एक्सप्लोरर

जब डांस के बीच आया था पैरालिसिस अटैक, फिर भी नहीं टूटा प्रभु देवा का हौसला

Prabhu Deva Birthday: प्रभु देवा 3 अप्रैल को अपना 53वां बर्थडे मनाने वाले हैं. लेकिन एक समय ऐसा था, जब डांस करते समय एक पैरालिसिस अटैक ने उनकी जिंदगी बदल दी. हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी.

फिल्म इंडस्ट्री में कई सितारे ऐसे होते हैं, जो अपनी मेहनत और जुनून से एक अलग पहचान बना लेते हैं. प्रभु देवा उन्हीं खास कलाकारों में से एक हैं और 3 अप्रैल को वो अपना 53वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं. और उन्हें 'इंडिया का माइकल जैक्सन' कहा जाता है. उनकी कहानी सिर्फ सफलता तक नहीं है, बल्कि उन्होंने कई मुश्किल हालातों का सामना भी किया है. उनकी जिंदगी में एक ऐसा समय भी आया, जिसने सबको चौंका दिया था. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और खुद को मजबूत बना लिया.

डांस करते हुए आया टेम्परेरी पैरालिसिस अटैक

एक फिल्म की शूटिंग के समय प्रभु देवा डांस कर रहे थे. तभी अचानक उनके शरीर ने काम करना बंद कर दिया और उन्हें टेम्परेरी पैरालिसिस अटैक आया. वो तुरंत जमीन पर गिर पड़े और वहां मौजूद लोग घबरा गए. फिर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा. डॉक्टरों ने बाद में बताया कि मांसपेशियों में तेज खिंचाव की वजह से ऐसा हुआ था. उस वक्त ये उनके करियर का सबसे मुश्किल समय था, क्योंकि एक डांसर के लिए शरीर का साथ देना सबसे जरूरी होता है. कुछ समय तक इलाज और आराम करने के बाद उन्होंने धीरे-धीरे रिकवरी शुरू की. 

प्रभु देवा का करियर 

बता दें, प्रभु देवा का जन्म 3 अप्रैल 1973 को कर्नाटक के मैसूर में हुआ था. उनका पूरा नाम प्रभु देवा सुंदरम है. उनके पिता मुगुर सुंदर भी एक डांस मास्टर थे, इसलिए उन्हें बचपन से ही डांस का माहौल मिला. उन्होंने छोटी उम्र में ही क्लासिकल डांस सीखना शुरू कर दिया था और घर पर प्रैक्टिस करते रहे.

करियर की शुरुआत उन्होंने बैकग्राउंड डांसर के रूप में की, लेकिन धीरे-धीरे अपनी मेहनत से कोरियोग्राफर बने और कई सुपरहिट गानों को खास बनाया. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग और डायरेक्शन में भी काम किया. 'वांटेड' जैसी फिल्म को डायरेक्ट करके उन्होंने बॉलीवुड में अपनी मजबूत पहचान बनाई. साथ ही उन्हें दो बार नेशनल अवॉर्ड और 2019 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिर्जापुर' की गोलू की पर्सनैलिटी रखना चाहती हैं श्वेता त्रिपाठी, जानें क्या कहा
'मिर्जापुर' की गोलू की पर्सनैलिटी रखना चाहती हैं श्वेता त्रिपाठी, जानें क्या कहा
Mirzapur The Movie Release Live: 'मिर्जापुर द मूवी' है मास एंटरटेनर, हैरान कर देगा क्लाइमेक्स
Live: 'मिर्जापुर द मूवी' है मास एंटरटेनर, हैरान कर देगा क्लाइमेक्स
Box Office: 'मिर्जापुर द मूवी' की बंपर ओपनिंग तय! 2 बजे तक हुई 7 करोड़ के पार
'मिर्जापुर द मूवी' की बंपर ओपनिंग तय! 2 बजे तक 7 करोड़ के पार
चौथे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर गरजी 'हनुमान अंश', तोड़ डाला 'धुरंधर 2' का भी रिकॉर्ड
चौथे हफ्ते में 'हनुमान अंश' ने किया कमाल, तोड़ डाला 'धुरंधर 2' का भी रिकॉर्ड

वीडियोज

Swara Bhasker ने Padmaavat के Jauhar Scene पर उठाए सवाल, पुराना विवाद फिर हुआ गरम
Asim Riaz ने Rubina-Hina को कहा ‘Aunties’, फिर Internet ने जमकर किया Roast!
Bigg Boss 20 House Tour: Room 20, Shark Pool और Secret Twists का खुलासा!
Bigg Boss 20 House Tour: Room 20, Shark Pool, Kitchen और Confession Room का पूरा खुलासा
Priyadarshan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- मुझे Comedy फिल्में बनाना बिल्कुल पसंद नहीं!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वरा भास्कर के समर्थन में उतरे मौलाना साजिद रशीदी, बोले- 'उन्होंने बहुत अच्छी बात कही'
स्वरा भास्कर के समर्थन में उतरे मौलाना साजिद रशीदी, बोले- 'उन्होंने बहुत अच्छी बात कही'
पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का 'झूठ', जिन्हें CJP प्रोटेस्ट में शामिल बताया वह अपराधी जेल में बंद थे
पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का 'झूठ', जिन्हें CJP प्रोटेस्ट में शामिल बताया वह अपराधी जेल में बंद थे
जियोर्जिया मेलोनी को पीएम मोदी का मैसेज, बोले- 'शुभकामनाएं डियर फ्रेंड...'
जियोर्जिया मेलोनी को पीएम मोदी का मैसेज, बोले- 'शुभकामनाएं डियर फ्रेंड...'
कोई कैसे बन सकता है टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर? यहां जानें
कोई कैसे बन सकता है टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर? यहां जानें
'मिर्जापुर द मूवी' में डॉयलॉग से क्लाइमेक्स तब सब जबदस्त, 'मुन्ना भाई' ने लूटी लाइमलाइट, लोग बोले- 'हिट है ये फिल्म'
'मिर्जापुर द मूवी' ने डॉयलॉग से क्लाइमेक्स तब सब जबदस्त, लोग बोले- हिट है
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
स्वतंत्र भारद्वाज विवाद: थाने के बाहर पप्पू यादव का धरना, बोले- 'जिसने मारा वो…'
स्वतंत्र भारद्वाज विवाद: थाने के बाहर पप्पू यादव का धरना, बोले- 'जिसने मारा वो…'
किसान से बिजनेस वूमेन तक का सफर, बिहार की रंजू प्रकाश कमा रहीं लाखों
किसान से बिजनेस वूमेन तक का सफर, बिहार की रंजू प्रकाश कमा रहीं लाखों
Embed widget