एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री मोदी की शपथ सेरेमनी में शामिल होंगे रजनीकांत से लेकर अनुपम खेर तक, इन स्टार्स ने भी दी बधाई

PM Modi Oath Ceremony: कार्यकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजकर 15 मिनट पर पीएम पद की शपथ लेंगे. रजनीकांत से लेकर अनुपम खेर तक, फिल्मी दुनिया के कई स्टार्स भी इस शपथ सेरेमनी का हिस्सा बनेंगे.

PM Modi Oath Ceremony: कार्यकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पीएम पद की शपथ लेंगे. आज शाम 7 बजकर 15 मिनट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मर्मू उन्हें पीएम पद की और बाकी केंद्रीय मंत्रियों को भी शपथ दिलाएंगी. इस बीच फिल्मी दुनिया के कई स्टार्स भी इस शपथ सेरेमनी का हिस्सा बनेंगे. इनमें साउथ सुपरस्टार रजनीकांत से लेकर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर का नाम भी शामिल है.

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे रजनीकांत
सुपरस्टार रजनीकांत ने एएनआई से बात करते हुए पीएम पद की शपथ लेने जा रहे नरेंद्र मोदी को बधाई दी. उन्होंने कहा- 'मैं शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने जा रहा हूं. ये एक बहुत ही ऐतिहासिक कार्यक्रम है. मैं पीएम मोदी जी को लगातार तीसरी बार प्रधान मंत्री बनने के लिए बधाई देता हूं.'

'ये एक ऐतिहासिक पल है'- अनुपम खेर
दिग्गज बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने भी मोदी सरकार 3.0 के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने को लेकर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा- 'मेरा सौभाग्य है कि मुझे 15 सालों में तीन बार शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का मौका मिला. ये एक ऐतिहासिक पल है. देश सुनहरे दौर से गुजर रहा है. पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री ने बहुत सशक्त तरीके से देश चलाया है और उनकी अगुवाई में जो NDA सरकार बनी है, मुझे पूरा भरोसा है कि वो भी देश को आगे बढ़ाएगी.'

अनुपम खेर ने शेयर किया था समारोह का न्योता पत्र
इससे पहले अनुपम खेर ने शपथ ग्रहण समारोह का न्योता पत्र शेयर किया था और एक पोस्ट भी लिखा था. उन्होंने लिखा था- 'भारत का एक नागरिक होने के नाते ये मेरा शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने का तीसरा अवसर होगा. ये तो खास है ही है।परंतु उससे बड़ी और खास बात ये है कि तीनों बार प्रधानमंत्री सेम टू सेम है. आज शाम डायलॉग भी सेम ही होगा!!! मैं नरेंद्र दामोदरदास मोदी…जय हो! जय हिन्द!'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

निरहुआ ने जताई खुशी
बीजेपी नेता और भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने भी नरेंद्र मोदी के तीसरी बार पीएम बनने पर खुशी का इजहार किया. उन्होंने कहा- 'मुझे लगता है कि आज पूरी दुनिया के लोग खुश हैं कि मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. जब हम एक बड़ा लक्ष्य लेकर चलते हैं तभी सफलता पाते हैं, निश्चित हम एक बड़ा लक्ष्य लेकर चले थे तभी हमें यह सफलता मिली है.'

शपथ समारोह में शिरकत करेंगे कैलाश खेर
सिंगर कैलाश खेर ने कहा- 'मैं देश के सभी लोगों को तीसरी बार मजबूत सरकार चुनने के लिए बधाई देता हूं. देश के इतिहास में वो (नरेंद्र मोदी) दूसरे पीएम हैं जिन्हें तीसरे कार्यकाल के लिए चुना गया है. पीएम मोदी के विजन और अगुवाई में एनडीए फिर से सरकार बना रही है और आज हम इस समारोह में शामिल होने के लिए यहां हैं.'

अजय देवगन ने दी बधाई, अनिल कपूर ने कही ये बात
अनिल कपूर ने कहा- 'मैं बस यही चाहता हूं कि देश तरक्की करे और करता रहे.'

अजय देवगन के किया पोस्ट
वही अजय देवगन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कार्यकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई है. उन्होंने लिखा- 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को  उनके पुन:निर्वाचन पर बधाई. मैं उनके लिए अपनी नॉलेज और करुणा से भारत को तरक्की और महानता के रास्ते पर ले जाने में निरंतर सफलता की कामना करता हूं.'

आर माधवन ने दी बधाई
आर माधवन ने शपथ ग्रहण के बाद लिख- 'हमारे माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को इस देश के सर्वोच्च पद पर अभूतपूर्व और असाधारण तीसरे कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं.'

माधवन ने आगे लिखा- 'हम जानते हैं कि आप दयालुतापूर्वक हमें शानदार विकास, तरक्की के युग में ले जाएंगे और हमें एक गौरवशाली राष्ट्र बनाएंगे, जिसे दुनिया वसुधैव कुटुंबकम के दर्शन के भीतर हमारे प्रेम और दयालुता की वजह से हैरानी से देखेगी. आपके अच्छे स्वास्थ्य और इस महान राष्ट्र के असाधारण भविष्य के लिए प्रार्थना करता हूं.'

ये भी पढ़ें: Exclusive: कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं 'पंचायत 3' की आंचल तिवारी, बोलीं- 'मुझे तब कॉम्प्रोमाइज का मतलब भी नहीं पता था'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Day 15 Worldwide: अजय देवगन की फिल्म ने तोड़ा अक्षय की फिल्म रिकॉर्ड, 'धमाल 4' की 15 दिनों की कमाई जान उड़ जाएंगे होश
'धमाल 4' ने 15वें दिन तोड़ा 'वेलकम टू द जंगल' का रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमा डाले इतने करोड़
'मैं आना चाहती थी लेकिन...', स्वाइन फ्लू से जूझते हुए भी शबाना आजमी ने CJP प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट
'मैं आना चाहती थी लेकिन...', स्वाइन फ्लू से जूझते हुए भी शबाना आजमी ने CJP प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट
'रामायण' को लेकर रणबीर कपूर का चौंकाने वाला दावा, अब तक शूट नहीं किया क्लाइमैक्स
'रामायण' को लेकर रणबीर का चौंकाने वाला दावा, अब तक शूट नहीं किया क्लाइमैक्स
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', एक्ट्रेस ज्योतिका ने की मांग, स्टूडेंट प्रोटेस्ट के सपोर्ट में बोलीं- 'जेन जी पर गर्व है'
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', एक्ट्रेस ज्योतिका ने की मांग, स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया खुलकर सपोर्ट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget