एक्सप्लोरर

Pathaan Box Office Prediction: शाहरुख खान की 'पठान' ने एडवांस बुकिंग में उड़ाया गर्दा, क्या तोड़ पाएंगे ओपनिंग डे रिकॉर्ड?

Pathaan Box Office Prediction: शाहरुख खान स्टारर पठान रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म को एडवांस बुकिंग्स में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. ऐसे में पहले दिन फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलने की उम्मीद है.

Pathaan Box Office Prediction: यश राज फिल्म की 'पठान' इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. शाहरुख खान इस फिल्म से करीब 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. अपने चहेते स्टार को एक बार फिर पर्दे पर देखने के लिए फैंस खासा उत्साहित नजर आ रहे हैं और टिकट विंडो पर जमकर बुकिंग हो रही हैं. 

फिल्म में शाहरुख खान के साथ एक बार फिर दीपिका पादुकोण रोमांस करती नजर आ रही हैं. इसके अलावा इसमें जॉन अब्राहम का जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिल रहा है. फिल्म का ट्रेलर और इसके गाने फैंस को खूब पसंद आए हैं. 

एडवांस बुकिंग ने तोड़ा रिकॉर्ड

शाहरुख खान स्टारर पठान ने एडवांस बुकिंग में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और रिलीज से पहले फिल्म के 4 लाख से ज्यादा के टिकट बिक चुके हैं. अभी इस आंकड़े में और बढ़ोतरी की उम्मीद है. 24 जनवरी की रात तक फिल्म का ये आंकड़ा और भी नया रिकॉर्ड कायम कर सकता है. ट्रे़ड के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म के अब तक 4 लाख 19 हजार टिकट बिक चुके हैं.

ये किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इसके अलावा 4 लाख 10 हजार की एडवांस बुकिंग के साथ ऋतिक रोशन की 'वॉर' दूसरे स्थान पर है. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर 3 लाख 46 हजार के साथ आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' है. वहीं चौथे स्थान पर 3 लाख 40 हजार के साथ सलमान खान की 'प्रेम रत्म धन पायो' है. 

ये आंकड़े केवल हिंदी भाषा में रिलीज होने वाली फिल्म के हैं. इसके अलावा अन्य भाषाओं में रिलीज होने वाले डब वर्जन के आंकड़ों को मिलाकर ये आंकड़ा 5 लाख के आंकड़े को भी पार कर चुका है. 

पहले दिन कर सकती है इतनी कमाई

फिल्म के ओपनिंग डे की बात करें तो उम्मीद की जा रही है कि ये एक नया रिकॉर्ड बनाएगी. फिल्म की रिलीज वीक डे में रिलीज हो रही है. ऐसे में मॉर्निंग और दोपहर के शोज में कैसा रिस्पॉन्स रहेगा, फिल्म की कमाई पर इसका खास प्रभाव पड़ेगा. हालांकि ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म पहले दिन 60 करोड़ तक की कमाई कर सकती है.

इतना ही नहीं ट्रेड रिपोर्ट्स का दावा है कि फिल्म दो दिन में 100 करोड़ के आंकड़े को पार सकती है. फिल्म की रिलीज के दूसरे दिन का कारोबार (गणतंत्र दिवस) हिंदी बेल्ट में किसी फीचर फिल्म के लिए अब तक का सबसे अधिक हो सकता है. इसके अलावा फिल्म की रिलीज के बाद एक लंबा वीकेंड भी है तो ऐसे में पहला वीकेंड एक लॉन्ग वीकेंड होगा तो कमाई भी ज्यादा होने की उम्मीद है. 

यह भी पढ़ें-  Pathaan को लेकर अजय देवगन का ये बयान हो रहा था वायरल, अब सामने आया Shah Rukh Khan का ये रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'काला हिरण' फिल्म पर बिश्नोई समाज का विरोध तेज, फिल्म पर रोक लगाने की मांग
'काला हिरण' फिल्म पर बिश्नोई समाज का विरोध तेज, फिल्म पर रोक लगाने की मांग
Box Office Day 1 Live Updates: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में धांसू शुरुआत, सुबह 10 बजे तक कलेक्शन 7 करोड़ के पार
Live Updates: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में धांसू शुरुआत, सुबह 10 बजे तक कलेक्शन 7 करोड़ के पार
'मैं ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं...' कंगना रनौत के बयान पर CJP के सौरव दास हुए हमलावर
'मैं ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं...' कंगना रनौत के बयान पर CJP के सौरव दास हुए हमलावर
Box Office: बुधवार को 'जना नायकन' की सुस्त हुई रफ्तार, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' का हाल
बुधवार को 'जना नायकन' की सुस्त हुई रफ्तार, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget