एक्सप्लोरर

मनमोहन सिंह के किरदार को अनुपम खेर ने बताया करियर की सबसे मुश्किल भूमिका

अनुपम खेर ने मंगलवार को मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान अवॉर्ड्स-2018 के दौरान मीडिया से बात की.

मुंबई: अपने तीन दशकों से ज्यादा लंबे करियर में 500 से भी अधिक फिल्मों में अभिनय करने वाले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका निभाना उनके लिए करियर का सबसे मुश्किल किरदार रहा है. अनुपम ने मंगलवार को मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान अवॉर्ड्स-2018 के दौरान मीडिया से बात की.

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने महत्वाकांक्षी फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की शूटिंग पूरी कर ली है, अनुपम ने कहा, “नहीं, सिर्फ 40 प्रतिशत शूटिंग पूरी हुई है. मैंने चार महीनों तक मनमोहन सिंह के चरित्र का गहराई से अध्ययन किया है और यह बहुत मुश्किल किरदार है, जिसे मैं निभा रहा हूं. मैं आशा करता हूं कि दर्शक जल्द ही पर्दे पर उनके सफर को देखेंगे."

मनमोहन सिंह के किरदार को अनुपम खेर ने बताया करियर की सबसे मुश्किल भूमिका

पुरस्कार समारोह में अनुपम को भारतीय रंगमंच और सिनेमा में योगदान के लिए विशेष सम्मान से नवाजा गया.

उन्होंने कहा, "द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का अपना शूटिंग (शेड्यूल) पूरा करने के बाद इस पुरस्कार को ग्रहण करने के लिए मैं इंग्लैंड से सीधा यहां आया हूं. इस पुरस्कार को पाकर मैं बहुत सम्मानित और खुशकिस्मत महसूस कर रहा हूं."

आपको बता दें कि फिल्म निर्देशक विजय गुट्टे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जिंदगी पर लिखी किताब 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर फिल्म बना रहे हैं. ये किताब संजय बारू ने लिखी है. फिल्म में अनुपम खेर मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: 200 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें 4.30 बजे तक का कलेक्शन
200 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें 4.30 बजे तक का कलेक्शन
कौशल्या बनीं इंदिरा कृष्णन, कैकेयी के रोल में छाईं लारा दत्ता, लेकिन 'रामायण' में दशरथ की तीसरी रानी सुमित्रा कौन?
कौशल्या बनीं इंदिरा कृष्णन, कैकेयी के रोल में छाईं लारा दत्ता, लेकिन 'रामायण' में दशरथ की तीसरी रानी सुमित्रा कौन?
Friendship Day 2026: अनुपम खेर से लेकर काजोल तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने खास अंदाज में मनाया फ्रेंडशिप डे
अनुपम खेर से लेकर काजोल तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने खास अंदाज में मनाया फ्रेंडशिप डे
'बंटवारा 1947' के प्रमोशनल टूर में दिखेगा सनी देओल का खास अंदाज, रियल हीरोज को करेंगे सम्मानित
'बंटवारा 1947' के प्रमोशनल टूर में दिखेगा सनी देओल का खास अंदाज, रियल हीरोज को करेंगे सम्मानित

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget