एक्सप्लोरर

शबाना आजमी एक्सीडेंट केस: ड्राइवर पर लगा था रैश ड्राइविंग का आरोप, दोबारा हो सकती है पूछताछ

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर 18 जनवरी को हादसे का शिकार हुईं थीं शबाना आजमी. शबाना आजमी के ड्राइवर पर लगा है रैश ड्राइविंग का आरोप. दोबारा हो सकती है ड्राइवर से पूछताछ.

बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी के एक्सिडेंट मामले में पुलिस एक बार फिर उनके ड्राइवर से पूछताछ कर सकती है. बीते दिनों शबाना आजमी के एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं थी, जिसमें उनके ड्राइवर पर रैश ड्राइविंग का आरोप लगा था.

इस मामले में पुलिस ने कहा है कि वह समय पर आरोप पत्र दायर करेगी और अगर जरूरत पड़ी तो अभिनेत्री के ड्राइवर से दोबारा पूछताछ की जाएगी. मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर शनिवार को पिछले सप्ताह 69 वर्षीय आजमी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. उनके ड्राइवर कमलेश कामत पर तेजी और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है. दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र में संबंधित पुलिस ने चालक का बयान पहले ही दर्ज कर लिया है.

शबाना आजमी के ड्राइवर पर दर्ज हुआ केस, रैश ड्राइविंग का आरोप

खालापुर पुलिस थाने के प्रभारी विश्वजीत कैनगड़ ने बताया, ‘‘ दुर्घटना के एक दिन बाद हमने अभिनेत्री के चालक कमलेश कामत का बयान दर्ज कर लिया लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है. अगर जरूरत पड़ी तो चालक को फिर से पुलिस थाने बुलाया जाएगा.’’

अस्पताल में हैं शबाना

रिपोर्ट्स के मुताबिक शबाना का कोकीलाबेन अंबानी अस्पताल में इलाज चल रहा है.. दुर्घटना के बाद शबाना आजमी को फौरन रायगढ़ जिले स्थित पनवेल के एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया था और तमाम तरह के टेस्ट के बाद उन्हें कुछ ही घंटों के भीतर वहां से शिफ्ट कर अंधेरी स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी भर्ती कराया गया था.

पिता के लिखे गीत को जावेद अख्तर ने दिया नया रूप, लिखा- 'ये सर कहीं झुकते नहीं'

सूत्र के मुताबिक, एमआरआई, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और तमाम तरह की जांच में उन्हें ज्यादा गंभीर चोटें नहीं लगने की बातें सामने आईं थीं. हादसे में शबाना आजमी को चेहरे और सिर पर गहरी चोटें आईं हैं, लेकिन उनकी हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयू में रखा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jailer 2 Box Office Day 1 Live Updates: रजनीकांत की 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 1 बजे तक 18 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 1 बजे तक 18 करोड़ के हुई पार
Koffee With Karan 9: करिश्मा कपूर की ड्रेस देख भड़क गए थे सलमान खान, शूटिंग करने से कर दिया था इनकार
करिश्मा कपूर की ड्रेस देख भड़क गए थे सलमान खान, शूटिंग करने से कर दिया था इनकार
2 करोड़ जमा करते ही Rajpal Yadav को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये आदेश
2 करोड़ जमा करते ही राजपाल यादव को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये आदेश
सोनू निगम के बेंगलुरु कॉन्सर्ट पर मंडराया खतरा, KRV ने उठाई शो रद्द करने की मांग
सोनू निगम के बेंगलुरु कॉन्सर्ट पर मंडराया खतरा, कन्नड़ ग्रुप्स ने दी आंदोलन की चेतावनी

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget