एक्सप्लोरर

प्रीति झांगियानी के 7 साल के बेटे के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी

अभिनेत्री प्रीति झांगियानी ने अपने 7 साल की बेटे जयवीर को जान से मारने की धमकी की लिखित शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है. एबीपी न्यूज़ ने जब प्रीति झांगियानी से संपर्क किया तो प्रीति ने विस्तार से इस मामले में बात करते हुए अपना पक्ष रखा.

मुंबई: बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'मोहब्बतें' से अपना डेब्यू करनेवाली अभिनेत्री प्रीति झांगियानी ने अपने 7 साल की बेटे जयवीर को जान से मारने की धमकी की लिखित शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है. अभिनेता और प्रीति के पति प्रवीण डाबास ने प्रीति के साथ जाकर आरिफ सिद्दीकी नामक शख्स के खिलाफ ये शिकायत मुम्बई के खार पुलिस स्टेशन में दर्ज करायी है. एबीपी न्यूज़ ने जब प्रीति झांगियानी से संपर्क किया तो प्रीति ने विस्तार से इस मामले में बात करते हुए अपना पक्ष रखा. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से कहा, "मेरा बेटा जयवीर खार में शिवस्थान बिल्डिंग के ग्राउंड में अपने दोस्तों के साथ खेलने गया था. दूसरी बिल्डिंग के बच्चे भी वहां थे, जो फुटबॉल मैच खेल रहे थे. इस दौरान बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी, जैसा कि बच्चों में अक्सर होता है. इस बीच वहां पर खेल रहे एक हमउम्र बच्चे ने मेरे बेटे जयवीर को मुंह पर पंच मारा, इसपर मेरे बेटे ने हाथ उठाने वाले लड़के को स्टूपिड (बेवकूफ) कहा." यह भी पढ़ें- धारा 377 पर आए SC के फैसले पर ‘अलीगढ़’ लेखक ने कहा, जबसे खबर सुनी है, तब से मेरे आंसू रुक नहीं रहे प्रीति ने आगे बताया कि उस वक्त वहां पर खुद नहीं थीं, लेकिन कई बच्चों की मम्मियां वहां मौजूद थीं, जिन्होंने बीच-बचाव की कोशिश की, मगर जिस बच्चे ने जयवीर पर हाथ उठाया, उसने अपने घर पर जाकर इस मामले की शिकायत कर दी. प्रीति झांगियानी के 7 साल के बेटे के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी प्रीति ने बताया, "उस बच्चे के दादाजी ग्राउंड पर आये और उन्होंने किसी की न सुनते हुए मेरे बच्चे को खूब बुरा-भला कहा, उसे जान से मारने की धमकी भी दी और वहां मौजूद तमाम औरतों से भी बदतमीजी से बात की. ऐसे में जयवीर रोते हुए घर आया." तस्वीरें- हर्षवर्धन राणे को डेट कर रही हैं 'मोहब्बतें' फेम किम शर्मा, हाथ थामें ये तस्वीरें बयां कर रही हैं सारी कहानी प्रीति ने एबीपी से आगे कहा, "एक अन्य महिला ने जब दखल देने की कोशिश की तो आरिफ सिद्दीकी ने उन्हें लताड़ते हुए कहा कि 'तुम चुप रहो, मैं औरतों से बात नहीं करता... वगैरह." प्रीति ने कहा, "बच्चों में अक्सर मामूली बातों पर लड़ाइयां होती रहती हैं, ऐसे में मैं और प्रवीण इसमें कभी दखलअंदाजी नहीं करते. मगर जिस शख्स को बच्चों और महिलाओं से बातचीत करने का सलीका न आता हो, उसे सबक सिखाना जरूरी है. यही‌ वजह है कि हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया." पढ़ें- Happy Birthday: बोल्ड सीन्स की वजह से सुर्खियों में रहती हैं राधिका आप्टे, शादी के खुलासे से कर दिया था शॉक्ड प्रीति का कहना है कि अगर आरिफ सिद्दीकी बिना शर्त और लिखित तौर पर माफी मांगते हैं तो हम अपनी शिकायत वापस ले लेंगे.
View this post on Instagram
 

Happy #mothersday to all the #strong and #beautiful #mamas out there! #bestrong #behappy #throwback

A post shared by Preeti Jhangiani (@jhangianipreeti) on

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 19 साल बाद इमरान हाशमी ने लिया सनी से बदला ! ‘बंटवारा 1947’ से 3 गुना ज्यादा रही 'आवारापन 2' की कमाई
'आवारापन 2' ने की ‘बंटवारा 1947’ से 3 गुना ज्यादा कमाई, जानें- कलेक्शन
Batwara 1947 Box Office: 'गदर 2' वाला जादू नहीं चला पाए सनी देओल, ‘बंटवारा 1947’ की धीमी हुई शुरुआत, शॉकिंग है कलेक्शन
'गदर 2' वाला जादू नहीं चला पाए सनी देओल, ‘बंटवारा 1947’ की धीमी हुई शुरुआत
Awarapan 2 BO Day 1:इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने की बंपर ओपनिंग, 7 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
‘आवारापन 2’ की हुई धुआंधार शुरुआत, ओपनिंग डे पर बनाया ये रिकॉर्ड
कौन हैं पूरन गब्बी? इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' में खूंखार विलेन बनकर लूटी महफिल
'आवारापन 2' में इमरान हाशमी से भिड़ा ये एक्टर, जानिए कौन हैं पूरन गब्बी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget