महंगी पड़ने वाली है."

पृथ्वीराज चव्हाण के मुताबिक, "भारत के धर्मनिरपेक्ष लोग डर के माहौल में जी रहे हैं. अगर आगामी लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी सरकार फिर सत्ता में आ गई, तो हमें डर है कि देश में न तो संविधान बचेगा, न ही जनतंत्र."

नसीरुद्दीन शाह ने बुलंदशहर में भीड़ की हिंसा में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की मौत की ओर स्पष्ट इशारा करते हुए कहा, "लोगों को कानून अपने हाथों में लेने की खुली छूट मिल गई है. कई इलाकों में हम देख रहे हैं कि एक पुलिस अफसर की मौत के बनिस्बत एक गाय की मौत को ज्यादा अहमियत दी जाती है."

यहां देखें वीडियो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कानूनी कार्रवाई करेंगे...' टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद टीम का पहला बयान, किसे दी वॉर्निंग?
'कानूनी कार्रवाई करेंगे...' टाइगर पर फायरिंग के बाद टीम का बयान, किसे दी वॉर्निंग?
Dussehra BO Live Updates: दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, 'प्रहार'-'नई नवेली' पर भारी पड़ रही 'दृश्यम 3' कैसा है हाल?
दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, जानें- 'प्रहार'-'नई नवेली' और 'दृश्यम 3' का कैसा है हाल?
दशहरा पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही 'जेलर 2', छठे दिन ही पहुंची 300 करोड़ के करीब
दशहरा पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही 'जेलर 2', छठे दिन ही पहुंची 300 करोड़ के करीब
रणवीर-दीपिका ने 'देवी' रखा अपनी दूसरी बेटी का नाम, शेयर की दिल छूने वाली तस्वीर
रणवीर-दीपिका ने 'देवी' रखा अपनी दूसरी बेटी का नाम, शेयर की तस्वीर

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget