एक्सप्लोरर

PM Narendra Modi Biopic: पीएम मोदी की बायोपिक में मनोज जोशी निभाएंगे अमित शाह का किरदार

फिल्म में अमित शाह का किरदार निभाने वाले एक्टर मनोज जोशी ने अपने इस रोल के बारे में कहा कि जब फिल्म के निर्माता संदीप सिंह ने मुझे यह रोल ऑफर करने के लिए बुलाया, तो मैंने एक पल के लिए भी नहीं सोचा और हां कह दिया.

कुछ वक्त पहले खबर आई थी की पीएम मोदी की जिंदगी पर बायोपिक फिल्म बनाई जा रही है. इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका में नजर आने वाले हैं. इस खबर के बाहर आने के बाद से लोगों के बीच इस बात को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई थी कि पीएम मोदी की इस बायोपिक में अमित शाह को किरदार कौन निभाएगा. तो हम आपको बता दें कि पीएम मोदी से इस बायोपिक में बॉलीवुड के सीनियर एक्टर मनोज जोशी, अमित शाह की भूमिका निभाएंगे.

मनोज जोशी ने अपने इस रोल के बारे में कहा, "मुझे खुशी है कि मुझे फिल्म में अमित शाह की भूमिका निभाने का मौका मिला. जब फिल्म के निर्माता संदीप सिंह ने मुझे यह रोल ऑफर करने के लिए बुलाया, तो मैंने एक पल के लिए भी नहीं सोचा और हां कह दिया. ये उन सभी दिलचस्प किरदारों में से एक है जो मैं निभाऊंगा." बता दें मनोज की गिनती बी-टाउन के सबसे बहुमुखी अभिनेताओं में की जाती है. खुद मनोज ने अपने इस रोल के लिए काफी रिसर्च किया है.

शादी से पहले सलमान का 'वैलेंटाइन' प्लान, इतने करोड़ खर्च होंगे कि जानकर आपके होश उड़ जाएंगे

फिल्म के निर्माता संदीप सिंह ने कहा, "यह फिल्म के सबसे इंपॉर्टेंट कैरेक्टर में से एक है और मुझे लगता है कि इसे मनोज जोशी से बेहतर कोई नहीं कर सकता था. मनोज बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं और जब मैंने उन्हें इस रोल के लिए कहा, तो वो तुरंत मान गए. मनोज एक बहुत ही भावुक अभिनेता हैं और वो अपने किरदार के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. उनके साथ काम करना एक शानदार अनुभव है. मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को भी उनका काम पसंद आएगा."

आपको बता दें कि इस फिल्म को एक या दो नहीं बल्कि 23 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी साफतौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. फिल्म का निर्देशन 'मैरी कॉम' फेम ओमंग कुमार कर रहे हैं. वहीं, सुरेश ओबेरॉय और संदीप सिंह इस फिल्म का निर्माण किया है.

(ABP न्यूज फ्री टू एयर चैनल है... ABP न्यूज को अपने बेसिक पैक का हिस्सा बनाने के लिए केबल/डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क करें. जब चैनल चुनें...सबसे आगे रखें ABP न्यूज, क्योंकि ABP न्यूज देश को रखे आगे.)

सास, बहू और साजिश : देखिए फुल एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का अनोखा रिश्ता, पंकज त्रिपाठी बोले- दिल छू जाएगी कहानी
'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का अनोखा रिश्ता, पंकज त्रिपाठी बोले- दिल छू जाएगी कहानी
Jana Nayagan BO Day 1 Prediction: ओपनिंग डे पर शतक जड़ सकती है जना नायकन? ध्वस्त होंगे 'जेलर' से 'पठान' के रिकॉर्ड, जानें- प्रीडिक्शन
ओपनिंग डे पर शतक जड़ सकती है जना नायकन? ध्वस्त होंगे 'जेलर' से 'पठान' के रिकॉर्ड
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को दोपहर 3 बजे तक 80 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को दोपहर 3 बजे तक 79 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
'इन बच्चों के सवाल पूछने और वोट देने का वक्त आ गया है', CJP प्रोटेस्ट के सपोर्ट में उतरे अनुराग कश्यप, सरकार पर साधा निशाना
'ये बच्चे अब सवाल पूछेंगे और वोट देंगे', CJP प्रोटेस्ट के सपोर्ट में उतरे अनुराग कश्यप, सरकार पर साधा निशाना

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget